कई लोगों को घूमने का शौक तो होता है, पर वह सफर में होने वाली मोशन सिकनेस के डर से कहीं बाहर नहीं निकल पाते। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आपके किचन में ही ऐसी कई चीजें मौजूद है, जिसका इस्तेमाल कर आप सफर के दौरान उल्टी की समस्या से बच सकते हैं।
