सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra)
Sidharth Malhotra Life Journey

सिद्धार्थ मल्‍होत्रा (Sidharth Malhotra) बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता है। फिल्म शेरशाह के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत मॉडल के रूप में की थी। सिद्धार्थ को उनकी पहली ही फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता के तौर पर फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार के लिए नामांकित भी किया गया था। सिद्धार्थ जल्द फिल्म योद्धा में नज़र आने वाले है।

SIDHARTH MALHOTRA BIOGRAPHY

जन्मसिद्धार्थ मल्होत्रा
16 जनवरी 1985 (आयु 38)
दिल्ली, भारत
आवासमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
व्यवसायअभिनेता
कार्यकाल
2012 – वर्तमान
ऊंचाई1.85 मी॰ (6 फीट 1 इंच)
माता-पितासुनिल मल्होत्रा (पिता)
रिम्मी मल्होत्रा (माता)
संबंधीकियारा आडवाणी
Facebook@SidharthMalhotra
Instagram@SidharthMalhotra
Twitter@SidharthMalhotra
Sidharth Malhotra Bio

सिद्धार्थ मल्होत्रा पोस्ट


सिद्धार्थ मल्होत्रा जीवनी

सिद्धार्थ का जन्‍म दिल्ली में हुआ था, उनके पिता का नाम सुनील है और मां का नाम रिम्‍मी मल्‍होत्रा है। उन्होंने अपनी स्‍कूली पढ़ाई डॉन बास्‍को स्‍कूल से की है। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत कॉलेज के दिनों में ही कर दी थी। लेकिन, बाद में उन्होंने सहायक निर्देशक के रूप में करण जौहर के साथ फिल्‍म ‘माइ नेम इज खान’ में काम किया। अभिनेता के तौर पर उनके फिल्‍मी करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से हुई थी। इसके बाद उन्होंने मिशन मजनू, शेरशाह, हंसी तो फंसी जैसी कई फिल्में की है।सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ 7 फरवरी 2023 को राजिस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की है।

Sidharth Malhotra Before After

सिद्धार्थ मल्होत्रा फ़िल्म

सालफ़िल्मअन्य नोट
2010माइ नेम इज़ ख़ान —
2012स्टुडेंट ऑफ़ द ईयरअभिमन्यु सिंह
2014हंसी तो फंसीनिखिल भारद्वाज
एक विलनगुरु
2015ब्रदर्समोंटी फर्नांडीस
2016कपूर एण्ड सन्सअर्जुन कपूर
बार बार देखोजय वर्मा
2017ए जेन्टलमैनगौरव/ऋषि
इत्तेफाक़विक्रम सेठी
2018अय्यारीमेजर जय बख्शी
2019 जबरिया जोड़ी अभय
मरजावां टीबीए
2020शेरशाह 
SIDHARTH MALHOTRA FILMS

सिद्धार्थ मल्होत्रा तस्वीरें


FAQ | सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा कैसे प्रसिद्ध हुए?

सिद्धार्थ ने फिल्मी करियर की शुरूआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी हंसी तो फंसी (2014), थ्रिलर एक विलेन (2014), और ड्रामा कपूर एंड संस (2016) जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी की शादी कब हुई?

सिद्धार्थ ने 7 फ़रवरी को कियारा आडवाणी से राजस्थान के सूर्यगढ़ में धूमधाम से शादी की थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी से कैसे मिले?

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की पहली मुलाकात 2018 में लस्ट स्टोरीज़ की रैप-अप पार्टी के दौरान हुई थी।कॉफी विद करण सीजन 7 में अपनी उपस्थिति के दौरान कियारा ने कहा कि वह और सिद्धार्थ पहली बार उस पार्टी में मिली थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा किसके बेटे हैं?

सिद्धार्थ के पिता सुनील, मर्चेंट नेवी के पूर्व कप्तान और रिम्मा मल्होत्रा , एक गृहिणी थीं। उनकी स्कूली शिक्षा दिल्ली के डॉन बॉस्को स्कूल में हुई है।