Summary: 2025 में इन बॉलीवुड सितारों ने दी गुड न्यूज, फैंस हुए खुश
साल 2025 बॉलीवुड के लिए खुशियों भरा साल रहा, जिसमें कई स्टार कपल्स माता-पिता बने। राजकुमार राव-पत्रलेखा, अथिया शेट्टी-केएल राहुल, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा और अरबाज खान-शूरा खान सहित कई सेलेब्स के घर नन्हे मेहमानों का स्वागत हुआ।
Year Ender 2025: साल 2025 जैसे-जैसे अपने आख़िरी दिनों की तरफ बढ़ रहा है, बॉलीवुड के लिए यह साल खास यादों से भरपूर नजर आ रहा है।आमतौर पर फिल्में, अवॉर्ड्स और कंट्रोवर्सी ही इंडस्ट्री में चर्चा का हिस्सा बनती हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ। इस साल कई मशहूर जोड़ों ने अपने परिवार में बेबी का स्वागत किया। इसमें कई बड़े सेलेब्स के नाम शामिल हैं।
किस सेलेब्स के घर गूंजी किलकारी?
राजकुमार राव-पत्रलेखा, अथिया शेट्टी-केएल राहुल, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा और अरबाज खान-शूरा खान जैसे सितारों के घर बेटियों का जन्म हुआ। कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर भी नन्हे महमान का आगमन हुआ। वहीं हाल में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी बेटे को जन्म दिया है।
शादी की सालगिरह पर मिली डबल खुशी
राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के लिए 15 नवंबर 2025 बेहद खास दिन बन गया। इसी दिन उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और माता-पिता बनने की खुशी महसूस की। यह पल उनके लिए इसलिए भी और खास था क्योंकि उसी दिन उनकी शादी की चौथी सालगिरह थी, जिससे यह डबल सेलिब्रेशन का मौका बन गया। 41 साल की उम्र में पिता बने राजकुमार राव ने अपनी इस खुशी को इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए फैंस के साथ बांटा। कपल ने लिखा—“भगवान ने हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।” उनकी इस खुशखबरी के बाद फैंस, दोस्तों और पूरे बॉलीवुड ने उन्हें प्यार और शुभकामनाओं से भर दिया।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ
कटरीना कैफ और विक्की कौशल कैटरीना कैफ ने 42 साल की उम्र में मां बनी हैं। विक्की और कैटरीना कुछ ही दिन पहले पेरेंट्स बने हैं। 7 नवंबर 2025 को कैटरीना ने बेटे को जन्म दिया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फैंस के साथ इस न्यूज को शेयर किया था।
2025 में परिणीति- राघव ने किया बेटे का स्वागत
परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा के लिए भी साल 2025 बेहद खुशी भरा रहा। इस साल उनके घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ और दोनों ने अपने बेटे का नाम ‘नीर’ रखा है। पैरेंट्स बनने की यह खुशी उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसी थी। सोशल मीडिया पर कपल की ये खुशखबरी आने के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें ढेरों बधाइयाँ दीं।
अरबाज–शूरा के घर नन्ही परी का आगमन
अरबाज खान और शूरा खान अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान ने 5 अक्तूबर 2025 को हिंदूजा हॉस्पिटल में एक बेटी को जन्म दिया। अगले ही दिन कपल ने इंस्टाग्राम पर नाम अनाउंस किया। अरबाज खान और शूरा खान ने अपनी का नाम ‘सिपारा खान’ रखा है।
सागरिका घाटगे और जहीर खान
इस लिस्ट में ‘चक दे इंडिया’ गर्ल सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान का भी नाम है। कपल ने 16 अप्रैल 2025 को शादी के 8 साल बाद अपने पहले बेटे का वेलकम किया है और उसका नाम फतेहसिंह खान रखा है।
नन्ही ‘इवारा’ ने पूरा किया कपल का परिवार
अथिया शेट्टी और के एल राहुल क्रिकेटर के एल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 24 मार्च 2025 को अपनी बेटी का स्वागत किया। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर खुशखबरी दी। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी का नाम इवारा रखा है।
कियारा–सिद्धार्थ बने बेटी के माता-पिता
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘शेरशाह’ फेम कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 15 जुलाई 2025 को अपनी बेटी का स्वागत किया। कपल ने अभी बेटी का नाम गोपनीय रखा है और प्राइवेसी की अपील की है।
