Kiara Advani Love Affairs: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा अडवाणी इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी के बाद कियारा ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक धमाकेदार मूवीज में काम किया। हालांकि कियारा फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। सिधार्थ मल्होत्रा से शादी के बाद कियारा अपनी मैरिड लाइफ भरपूर जी रही हैं। लेकिन सिद्धार्थ से पहले भी कियारा का नाम कुछ और लोगों के साथ भी जुड़ा था।
बहुत कम लोग जानते हैं कि कियारा अनिल कपूर के खानदान की बहू बनते बनते रह गई। चलिए आपको इसके पीछे की पूरी सच्चाई बताते हैं।
इस शख्स के साथ जुड़ा नाम

दरअसल फिल्म फगली में कियारा ने मोहित मारवाह के साथ काम किया था। मोहित रिश्ते में अनिल कपूर के भांजे लगते हैं। कहा जाता है कि मोहित ने कियारा को चीट किया और दोनों का रिश्ता टूट गया। दो साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
मुस्तफा बर्मावाला के साथ रिश्ता
निर्देशक अब्बास बर्मावाला के बेटे मुस्तफा बर्मावाला के साथ भी कियारा का नाम जोड़ा गया था। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता था। हालांकि यह रिश्ता सिर्फ एक साल चला और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
सिधार्थ मल्होत्रा से हुई शादी
प्यार में दो बार धोखा खाने वाली कियारा के जीवन में प्यार ने एक बार फिर दस्तक दी। फिल्म शेरशाह के सेट पर कियारा अपने हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा से दिल लगा बैठी। दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2023 में दोनों ने शादी कर ली।
वरुण धवन के साथ रिश्ते को नकारा
अभिनेता वरुण धवन के साथ भी कियारा का रिश्ता काफी चर्चा में था। हालांकि एक्ट्रेस ने इस बात को केवल अफाह बताकर साफ इनकार कर दिया था। सूत्रों के अनुसार कियारा वरुण के साथ अपना नाम जोड़े जानी वाली बात को लेकर काफी नाखुश थी।
कियारा की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट पर कियारा कई शानदार मूवीज में नजर आने वाली है। उनकी आने वाली फिल्मों में डॉन 3 और वॉर 2 शामिल है। डॉन 3 में कियारा रनबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। वहीं वॉर 2 में वे ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। वहीं कुछ और भी फिल्में है जिनमें कियारा अपना जलवा बिखेर सकती हैं।
