Reason of Night Fall
Men's Sex Problem Credit: Istock

Reason of Night Fall: सपने में सेक्‍स करना, सेक्‍स के बारे में सोचना या सेक्‍स की इच्‍छा रखना एक सामान्‍य प्रक्रिया है। ऐसा अधिकतर युवावस्‍था में होता है। महिलाओं की अपेक्षा पुरुष सपने में सेक्‍स से जुड़ी बातों को अधिक देखते हैं, जिस वजह से कई बार सोते समय उनका वीर्य निकल जाता है। इस अवस्‍था को नाइट फॉल कहा जाता है। हालांकि ये कोई बीमारी नहीं है लेकिन हफ्ते में दो बार से अधिक नाइट फॉल होता है तो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। नाइट फॉल क्‍यों होता है और इसका क्‍या इलाज है चलिए जानते हैं इसके बारे में।

क्‍या है नाइट फॉल

Reason of Night Fall
Reason of Night Fall

नाइट फॉल को वेट ड्रीम्‍स भी कहा जाता है। ये एक ऐसी समस्‍या है जिसमें व्‍यक्ति सोते समय इजेकुलेट कर देता है यानी सोते हुए उसका वीर्य बाहर निकल जाता है। ये एक सामान्‍य प्रक्रिया है जो 13 से 18 वर्ष तक के पुरुषों को अधिक परेशान कर सकती है। हालांकि जरूरत से ज्‍यादा नाइट फॉल होना कई हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स को भी बढ़ावा दे सकता है।

क्‍यों होता है नाइट फॉल

नाइट फॉल के लिए कई कारण जिम्‍मेदार हो सकते हैं।

– जो पुरुष अत्‍यधिक हस्‍तमैथुन करते हैं, उनका वीर्य पतला हो जाता है। पैरासिम्‍पेथेटिक नस कमजोर होने पर इरे‍क्‍शन होने लगता है। इसलिए अवचेतन मन में किसी भी सेक्‍स से संबंधित विचारों के आने के कारण नाइट फॉल हो जाता है।

– नाइट फॉल का एक और कारण है यौन संबंध या हस्‍तमैथुन करना। पुरुषों को जल्‍दी-जल्‍दी पुराने वीर्य को निकालने की आवश्‍यकता होती है। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो शरीर के पुराने वीर्य को समाप्‍त करने और नए वीर्य के लिए जगह बनाने के लिए नाइट फॉल हो जाता है।

– डिप्रेशन, तनाव और प्रोस्‍टेट ग्रंथि की समस्‍याओं के कारण नसें कमजोर हो जाती हैं जिसकी वजह से रात के समय वीर्यपतन हो सकता है।

– सोते समय अश्‍लील चिंतन, पोर्न फिल्‍म देखना और किसी महिला के बारे में सोचने से भी नाइट फॉल की समस्‍या हो सकती है।

– कब्‍ज की समस्‍या होने पर भी नाइट फॉल की समस्‍या हो सकती है।

– इसके अलावा रात के समय मीठा खाना, दूध या घी का अधिक सेवन करने से भी ये समस्‍या उत्‍पन्‍न हो सकती है।

– सेक्‍सुअल एक्टिविटी की कमी भी नाइट फॉल को बढ़ावा दे सकती है।

नाइट फॉल के लक्षण

ऐसे निपटें नाईट फॉल की समस्‍या से
symptoms of night fall

– कमजोरी और थकान महसूस होना

– यूरीन करने के दौरान या बाद में जलन की अनुभूति

– प्रोस्‍टेट ग्रंथि में सूजन

– जल्‍दी या पूर्व स्‍खलन

– सोते समय अनैच्छिक रूप से वीर्य का रिसाव

– पैरों और पीठ में दर्द या ऐंठन

– एकाग्रता की कमी

– सपने में सेक्‍स के बारे में विचार आना

नाइट फॉल का उपचार

– नाइट फॉल को रोकने के लिए अपने विचारों को कंट्रोल करने की आवश्‍यता है। इसके लिए आप खुद को किसी  काम या पढ़ाई में बिजी रख सकते हैं।

– सोते समय किसी भी प्रकार के पोर्न और सेक्‍स वीडियो से दूरी बनाएं।

– यदि आप नियमित रूप से धूम्रपान या श्‍राब का सेवन करते हैं तो तुरंत बंद कर दें। इससे गंदे विचार पर लगाम लगाने में आसानी होगी।

– कई बार मोटापे की वजह से भी ये समस्‍या उत्‍पन्‍न हो सकती है। इसलिए वजन कम करने का प्रयास करें।

– बहुत अधिक चिंता या तनाव की वजह से भी नाइट फॉल हो सकता है। इसलिए मेडिटेशन और योग का सहारा लें।

– फिजिकल एक्टिविटी जैसे स्विमिंग, साइकलिंग और एरोबिक्‍स करें ताकि विचारों को नियं‍त्रित किया जा सके।

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...