The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
इस दिन ऑफिस के सभी मेल कलीग महिलाओं की डेस्क पर खूबसूरत सा नोट लिख कर छोड़ सकते हैं या फिर मैसेज ईमेल भी कर सकते हैं। पर इस बात का खास ध्यान रखें कि मैसेज ऐसा होना चाहिए, जिसको पढ़ कर उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाये।
फोटो कोलाज बनाएं
ऑफिस में जितनी भी महिला कर्मचारी हैं उन सभी का आप एक फोटो कोलाज तैयार कर सकते हैं। इस फोटो कोलाज में फोटो के नीचे उनकी प्रशंसा में कुछ कोट्स भी जरूर लिखें।
ड्रेस कोड
ऑफिस में फैंसी ड्रेस कम्पटीशन का आयोजन करें जिसमें महिलाओं के लिए कोई ड्रेस कलर कोड रखें जैसे महिलाओं को रेड कलर और एथनिक वियर में आने को कहें।
पैकेज ऑफर करें
ऑफिस की या अपनी टीम की महिलाओं को अलग-अलग पैकेज ऑफर करें जैसे- कपल मूवी टिकट्स या फिर वीकेंड हॉलिडे पैकेज गिफ्ट करें। इसके अलावा किसी सलून का पैकेज, जिसमें स्पा या हेयर ट्रीटमेंट शामिल हों।
बॉस सरप्राइज प्लान करें
बॉस को चाहिए कि वो अपने ऑफिस की महिला कर्मचारियों के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान करें जैसे वुमन एम्प्लॉय ऑ$फ द मंथ का अवार्ड किसी डेडिकेटेड और डिज़र्विंग महिला को देना या फिर किसी योग्य महिला कर्मचारी को स्पेशल इंक्रिमेंट देना।
शॉर्ट ट्रिप पर भेजें
ज्यादातर महिलाएं घूमने की शौकीन होती हैं। महिला दिवस पर सभी महिलाओं के लिए एक शार्ट वीकेंड ट्रिप प्लान करें, जिसमें सभी महिलाएं घूमने जाएं और खुशी के कुछ लम्हे अपने लिए चुरा सकें।
नाइट पार्टी का आयोजन
महिलाएं ऑफिस के बाद अपने घर के कामों में व्यस्त हो जाती हैं, जिससे उन्हें कभी नाइट लाइफ एन्जॉय करने का मौका नहीं मिल पाता है। इसलिए आप उनके लिए नाइट पार्टी का भी प्लान कर सकते हैं।