आमतौर पर देखा गया है कि हम केला खाने के बाद उसका छिलका कूड़े में फेंक देते हैं क्योंकि हमें ऐसा लगता है कि केले के छिलके में किसी तरह के कोई गुण नहीं होते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं केले के छिलके के कुछ ऐसे अजब  गुणों के बारे में जिन्हें पढ़कर आप केले के छिलके को कूड़ा समझकर फेंकने से पहले कई बार सोचेंगे। 

दांतों को चमकदार बनाने के लिए

अगर आपके दांत अपनी चमक खो चुके हैं तो  केले के छिलके को दांतों पर रगड़ें। दिन में दो बार एक सप्ताह तक ऐसा करने से आपको अपने दांतों की चमक वापस नज़र आने लगेगी। 

कीड़े के काटने पर  

 बच्चों को खेलने के दौरान कई बार कीड़े काट लेते हैं जिसकी वजह से उनकी त्वचा में जलन होने लगती है। ऐसे में केले के छिलके को प्रभावित जगह पर हल्के हाथों से मलने से जलन शांत हो जाती है और उसके निशान भी नहीं पड़ते हैं। 

मस्से का उपचार 

लोगों की त्वचा पर मस्से निकलना आम बात है। अगर आपकी त्वचा में भी मस्से हैं तो उसमें केले का छिलका मलें। नियमित तौर पर ऐसा करने से मस्सा ज्यादा बड़ा नहीं हो पाएगा और उसका दाग भी दूर हो जाएगा। 

मुंहासों का कारगर इलाज

केले के छिलकों से  कील-मुंहासों की समस्या दूर हो जाती है।  इससे त्वचा को भरपूर पोषण मिलने के साथ-साथ  त्वचा की नमी भी बरकरार रहती है। 

जूतों को चमकाने में 

केले के छिलकों का इस्तेमाल  त्वचा को साफ करने के साथ चीज़ों को चमकाने में भी होता है। इसके इस्तेमाल से जूते और लैदर से बनी दूसरी चीजों को भी चमकाया जा सकता है।