गर्मियों में घर को ज्यादा साफ रखना ,साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान देना, पुराने समय से चलता आ रहा है ।लेकिन घर के हर कोने को बार-बार साफ करना, डोर्स की नाॅब को सैनिटाइज करना आजकल जितना नहीं। क्योंकि आजकल पूरी दुनिया पर कोरोनावायरस का खतरा मंडरा रहा है।सरफेस को बार बार साफ करना या  सैनिटाइज करना जरूरी है क्योंकि खांसी या छींक से जो ड्रॉपलेट किसी भी सरफेस  पर गिरती है, उससे संक्रमण फैल सकता है।  इसीलिए भी पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए ज्यादा चिंता करते हैं।

कोरोनावायरस के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से सब घर में रहने को मजबूर हैं। कोविड-19 के मामले बड़े-बुजुर्गों में ही नहीं बल्कि बच्चों में भी लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों में संक्रमण के खतरों को रोकने के लिए हमें उनकी देखभाल में बहुत सावधानियां रखने की ज़रूरत है। घर में बच्चों के कमरे की साफ-सफाई का ध्यान रखना भी बेहद ज़रूरी है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि बच्चों के रूम को सैनिटाइज कैसे करें। 

खिलौने से है इन्फेक्शन का खतरा

बच्चे खाली समय में खिलौनों से खेलते हैं, उनका ज्यादातर वक्त उनके साथ खेलकर ही बीतता है। ऐसे में प्लास्टिक के खिलौनों को आप हलके गीले कपड़े से साफ कर सकते हैं। साबुन का घोल भी काम आ सकता है।खिलौनों की सफाई रोज़ ही करें तो बेहतर है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक खिलौने,बैट्री से चलने वाले खिलौनों को पानी से नहीं साफ करें। इसमें डिसइन्फेक्टेंट वाइप्स बहुत काम आएंगी। अगर आपके पास न हो तो वाइप्स थोड़ा सा अल्कोहल और पानी मिलाकर भी आप सफाई कर सकते हैं। इससे कीटाणु मर जाएंगे।

बेड को भी करें क्लीन

चादर, तकिया को हफ्ते में कम से कम दो बार बदलें और उन्हें धोने के बाद डेटॉल में डालकर कुछ देर रख दें जिससे कीटाणु और बैक्टीरिया मर जाएंगे और आपके बच्चे में किसी इन्फेक्शन का खतरा नहीं रहेगा।

अच्छी आदतें आएंगी काम

बच्चे खाने-पीने का सामान भी रूम में ले आते हैं और उसे बेड पर बैठकर खाने लगते हैं। इससे रूम गंदा होने के चांस बढ़ जाते हैं।इससे बचने के लिए बच्चों में डाइनिंग रूम में ही कुछ भी खाने की आदत डालें। उन्हें यह भी सिखाएं कि खाने से पहले और बाद में हाथ धोकर ही वह किसी चीज़ को छुएं।इससे न उनका कमरा गंदा होगा बल्कि न ही उनके द्वारा छुई किसी चीज़ से बैक्टीरिया पनपेंगे। 

स्टडी टेबल भी करें साफ

स्टडी टेबल बच्चे के कमरे का एक ऐसा हिस्सा जिसपर वह ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं। ऐसे में स्टडी टेबल की डस्टिंग करना बेहद ज़रूरी है। आप साबुन के पानी से या ब्लीचिंग पाउडर और पानी के घोल से स्टडी टेबल को रोजाना साफ करें। पेन, पेंसिल, किताबों में कीटाणुओं की संभावना सबसे ज्यादा रहती है इसलिए उन्हें डिसइन्फेक्टेंट वाइप्स से पोछें तो बेहतर रहेगा।

फ्लोर की करें सफाई

फ्लोर की सफाई सबसे ज्यादा ज़रूरी है क्योंकि इसपर दिनभर चलना फिरना लगा रहता है और बच्चे अक्सर बिना चप्पल पहने ही फ्लोर पर उछल-कूद करते हैं  इसलिए झाड़ू के बाद फिनाइल डालकर पोछा लगाएं तो कीटाणुओं का सफाया हो जाएगा। ऐसा कम से कम हफ्ते में तीन बार करना बहुत ज़रूरी है।

यह भी पढ़ें

सैनिटाइज करें अपना बाथरूम

किशोर और कोविड-19 की चुनौतियां

बच्चों के रुम को सैनिटाइज करें

ऑनलाइन क्लासेस लेने से पहले जाने जरूरी बातें