कुछ पौधे आपकी  नींद के वातावरण में हवा की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं, इसके अलावा तनाव को कम करके, शांति में सुधार करने के साथ ही नींद को प्रोत्साहित करते हैं। यदि आप भी पौधों से प्यार करते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे पौधों के बारे में जो आपके बेडरूम का माहौल अच्छा कर सकते हैं। 

स्नेक प्लांट 

यह लंबा पौधा एक असाधारण वायु शोधक के रूप में कार्य करता है, जो पांच सामान्य विषाक्त पदार्थों में से चार को हटा देता है। यह रात में कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में परिवर्तित करता है।

लैवेंडर

लैवेंडर की खुशबू  तनाव को कम करने  के साथ नींद में भी सुधार करती है। यहां तक ​​कि उन लोगों में भी जो लोग अनिद्रा से पीड़ित हैं उनके लिए भी लाभदायक है । 

चमेली

चमेली की खुशबू बेडरूम के माहौल को बहुत ज्यादा खुशनुमा बना देतीहै। यहां  तक कि कपल के बीच रोमांटिक बॉन्डिंग को बढाकर उत्तेजित करने में चमेली की खुशबू काम आती है। इसलिए ये प्लांट अपने बेडरूम में ज़रूर लगाएं। 

वेलेरियन

वेलेरियन पौधे की जड़ से बने हर्बल सप्लीमेंट्स का उपयोग अच्छी नींद के लिए किया जाता है। लेकिन इसके लिए आपको कोई मेडिसिन लेने से अच्छा है  वैलेरियन के पौधे की खुशबू सीधे ही ली जाए। इसलिए  इसको अपने बेडरूम में ज़रूर लगाएं। 

अंग्रेजी आइवी

यदि एलर्जी या अस्थमा आपके लिए गुणवत्ता की नींद लेना कठिन बना देता हैं , तो यह पौधा मदद कर सकता है। नासा के शोधकर्ताओं ने पाया कि यह बेंजीन और फॉर्मल्डिहाइड जैसी अड़चन को दूर करने में बहुत अच्छा है। इसलिए सोने संबंधी किसी समस्या से निजात पाने के लिए ये पौधा जरूर लगाएं। 

ये भी पढ़ें –

छोटे बेडरूम का साइज बढ़ा देंगे ये टिप्स

कम पैसों में घर को सजाएं

 कम स्पेस में भी आशियाने को दें स्टाइलिश लुक

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।