देवों के देव महादेव की सच्‍चे मन से जो भी पूजा करता है, भगवान शिव उसकी हर इच्छा पूरी करते हैं। भगवान भोलेनाथ की पूजा में शिवलिंग का अभिषेक बहुत महत्वपूर्ण रखता है और उस पर अर्पित की जाने वाली वस्तुओं का भी अलग-अलग महत्‍व होता है। माना जाता है कि शिवलिंग का अभिषेक विशेष चीज से करने से कई तरह के असाध्य रोगों से भी निजात मिलती है। तो चलिए जानते हैं शिवपुराण के अनुसार किस चीज़ को शिवलिंग पर चढाने से क्या फायदा होता है? 
 
शिवपुराण के उपाय
 
1. कहते हैं शिवलिंग पर चावल मिला जल चढ़ाने से फाइनेंसियल प्रॉब्लम्स दूर होती है और उन्हें तिल चढ़ाने से पापों का नाश होता है। 
 
2. अगर आपको बार-बार बुखार हो जा रहा है तो आप भगवान शिव को जल चढ़ा सकते हैं।
 
3. कहते हैं शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है।
 
4. कहा जाता है कि शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलने लगता है।
 
5. अगर शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस हो रही हैं और दवाए भी असर नहीं कर रही हैं, तो भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करें तो उसकी कमजोरी दूर हो जाती है।