ज्योतिषशास्त्र की माने तो आकाश में विचरित करते ग्रह-नक्षत्रों का धरती के मानव जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि ग्रहों के प्रभावस्वरूप व्यक्ति के गुण-धर्म भी निर्धारित होते हैं। जैसे कि शुक्र ग्रह व्यक्ति के भौतिक जीवन को काफी हद तक प्रभावित करता है और इसके चलते व्यक्ति को सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही शुक्र व्यक्ति के सेहत और सौंदर्य को भी प्रभावित करता है, ऐसे में अगर कुंडली में शुक्र मजबूत हो तो फिर व्यक्ति को सुंदरता और रूप की प्राप्ति होती है, वहीं अगर शुक्र कमजोर है तो फिर इसके कारण आपको स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिसके चलते आपके रूप का आकर्षण कम हो सकता है। इसलिए ज्योतिष के अनुसार शुक्र को मजबूत कर आप सुंदरता और यौवन का लाभ पा सकते हैं। आज हम आपको शुक्र को मजबूत करने के ऐसे ही कुछ ज्योतिषीय उपाय बताने जा रहे हैं।

सफेद वस्त्र धारण करें

सफेद रंग शुक्र का रंग माना जाता है, ऐसे में अगर आपका शुक्र कमजोर है तो आपको सफेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। अगर हर रोज संभव  नहीं तो, कम से कम शुक्रवार को तो जरूर सफेद वस्त्र पहनें।

सफेद खाद्य पदार्थों का सेवन करें

शुक्र को मजबूत करना चाहते हैं तो आपके लिए सफेद रंग के खाद्य पदार्थों का सेवन भी लाभकारी साबित हो सकता है। इसलिए दूध, दही, साबूदाने की खीर जैसी चीजों का सेवन अधिक से अधिक करें।

सफेद चीजें दान करें

वहीं सफेद चीजें दान करने से भी शुक्र मजबूत होते हैं, ऐसे में आप सफेद रंग वस्त्र और दूसरे सफेद रंग की वस्तुएं जैसे कि दूध, चीनी, खीर आदी दान कर सकते हैं।

चांदी या प्लेटिनम धारण करें

चांदी या प्लेटिनम शुक्र का धातु माने जाते हैं, ऐसे में इन्हे धारण करने से शुक्र मजबूत होता है, आपको उनके आशीर्वाद स्वरूप  भौतिक सुखों के साथ ही रंग रूप का भी लाभ मिलता है।

संगीत सुने

वहीं शुक्र का संगीत से गहरा जुड़ाव माना जाता है, ऐसे में मधुर संगीत सुनना भी शुक्र को मजबूत करने में सहायक हो सकता है। हालांकि ध्यान रहे कि संगीत बहुत तेज और शोर वाला ना होकर कर्ण प्रिय होना चाहिए।

शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें

शुक्र को प्रसन्न करने के लिए आप शुक्र के बीज मंत्र का जाप भी कर सकते हैं जो कि इस प्रकार है…
“ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।