Astrology
Astrology

Disrespecting Women Astro: ज्योतिष के अनुसार हमारे अच्छे -बुरे कर्मों का सीधा संबंध ग्रहों से जुड़ा होता है, जिसका हमारे जीवन में ग्रहों का बहुत बड़ा असर पड़ता है। खासतौर पर जब बात महिलाओं से जुड़ी होती है तो ग्रहों से मिलने वाले अच्छे-बुरे प्रभावों से आप बच नहीं सकते। अगर कोई व्यक्ति जाने-अनजाने में महिलाओं का किसी भी रूप से अपमान करता है या उनके साथ बुरा व्यवहार करता है तो यह ना सिर्फ नैतिक रूप से गलत है बल्कि ज्योतिष दृष्टि से भी बहुत भारी पड़ सकता है। क्योंकि महिलाओं का अपमान करने पर कई ग्रह नाराज हो जाते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वे ग्रह।

शुक्र ग्रह:- शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, वैवाहिक जीवन और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति महिलाओं का अमान करता है तो शुक्र ग्रह से अशुभ फल मिलने लगते हैं, जिसका नकारात्मक असर इसके प्रेम या वैवाहिक जीवन पर पड़ता है और साथ ही आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगती है।

shukra grah
shukra grah

क्या करें उपाय– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए महिलाओं का सम्मान करें। शुक्रवार के दिन सफेद चीजों जैसे- चावल, दूध, मिश्री आदि का दान करें।

If you insult women will get severe punishment from chandra grah
If you insult women will get severe punishment from chandra grah

चंद्रमा:- चंद्रमा हमारे मन और भावनाओं का ग्रह है, जो शांति और स्थिरता प्रदान करता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति महिलाओं का अपमान करता है तो चंद्रमा कमजोर हो जाता है। कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर मूड खराब रहता है और गुस्सा जल्दी आता है। साथ ही गलत फैसले लेने की संभावना बढ़ जाती है। क्या करें उपाय-चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सोमवार के दिन चावल और दूध का दान करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

If you insult women will get severe punishment from shani
If you insult women will get severe punishment from shani

शनि ग्रह:- शनि ग्रह कर्मों के अनुसार फल देने वाले ग्रह हैं। अगर कोई व्यक्ति स्त्रियों का अपमान करता है, उन्हें कष्ट देता है तो शनि अत्यधिक क्रोधित हो जाते हैं। इससे व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है और समाज में इज्जत कम होने लगती है। क्या करें उपाय-शनि देव से शुभ फल पाने के लिए महिलाओं को सम्मान करें और शनिवार के दिन जरूरतमंदों को काले तिल और उड़द दाल का दान करें। साथ ही शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।

If you insult women will get severe punishment from rahu ketu
If you insult women will get severe punishment from rahu ketu

राहु और केतु:- राहु और केतु रहस्यमयी ग्रह हैं, जो जीवन में अचानक बदलाव लाते हैं। अगर किसी व्यक्ति का व्यवहार महिलाओं के प्रति गलत होता है तो ये ग्रह उसे समाज में बदनामी दिला सकते हैं। साथ ही बिना किसी वजह के डर और तनाव बना रहता है। इसके लिए किसी भी महिला का अनादर न करें। क्या करें उपाय- राहु और केतु को शांत करने के लिए नारियल का दान करें और गणेश जी की पूजा करें।

महिलाओं का अपमान करना न केवल अनैतिक है, बल्कि यह ज्योतिषीय रूप से भी हानिकारक है। इसलिए महिलाओं का सम्मान करें और जीवन में खुशहाली बनाए रखें। अगर आप महिलाओं का सम्मान करेंगे तो शुक्र, चंद्रमा, शनि और अन्य ग्रहों से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। ग्रहों की शुभता से मानसिक शांति बनी रहेगी, तरक्की होगी और समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...