20+ बिहार में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Bihar Mein Ghumne ki Best Jagah

बिहार के पर्यटन स्थलों की ख़ास बात

इस जगह पर आपको कई ख़ूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ साथ भारतीय सभ्यता के विकास को समझने का मौक़ा मिलेगा।

Bihar Mein Ghumne ki Best Jagah: बिहार हमारे देश भारत का एक बहुत ही विविधतापूर्ण राज्य है। इस जगह पर आपको इतिहास और संस्कृति से जुड़े कई अहम पहलुओं के बारे में जानने को मिलेंगे। इस जगह पर आपको कई ख़ूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ साथ भारतीय सभ्यता के विकास को समझने का मौक़ा मिलेगा। इस जगह पर आपको पर्यटन स्थल, सांस्कृतिक केंद्र और तरह तरह के व्यंजन खाने को मिलेंगे। इसलिए आपको बिहार के इन कुछ महत्वपूर्ण जगहों पर ज़रूर जाना चाहिए। इस जगह पर जाकर आपको बहुत कुछ ख़ास मिलेगा। 

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
गया – Gaya 99.7
नालंदा – Nalanda81
मुंगेर – Munger172
वैशाली – Vaishali29.2
पटना – Patna0
नवलखा पैलेस – Navlakha Palace181.9
ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल – Hiuen Tsang Memorial Hall84.9
जलमंदिर पावापुरी- Jal Mandir Pawapuri83.8
गृद्धकुटा चोटी – Griddhakuta Peak 98
विश्व शांति स्तूप – Vishwa Shanti Stupa98.5
शेरशाह सूरी का मकबरा – Tomb of Sher Shah Suri151.5
विक्रमशिला खंडहर – Vikramshila ruins 284
कांवर झील पक्षी अभयारण्य – Kanwar Lake Bird Sanctuary154.6
केसरिया स्तूप – Kesariya Stupa106
बराबर गुफाएँ – Barabar Caves91.7
थाई मठ बोधगया – thai monastery bodhgaya115.9
बक्सर किला – Buxar Fort127.7
मुचलिंडा झील – Muchalinda Lake117
मधुबनी – Madhubani171.5
गोलघर (Golghar)2.6
20+ बिहार में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Bihar Mein Ghumne ki Best Jagah
Gaya

बिहार के सबसे लोकप्रिय स्थानों की बात की जाती है तो उसमें एक नाम गया का भी आता है। यह एक हिन्दू और बौद्ध  तीर्थ स्थल है। यह वह जगह है जहां पर भगवान बुद्ध को बट वृक्ष के नीचे में से एक माना जाता है। साथ ही साथ इस जगह पर कई सारे मंदिर और ऐतिहासिक स्थल है जोकि मौर्य वंश से सम्बंध रखते हैं। इस जगह पर सैलानियों के लिए काफ़ी कुछ है।  

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Nalanda
Nalanda

नालंदा बिहार का एक बहुत ही लोकप्रिय पार्यटन स्थल है। यह एक ऐसा स्थान है जो हमें पाल और गुप्त वंश की याद दिलाता है। यही वह जगह है जहां पर देश के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक नालंदा विश्वविद्यालय स्थित है। इस जगह के महत्व का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस जगह पर महावीर और गौतम बुद्ध जैसी प्रमुख हस्तियों ने समय बिताया है। 

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Munger
Munger

मुंगेर बिहार का एक अन्य ऐतिहासिक शहर है जो सदियों से अपनी सभ्यता और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यह मीर क़ासिम के शासन काल में राजधानी हुआ करता था। इस जगह पर आकर आप स्कूल ऑफ योगा और अन्य लोकप्रिय स्थलों पर घूम सकते हैं। इस जगह पर आकर श्री कृष्ण वाटिका और कष्टहरणी घाट की यात्रा आपको अवश्य करनी चाहिए।

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Vaishali
Vaishali

वैशाली बिहार के ही नहीं बल्कि हमारे देश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इस जगह कभी लिच्छवी शासकों की राजधानी हुआ करती थी। यह अंतिम जैन तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मस्थान के रूप में भी जाना जाता है। कहा जाता है कि बुद्ध ने अपना अंतिम उपदेश इसी जगह पर दिया था। यदि आपका इतिहास और पुरातत्व में दिलचस्पी है तो आपको इस जगह पर ज़रूर आना चाहिए। 

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Patna
Patna

एक प्रमुख पर्यटन स्थल होने के साथ साथ पटना बिहार राज्य की राजधानी भी है। पटना को बिहार का सबसे बड़ा शहर कहा जाता है और इस जगह पर दुनिया के कोने कोने से लोग आते हैं। यह अंतिम सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्मस्थान माना जाता है। इस जगह का इतिहास बहुत ही समृद्ध रहा है। इस जगह से नंदा, शुंग, मौर्य आदि के समय का इतिहास जुड़ा है।

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Navlakha Palace
Navlakha Palace

नवलखा पैलेस को बिहार की सबसे पुरानी और सबसे खूबसूरत वास्तुकला का श्रेय दिया जाता है। यह पैलेस मधुबनी के नज़दीक राजनगर में स्थित है। वर्तमान में यह पैलेस अपना अंतिम दिन गिन रहा है लेकिन इसकी शाही वास्तुकला की झलक को देखने के लिए आज भी देश भर से सैलानी आते हैं। अपनी बिहार यात्रा के दसूरन आपको भी इस जगह पर जाना चाहिए। 

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Hiuen Tsang Memorial Hall
Hiuen Tsang Memorial Hall

ह्वेन त्सांग एक चीनी यात्री था जिसने अपनी भारत यात्रा के दौरान बिहार के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। कुंडलपुर में उसकी याद में एक स्मारक बनवाया गाय है जिसे वर्तमान में हम सब ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल के नाम से जानते हैं। इस हॉल में ह्वेन त्सांग के कुछ कार्यों को दर्शाया गया है। यदि आप इनालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास जानना चाहते हैं तो आपको इस जगह पर ज़रूर जाना चाहिए।

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Jal Mandir Pawapuri
Jal Mandir Pawapuri

बिहार के पावापुरी में एक प्रसिद्ध जैन तीर्थ है जिसे लोग जलमंदिर के नाम से जानते हैं। जैन धर्म से जुड़े लोगों का मानना ​​है कि भगवान महावीर का निधन यहीं पर हुआ था। जिसकी वजह से इस जगह को पवित्र माना जाता है। दुनिया भर से लोग इस जगह पर मौजूद तरह तरह के पर्यटन स्थलों को देखने और अपनी धार्मिक आस्था की वजह से आते हैं।

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Griddhakuta Peak
Griddhakuta Peak

गृद्धकुटा शिखर बिहार के राजगीर में स्थित एक चोटी है। इस चोटी पर गिद्धों के आने के कारण इसका नाम गृद्धकुटा पड़ा है। इस जगह पर आपको एक प्राकृतिक वातावरण के साथ साथ कई तरह के पर्यटन स्थल भी मिल जाएँगे। बताया जाता है कि भगवान बुद्ध ने अपना दूसरा धर्मचक्र इसी जगह पर चलाया होगा। इस जगह पर आकर आप कई तरह की गुफ़ाओं को भी देख पाएँगे। 

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Vishwa Shanti Stupa
Vishwa Shanti Stupa

बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में स्थित विश्व शांति स्तूप को विश्व शांति पैगोडा के नाम से जाना जाता है। यह स्तूप पूरी दुनिया में शांति और अहिंसा का संदेश फैलाता है। इस जगह पर भगवान बुद्ध की चार मूर्तियों की उपस्थिति उनके जीवन के विभिन्न चरणों को दर्शाती है। इन चार चरणों में जन्म, ज्ञानोदय, शिक्षा और मृत्यु शामिल है। 

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Tomb of Sher Shah Suri
Tomb of Sher Shah Suri

सासाराम में बना सम्राट शेरशाह सूरी का मक़बरा हर किसी को इतिहास की याद दिलाता है। बिहार घूमने आने वाले सैलानी इस जगह पर भी आते हैं। यह मकबरा इंडो-इस्लामिक वास्तुकला की झलक प्रस्तुत करता है। इस जगह पर लोग घूमने के साथ साथ भारत के इतिहास को समझने के लिए आते हैं।

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Vikramshila ruins
Vikramshila ruins

बिहार के भागलपुर को कई महत्वपूर्ण वजहों से जाना जाता है। यह इस नगर के दो सबसे महत्वपूर्ण बौद्ध शिक्षण केंद्रों में से एक है। विक्रमशिला जोकि एक खंडहर के रूप में प्रतीत होता है वह कभी एक विश्वविद्यालय हुआ करता था। इस जगह पर आकर आप यहां के बौद्ध मठ, स्तूप और दीवार पर की गई नक्काशी देख सकते हैं।

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Begusarai
Kanwar Lake Bird Sanctuary, Begusarai

कांवर झील पक्षी अभयारण्य बेगूसराय के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। इस जगह पर देश दुनिया के कोने कोने से वन्य जीवन और पक्षियों के प्रशंसक आते हैं। आप भी बिहार आते हैं तो यह अभयारण्य आपकी सूची में होना चाहिए। कांवर झील को भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील के तौर पर जाना जाता है।  

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Kesariya Stupa
Kesariya Stupa

केसरिया स्तूप बिहार के सबसे ऊंचे और सबसे बड़े बुद्ध स्तूपों में से एक है। जिसकी वजह से इसकी अपनी एक अलहदा पहचान है। इस जगह पर देश भर से लोग आते हैं और इस जगह के ऐतिहासिक महत्व को समझने की कोशिश करते हैं। इस जगह पर आकर आपको भी अच्छा लगेगा। आप इस जगह की वास्तुकला को बहुत ही अच्छी तरह से देख और समझ पायेंगे। 

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Barabar Caves
Barabar Caves

बराबर की गुफाएँ देश की सबसे पुरानी गुफाओं में आती हैं। यह बड़े और पुराने पत्थरों को काटकर बनाई गई हैं। जिसकी वजह से लोगों के लिए सदियों से आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इस जगह पर लोग आकर इन प्राचीन गुफ़ाओं के इतिहास को जानने और समझने का प्रयास करते हैं। इस जगह पर आपको बौद्ध और जैन कला का परिचय मिलेगा। 

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

monastery bodhgaya
thai monastery bodhgaya

थाई मठ बिहार का एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस जगह पर देश दुनिया भर से सैलानी आते और इस मठ को देखना पसंद करते हैं। इस मठ के निर्माण में थाईलैंड सरकार और भारतीय बौद्ध भिक्षुओं के प्रयास शामिल हैं। इस जगह पर आकर आपको थाईलैंड की संस्कृति और परंपराओं को को ज़ाहिर करने वाली वास्तुकला देखने को मिलेगी। 

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Buxar Fort
Buxar Fort

बक्सर किला बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यदि आपकी रुचि इतिहास में है तो यह जगह आपको और भी ज़्यादा पसंद आएगी। इस जगह पर आकर इस किले के निर्माण और इससे सम्बंधित इतिहास के बारे में जान सकेंगे। किले की दीवालों पर की गई नक़्काशी और वास्तुकला को देखना आपको रोमांच से भर देगा। 

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Buxar Fort
Buxar Fort

मुचलिंडा झील एक बहुत ही ख़ूबसूरत झील है जिसका सम्बंध भगवान बुद्ध से है। यह महाबोधि बिहार के समीप स्थित है। इस जगह को लेकर ऐसी मान्यता है कि गौतम बुद्ध ने अपना छठा सप्ताह यहीं व्यतीत किया था। साथ ही साथ इस भगवान बुद्ध की एक प्रतिमा भी लगी हुई है।

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Madhubani
Madhubani

मधुबनी बिहार का ही नहीं बल्कि हमारे देश का एक बहुत ही प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस जगह पर देश दुनिया से सैलानी आते और यहाँ की संस्कृति को जानने और समझने का प्रयास करते हैं। इस जगह पर बनने वाली मधुबनी पेंटिंग तो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस जगह पर आकर आप कला और संस्कृति के बारे में जान सकते हैं। इस जगह के पर्यटन स्थल आपका मन मोह लेंगे। 

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Golghar
Golghar

गोलघर बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। यह बिहार की राजधानी पटना में स्थित है। यह बिहार की सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक जगहों में गिना जाता है। प्राचीन काल में इसमें अनाज रखा जाता था। किसी अकाल आदि की स्थित में इस अनाज को लोगों में बांट दिया जाता था। जिसकी वजह से यह आज भी काफ़ी प्रसांगिक है, इस जगह पर आज भी सैलानी आते हैं। 

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

साल के हर महीने और हर दिन बिहार में पर्यटकों का आना-जाना बना रहता है। लेकिन बिहार घूमने का असली आनंद सर्दियों में आता है। सितम्बर से मार्च के महीने में आप इस जगह पर आ सकते हैं। 

हवाई जहाज से – बिहार यदि आप हवाई मार्ग के जरिए जाना चाहते हैं तो नज़दीकी हवाई अड्डा पटना पड़ेगा। आप पटना एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट बुक कर सकते हैं। 

सड़क मार्ग से – बिहार यदि आप सड़क मार्ग के जरिए जाना चाहते हैं तो आप सबसे पहले पटना पहुंचे। पटना से बिहार के अन्य शहरों के लिए नियमित रूप से बस चलती है। 

ट्रेन से – बिहार में बहुत अच्छा रेलवे का नेटवर्क है। सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन की बात की जाए तो पटना है। आप यहाँ से किसी भी जगह का टिकट बुक कर सकते हैं। 

876, एग्जीबिशन रोड, गांधी मैदान के पास, पटना – 800001

अली नगर रोड पीसी गोलंबर बाईपास क्रॉसिंग के पास, पटना – 800002

बोधगया रोड गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बोधगया – 824231

बिहार घूमने में कितना दिन लगता है?

बिहार आप 3 से 4 दिन में घूम सकते हैंI

बिहार घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आप 10000-12000 रूपए में बिहार आराम से घूम सकते हैंI

बिहार घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

बिहार घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च के बीच का होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी अच्छा होता है, जिससे आपको घूमने में आसानी होती हैI  

मुझे बिहार में कहाँ रहना चाहिए?

बिहार में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय बिहार में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

बिहार में आप रात में घूमने के लिए कई जगहें हैं। आप यहाँ की नाइट लाइफ़ को एंजोय कर सकते हैंI रात में यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती हैI

हम रात में बिहार में क्या कर सकते हैं?

बिहार में ऐसे कई प्रसिद्ध जगह हैं, जहाँ आप रात में घूम सकते हैं, साथ ही रात में आप यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...