इस बार गर्मी के मौसम ट्राई करें सेलिब्रिटीज इंस्पायर्ड चैक आउटफिट्स: Celebrity Checked Outfits
Celebrity Checked Outfits

इस बार गर्मी के मौसम ट्राई करें सेलिब्रिटीज इंस्पायर्ड चैक आउटफिट्स: Celebrity Checked Outfits

आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्रियों के कुछ चेक आउटफिट्स के बारे में बताने वाले हैं, जो देखने में बेहद स्टाइलिश लगते हैं।

Celebrity Checked Outfits: गर्मी के मौसम में हम कई तरह के कपड़े ट्राई करते हैं, जिन्हें पहनकर हमें काफी आराम मिलता है। इस मामले में हम बॉलीवुड अभिनेत्रियों से इंस्पिरेशन लेना नहीं छोड़ते हैं। समर सीज़न में हम लाइट फैब्रिक के कपड़े पहनने के साथ ही स्टाइलिश भी दिखना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्रियों के कुछ चेक आउटफिट्स के बारे में बताने वाले हैं, जो देखने में बेहद स्टाइलिश लगते हैं और यह गर्मी में आपको बिल्कुल कूल लुक देने का काम करेंगे।

Also read: गर्मी में चाहिए स्टाइल के साथ कंफर्ट तो इन मैक्सी आउटफिट्स को करें ट्राई

आलिया भट्ट ने ब्लैक कलर के चेक शॉर्ट ड्रेस के साथ मैचिंग लॉन्ग ट्रेन श्रग पहना है। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ ब्लैक कलर का डिजाइनर बेल्ट भी स्टाइल किया है। एक्ट्रेस ने मिडिल पार्टिंग के साथ लो पोनीटेल हेयर स्टाइल कैरी किया है और मेकअप भी बिल्कुल ग्लोइंग रखा है, जो देखने में खूबसूरत लग रहा है। आप चाहें तो बिना श्रग के भी इस आउटफिट को पार्टी में ट्राई कर सकती हैं।

कटरीना ने अपने हनीमून के दौरान ब्लैक एंड रेड मिक्स चैक्ड डिज़ाइन वाला पफ स्लीव्स शॉर्ट ड्रेस पहना था, जो देखने में बेहद कूल लग रहा है। इस आउटफिट के राउंड नेकलाइन को बटन्स से सजाया गया है। एक्ट्रेस ने खुले बालों के साथ नो-मेकअप लुक कैरी किया है।

कंगना रनौत येलो कलर के स्लीवलेस चैक्ड मिडी ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं। उनके आउटफिट में प्लंजिंग नेकलाइन की डिटेलिंग है। साथ ही इसके वेस्टलाइन पर ब्लैक रिबन से बो बनाया गया है। न्यूड मेकअप के साथ उन्होंने मैसी लो पोनीटेल हेयर स्टाइल कैरी किया है।

जाह्नवी कपूर ब्लैक एंड व्हाइट कलर के चैक्ड प्रिंट वाले शॉर्ट ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं। उनके आउटफिट में प्लंजिंग नेक के साथ पफ स्लीव्स की डिटेलिंग है। साथ ही इसके फ्रंट एरिया को क्रिस क्रॉस डिज़ाइन से सजाया गया है। इस आउटफिट के साथ जाह्नवी ने मिक्स ब्रेड ओपन हेयर स्टाइल बनाया है। मेकअप की बात करें तो उन्होंने ड्यूई बेस के साथ ब्राउन न्यूड लिप शेड चुना है और अपने चिक बॉन्स को हाइलाइटर से हाइलाइट किया है। साथ ही उन्होंने डायमंड एक्सेसरीज पहना है।

Deepika Padukone

एक इवेंट के लिए दीपिका पादुकोण ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का चैक्ड प्रिंट वाला वन ऑफ शोल्डर गाउन पहना है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। आउटफिट में पफ स्लीव्स की डिटेलिंग है। साथ ही उन्होंने इसके साथ मैचिंग बेल्ट भी स्टाइल किया है। मैसी लो पोनीटेल हेयर स्टाइल के साथ दीपिका ने कानों में बड़े हूप्स पहनें हुए हैं और ग्लिटरी आई मेकअप के साथ बोल्ड रेड लिप शेड चुना है। एक्ट्रेस ने अपने पूरे फेस पर हाइलाइटर से हाइलाइट किया है।

Khushi Kapoor

खुशी कपूर ने ग्रीन कलर का चैक्ड प्रिंट वाला बॉडीकॉन शॉर्ट ड्रेस पहना है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने कानों में गोल्डन स्मॉल हूप्स इयरिंग्स कैरी किया है। साथ ही अपने बालों को ओपन रखा है और आगे से कुछ बेंग्स निकाले हैं, जो देखने में अच्छे लग रहे हैं। लुक कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने रोज़ गोल्ड मेकअप किया है और होंठों के लिए ग्लॉसी लिप शेड चुना है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...