गाजरी पुलोवर
 
सामग्री:- वर्धमान गाजरी ऊन 500 ग्राम, सलाई 9 व 10 नं. की ।
 
विधि:- पीछे का भाग:- 10 नं. की स. पर 120 फं. डालकर ड.रि. से 2½” का बॉर्डर बना कर 9 नं. की सलाई लगा कर 10 फं. सी., 1 फं. उ., 10 फं. सी. सारी सलाई इसी प्रकार बुनें। उ. स. सारी उ. बुनें। 17” बनाकर 5-3-2-1 से मुड्ढों के फं. घटाएं। 8” बना कर फं. पि.हो. में डालें।
 
आस्तीन:- 10 नं. की स. पर 50 फं. डालकर 3” का बॉर्डर बना कर 9 नं. की स. लगाकर पहली स. में 6 फं. बढ़ा लें 10 फं. सी., 1 फं. उ. बुनें। उ. स. सारी उ. बुनें। 6 स. के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 21½” लं. होने तक फं. बढक़र 110-116 तक हो जाएं।  5-3-2-2-2-2-2 से मुड्ढों के फं. घटा कर बचे सारे फं. बंद कर दें।
 
आगे का भाग:- 10 नं. की स. पर 121 फं. डालकर 2½” का बॉर्डर बना कर 9 नं. की स. लगाएं और डिजाइन डालें। सी. स. में 32 फं. सी. 2 फं. उ., 2 फं. की केबल (पीछे वाला फं. आगे कर के पहले बुनें) 1 फं. सी., 1 फं. उ., 12 फं. सी., 12 फं. उ., 1 फं. सी., 1 फं. उ., 24 फं. सी., 1 फं. उ., 1 फं. सी. 2 फं. की केबल, 2 फं. उ., 32 फं. सी.। उ. स. में उ. फं. पर उल्टे और सीधे फं. पर सी. फं. बुनें। सी. स. में दोनों तरफ फं. पर केबल बुनें। 17” लं. के बाद जब मुड्ढों के फं. घटाएं तभी वी गले की घटाई करें। लं. पूरी होने पर कंधों के 32-32 फं. रह जाएं। 10 नं. की स. पर आगे वाले भाग से दोनों तरफ 68-68 फं. उठा लें। फं. बीच से उठाएं। पीछे वाले भाग के बीच के फं. डालकर ड.रि. से 10 स. का बॉर्डर बना लें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन….. 
 

ब्राउन स्टि्प्स स्वेटर

सामगी :- वर्धमान मोव रंग ऊन के 7 गोले 50 ग्राम, ब्राउन रंग ऊन का 1 गोला 50 ग्राम, सलाइयां11 और 9 नं. की ।

विधि :- अगला हिस्सा :- 11 नं. की सलाई पर 100 फन्दे शेड नं. 47 से डालकर चार सलाई बुनें। अब शेड नं. 39 डालकर 2” रिब बुनें। 9 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 10 फन्दे बढ़ाते हुए 18” बुनें। शेड नं. 47 से 3 फन्दों की स्ट्रिप बनाएं। 5, 4, 3, 2, 1 के क्रम में कन्धा घटाएं। गले की शेप के लिए 6, 5, 4, 3, 2, 1 के क्रम में घटाएं।

पिछला हिस्सा :- अगले के समान ही बनेगा। स्ट्रिप्स ना डालें। गले को ज्यादा दूरी पर घटाएं।

स्लीव्ज :- 11 नं. की सलाई पर 56 फन्दे शेड नं. 47 से डालकर चार सलाई बुनें। अब शेड नं. 39 डालकर 2” रिब बुनें। 9 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 10 फन्दे बढ़ाते हर 6 सलाई पर एक-एक फन्दा बढ़ाते हुए 18” बुनें।

मेकअप :- सभी हिस्सों को सफाई से सिल लें। गले के फन्दे उठाते हुए 10 सलाई बुनें। सुई की सहायता से बन्द कर दें। स्वेटर तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन….. 

 

 

 

बोटनेक डिजाइन पुलोवर

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामगी:- वर्धमान मोव कलर के गोले 50 ग्राम 6 गोले, सफेद  ऊन, फिरोजी  ऊन, जामुनी रंग की ऊन 10-10 ग्राम, सलाइयां 12 और 10 नं. की ।
 
विधि:- अगला हिस्सा:- 12 नं. की सलाई पर 120 फन्दे डालकर 1” गार्टर स्टिच में बुनें। नमूना बुनें।
पहली सलाई:- एक सीधा तीन उल्टे दोहराएं।
दूसरी सलाई:- एक उल्टा तीन सीधे दोहराएं।
तीसरी सलाई:- पूरी सलाई सीधे फन्दे की बुनें।
चौथी सलाई:- पूरी सलाई उल्टे फन्दे की बुनें। 18” तक दोहराएं। कन्धे तक बुनें।
पिछला हिस्सा:- 120 फन्दों से शुरू करें। नमूना अगले के समान ही बनेगा। कन्धे तक बुनें।
 
स्लीव्ज:- 12 नं. की सलाई पर 50 फन्दे 1” रिब बुनें। 10 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 10 फन्दे बढ़ाते हर 6 सलाई पर एक-एक फन्दा बढ़ाते हुए 10” बुनें। कन्धे तक बुनें।  चारों हिस्सों को एक साथ सलाई में डाल कर बेल का नमूना बुनें। हर 10 सलाई पर 60 फंदे घटाएं। गले तक की लम्बाई तक गले के 60 फंदे हो जाने चाहिए।
 
मेकअप:- गले के लिये अंतिम 8 सलाई सीधी बुनें। स्लीव्ज और हिस्सों को सुई से सिल लें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन….. 
 

ब्लैक पुलोवर 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- काली ऊन 500 ग्राम,सलाई 9 नं. की ।

विधि :- आगे-पीछे के भाग :- सलाई पर 35 फं. डालकर 2 स. गा.स्टि. से बनाकर सारी सलाई में जाली डालें। 2 स. गा.स्टि. से बना कर फिर जाली डालें । मगर इस बार 2 फं. का 1 फं. बीच में से करें। 2 स. गा.स्टि. से बुनें। इसी प्रकार डिजाइन को दोहराते जाएं। हर सी. स. पर दोनों तरफ 2-2 फं. बढ़ाते जाएं। 80 फं. होने पर दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 120-125 फं. हो जाने पर फं. बढ़ाना बंद कर दें और बनाती जाएं। नीचे से 15½ इंच हो जाने पर दोनों तरफ 5-5 फं. घटा कर रैगलन घटाई करें। 8½ इंच के बाद फं. पि.हो. में डालें।

आस्तीन:- स. पर 90 फं. डालकर सिं.रि. से 2 इंच का बॉर्डर बनाकर डिजाइन डालें। दोनों तरफ 8-8 स. के बाद 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 8 इंच हो जाने तक फं. 100-106 तक हो जाएं। दोनों तरफ 5-5 फं. घटा कर रैगलन घटाई करें। 8½ इंच के बाद फं. सलाई में डालें, फिर एक साइड के फं. दूसरी आस्तीन के फं. व दूसरी साइड के फं. डालें। यह सारे फं. 120-130 तक होने चाहिए। अगर ज्यादा हैं तो बीच-बीच में घटा लें। 2 इंच सिं.रि. से बॉर्डर बनाकर फं. बंद करें। नीचे घेरे पर पास-पास फं. उठाकर सिं.रि. से 2-2 इंच का बॉर्डर बना लें, आस्तीन सी लें। दोनों तरफ की सिलाई कर लें।  पुलोवर तैयार है। इसे आप किसी भी ड्रेस के साथ पहनें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन….. 

मल्टीकलर पुलोवर

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- कुल वजन 450 ग्राम ऊन, सिलाई नं. 10 और सिलने वाली सुई ।

विधि:- 120 फंदे डालकर 2&2 का 3” बॉर्डर बुनें। एक तरफ से 20 फंदे छोडक़र सीधा बुनना शुरू करें। 24 फंदो में जाली वाली डिब्बी का डिज़ाइन शुरू करें और हर 6 वीं सिलाई में एक तरफ से 1-1 फंदा घटाते हुए 9” तक बुनें। 1” सीधा बुनें। फिर हर 6 वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 8” तक बुनें। जाली की डिब्बी के साथ हर 6 वीं सिलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए तीरे तक बुनें। बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम से करें। 7.5” बुनने पर तीरे के लिए 30 फंदे रखें। इसी प्रकार अगले भाग का दूसरा भाग बुनें।

पिछला भाग:- अगले भाग की तरफ सीधा प्लेेेन बुनें।

बाजू :- 52 फंदे डालकर 2&2 का 3” बॉर्डर बुनें। फिर सीधा हर 6वीं सिलाई में दोनों तरफ से 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 16.5” तक बुनें। बाजू की कटाई 3-3-3 करके सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन….. 

क्रीम लॉन्ग पुलोवर

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- क्रीम 445 ग्राम, सिलाई नं. 8 और सिलने वाली सुई ।

विधि:- अगला भाग:-100 फंदे डालकर 6 के 12 और 12 के 6 फंदे बनाते हुए जाली का डिज़ाइन बुनें। फिर हर 8वीं सिलाई में दोनों तरफ से 1-1 फंदा घटाते हुए 14.5” तक बुनें। फिर 1.5” सीधा और फिर 6” में दोनों तरफ से हर 6वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाएं। फिर बाजू की कटाई 4-3-2-1 के क्रम में करें। 4.5” होने पर गले की कटाई गोलाई में 3” करें।इसी प्रकार पिछला भाग बुनें लेकिन गले की कटाई 1” ऊपर करें। 22-22 फंदे तीरे के रखें।

बाजू:- 42 फंदे डालकर जाली का डिजाइन 9” तक बुनें फिर सीधा और साथ में दोनों तरफ से 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 10” तक बुनें फिर बाजू की कटाई 3-3-3 करके सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।

गला:- गले के फंदे उठाकर 4 सिलाई पर्ल की बुनकर बंद कर दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन….. 

 नेट ग्रीन पुलोवर

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- ग्रीन 315 ग्राम ऊन, सिलाई नं. 9 और सिलने वाली सुई।

विधि:- 112 फंदे डालकर 1&1 का 3” बॉर्डर बुनें। फिर बीच में जाली का डिज़ाइन बुनते हुए दोनों तरफ से हर 8वीं सिलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए 7” तक बुनें। 1.5” सीधा और फिर 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 6.5” तक बुनें। बाजू की कटाई तिरछी 7” तक करें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें।

बाजू:- 70 फंदे डालकर 1&1 का 2” बॉर्डर बुनें। फिर जाली का डिज़ाइन बुनते हुए दोनों तरफ से हर 6वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 9” तक बुनें।  बाजू की कटाई तिरछी 7” तक करें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।

गला:- गले के लिए आगे और पीछे वाले भाग और दोनों बाजू के फंदे उठाकर 2 सिलाई पर्ल की बुनकर बंद कर दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 मल्टीकलर पुलोवर 

सामग्री:- वर्धमान नीली ऊन 200 ग्राम, सफेद ऊन 50 ग्राम, लाल, फिरोजी, नारंगी,गाजरी व मेहंदी रंग में थोड़ी-थोड़ी ऊन, 9 नं. की सलाइयां व 10 नं. का क्रोशिया ।

विधि:- पीछे का भाग :-  नीली ऊन से 9 नं. की सलाइयों द्वारा 98 फं. पर ड.रि. में 8 सेमी. बॉर्डर बुनें। अब 18 फं. गा.स्टि. में व 2 फं. स्टा.स्टि. में बुनते हुए 42 सेमी. लंबाई करें। आगे की बुनाई ड.रि. में करें।  गले तक लंबाई करके गले के छांट के लिए मध्य के 36 फं. बंद कर दें।  दोनों ओर के31-31 फं. पर अलग-अलग बुनें। अगली 11 सलाइयों में गले की ओर 1-1 फं. घटाएं। शेष 20 फं. पर बुनते हुए लंबाई पूरी कर लें। फं. बंद कर दें।

सामने का भाग:- बॉर्डर पीछे के भाग के समान बुनें। अब रंग-बिरंगी बेले डालते हुए बुनें।  प्रत्येक 2 बालों के बीच में नीले व सफेद रंग में नीचे बताए अनुसार नमूना डालते हुए 6-6 सलाइयों की पट्टियां बुनें। सलाई 1, 2, 5, 6 : (नीली) गा.स्टि. में।

सलाई 3:- (सफेद) 2 फं. सी. 2 फं. उतारें, इसी क्रम में बुनें, अंत में 2 फं. सी.।

सलाई 4 :- (सफेद) 2  उ., 2 फं. उतारें। इसी क्रम में बुनें। अंत में 2 फं. उ.। 42 सेमी. लंबाई हो जाने पर शेष बुनाई पीछे के भाग के समान करें।

बाजुएं:-  दोनों बाजुएं एक समान बुनें। 40 फं. पर ड.रि. में 8 सेमी. बॉर्डर बुनें।अब हर छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए गा.स्टि. में बुनें। लंबाई पूरी हो जाने पर फं. बंद कर दें।

मेकअप:- क्रोशिये द्वारा नीली ऊन से लेस बनाते हुए पुलोवर की सिलाई करें। लेस बनाने के लिए 2 भागों को जोड़ते हुए 3 चे. बनाएं। हुक से तीसरी चे. में 1 ट्रे. बनाकर 1 सेमी. की दूरी पर स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ती जाएं। पुलोवर तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन….. 

फैशनेबल पिंक टॉप

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री :- पिंक ऊन 400 ग्राम, क्रोशिया10 नं. का 

विधि :- पीछे का भाग :- पिंक ऊन से क्रो. की सहायता से 80 चेन बनाएं। दो लाइन ट्रे. की बनाएं। अब पूरा पल्ला 1 ट्रे. दो चेन एक ट्रे. दो चेन इसी तरह बनाती जाएं।  जब लंबाई 16 इंच हो जाए तो मुड्ढे की घटाई 4-3-2-1 में करें। 7 इंच बना कर बंद कर दें।

आगे का भाग:- 80 चेन बनाकर दो लाइन ट्रे. की बना लें। पाइनएपल वाली डिजाइन सेट कर लें। जब 6 लाइन बन जाए तो मुड्ढे की घटाई 4-3-2-1 में करें, स्क्वायर गला घटाएं।

बाजू :- 60 चेन बनाकर पीछे के भाग की तरह बुनाई डालें। 18 इंच हो जाने पर 3-2-1 की घटाई करें। इसी तरह दूसरी बाजू भी बना लें। स्वेटर के सभी भागों को जोडक़र सिल लें। इस टॉप को आप गुलाबी सर्दी में जींस, लेगिंग, पैंट किसी पर भी पहन सकती हैं।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन….. 

 

डिब्बी वाला स्मार्ट स्वेटर

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री :- मूंगिया ऊन 200 ग्राम, बादामी रंग की ऊन 120 ग्राम, सफेद ऊन थोड़ी-सी, सलाईयां 9 नं. की मोटी सुई ।

विधि :- 120 फं. 9 नं. की सलाईयों पर डालकर  बादामी रंग की ऊ. से 1 उ. 1 सी. की रिब में 4 सलाईयों का डबल बार्डर बनाएं। अब मूंगिया ऊ. से 12 सलाई 1 उ. 1 सी. में बुनें। 9 इंच सादा बुनकर टुकड़ी वाला डिजायन डालें। 4 इंच पर बगलों का छांट दोनों तरफ 5-3-2-1 के क्रम में घटाएं। गोल गला घटाएं। कन्धों पर 24-24 फं. रखें।

पीछे का भाग:- सामने के भाग की तरह बुना जायेगा। बस गोल गला न घटाएं।

आस्तीनें :- बादामी ऊ. से 36 फं. का बार्डर 1 उ. 1 सी. की रिब में सामने के भाग की तरह बुनें। सलाईयां  बादामी तथा 2 सलाईयां मूंगिया ऊन से बुनते हुए 21 इंच बांह की लम्बाई कर लें। गले में 120 फं. उठा कर डबल बार्डर बना कर गला पूरा करें। सफेद ऊन से बादामी खानों में 4 क्रॉस काढ़ लें। स्वेटर को सिल लें।

ये भी पढ़ें:-

परफेक्ट वार्डरोब के लिए रखें ये चीज़ें

ऐसे करें गर्म कपड़ों की देखभाल

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।