श्री एस एस जैन महिला मंडल-
इस महिला मंडल की शुरुआत 1992 में हुई जिसे 23 साल हो गए। इसमें 108 सदस्य हैं। क्लब का मकसद धर्म को प्रोत्साहन देना और नई पीढि़यों को अपनी संस्कृति से रुबरु करवाना। यहां अक्सर भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों जैसे भ्रूण हत्या,दहेज प्रथा जैसे विषय पर नाटिका प्रस्तुत करके लोगों को जागरुक किया जाता है। कल्ब की जिम्मदारी संभालने वाली महिलाओं में दर्शनी देवी जैन-संरक्षिता,सुषमा जैन-अध्यक्षा,संपत जैन- उपाध्यक्षा.उर्मिला जैन महामत्री,त्रिशला जैन मंत्री और कोषाअध्यक्ष संतोष जैन शामिल हैं।
मेपल सिरप की तरफ से न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन की टिप्स
प्योर मेपल सिरप की तरफ से न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन ने महिलाओं को समझाया कि किस तरह से चीनी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही मेपल सिरप को चीनी का एक ऐसा बेहतरीन विकल्प बताया जिसें हम रोजमर्रा के खाने पीने में इस्तेमाल करके कई फायदे पा सकते हैं। मेपल सिरप में कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
गोवर्धन दही की यम्मी रेसिपी
गृहलक्ष्मी दोपहर के गोवर्धन लाइव कुकिंग में शेफ अमिता लुनिया ने सिखाई एक गोवर्धन दही चीज़ी रोल। इस रेसिपी में गोवर्धन दही से एक बढ़िया स्टफ तैयार किया और उसे रोटी पर लगाकर एक यम्मी रोल तैयार किया। ये रेसिपी सभी को बेहद पसंद आई। साथ ही यह भी बताया कि गोवर्धन दही कितनी टेस्टी,स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ बेहद गाढ़ी है जो एक अच्छी दही की विशेषता होती है।
टाइटिल्स का जलवा
गृहलक्ष्मी दोपहर बिना टाइटिल्स के अधूरा है। ऐसे में टाइटिल्स में महिलाओं को कई टाइटिल्स से नवाजा गया जिनमें अर्ली बर्ड सरिता जैन,चुपचाप राधिका जैन,चटरपटर सलोनी जैन और फिट एंड एक्टिव का खिताब मिला मोनिका जैन को। इसके अलावा बंपर इनाम की हकदार हुईं सपना जैन।
विंटर क्वीन बनी निम्मी बिस्ट और रनरअप- सांत्वना जैन
फैशन शो के दौरान महिलाएं अपनी-अपनी ड्रेसेंस में खुद को फ्लॉन्ट करती नज़र आईं। किसी ने पल्लू ओढ़कर दिखाई अपनी अदा तो वहीं किसी ने अपने खूबसूरत लहंगे में दिखाए अपने जलवे। सभी महिलाओं में जहां रनरअप रहीं सांत्वना जैन तो वहीं बाजी मारी निम्मी बिस्ट।
फरीदाबाद में मना म्यूजिकल गृहलक्ष्मी दोपहर
मौजमस्ती की रौनक अौर फैशन का जलवा दिखा गृहलक्ष्मी दोपहर में
