मेष राशि वालों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। साल पर्यन्त शनि महाराज नवम स्थान में गतिशील रहेंगे। साल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाने वाला है। बृहस्पति की दृष्टि आपकी राशि पर है, जो स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से आपको छुटकारा दिलाएगी। लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से आप राहत महसूस करेंगे। कभी-कभार व्यापार में जरूर उतार-चढ़ाव रहेंगे। व्यापार व कारोबार में विस्तार की योजना गति पकड़ेगी। कारोबार में नए-नए प्रयोग आप अमल में लाएंगे। किसी बड़े व्यक्ति का साथ आपके मुनाफे में बढ़ोतरी करा सकता है। बृहस्पति सप्तम स्थान में है। अत: घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन, समारोह आदि की रूपरेखा बनेगी। नौकरी में काम गम्भीरता से करें, छोटी-से छोटी लापरवाही के परिणाम घातक हो सकते हैं। बॉस व अधिकारी की डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है। इस साल किसी चल या अचल सम्पत्ति की खरीद की संभावना है। शत्रु व विरोधी आपके विरुद्ध कोई गुप्त योजना या षड्यंत्र बना सकते हैं। शत्रुओं की गतिविधियों व कार्यकलापों पर नजर रखें। इस साल मेहनत व परिश्रम से धनार्जन तो आप करेंगे, परंतु पैसा आने से पहले जाने का रास्ता तैयार रहेगा। सप्तम स्थान में गुरु मंगल की युति से यदा-कदा पति-पत्नी में आपसी तनाव व मतभेद हो सकते हैं तथा समय रहते मतभेद व गलतफहमियां सुलझ जाएंगी।

इस साल जून 2018 से अगस्त 2018 के मध्य आपकी राशि के स्वामी मंगल वक्री रहेंगे। इस समय वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। व्यापारिक व व्यावसायिक रूप से यह समय ढीला रहेगा। कोई बड़ा ऑर्डर या अनुबंध आपके हाथों से निकल सकता है। कई व्यापारिक निर्णय आप समझदारी व बुद्धिमत्ता से लेंगे, जिसका लाभ भी समय रहते आपको मिल ही जाएगा। राजकीय कार्यक्षेत्र में जो काम आपका पिछले काफी समय से अटका हुआ था, वह अल्प प्रयास से ही पूर्णता की ओर बढ़ेगा। यात्राओं पर ज्यादा जोर रहेगा। संतान की शिक्षा, अध्ययन व कैरियर को लेकर चली आ रही चिंता समाप्त हो जाएगी।
शारीरिक सुख एवं स्वास्थ्य
शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल 2018 आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराने कष्ट व रोगों से मुक्ति मिलेगी। जून से अगस्त के मध्य मंगल के वक्रत्व काल में मौसमी बिमारियों से सावधान रहें। इस दरम्यान वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। सीट बेल्ट, हेलमैट जैसे सुरक्षा मापदण्डों का जरूर ध्यान रखें। 2 मई से 6 नवम्बर के मध्य मकर राशि में मंगल का परिभ्रमण आपको शारीरिक रूप से फिट रखेगा। हालांकि छोटी-मोटी व मौसमी बिमारियां, सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द व पाचनतंत्र आदि के रोगों से परेशानी रह सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। योग, शारीरिक श्रम, व्यायाम जैसी चीजों की अनिवार्यता से आप हर बीमारी से लड़ सकेंगे।
व्यापार-व्यवसाय व धन
इस साल व्यापार में नए-नए प्रयोग करके आप अपने मुनाफे को बढ़ा देंगे। व्यापार में विस्तार की नई-नई संभावनाएं तलाशेंगे। इस साल कठोर परिश्रम व कड़ी मेहनत से आप पैसा तो कमा लेंगे, परंतु पैसा आने से पहले जाने का रास्ता तैयार रहेगा। अपने खर्चों को नियंत्रित व सीमित करें। मेष राशि के जातक परिश्रमी और मेहनती होते हैं। इस वर्ष व्यापार और कार्यक्षेत्र में मैं काफी उपलब्धियां देख रहा हूं, आपको अपनी उपलब्धियों से अहंकार हो सकता है। अहंकार पर काबू रखें, अन्यथा हाथ से सफलता रेत की तरह फिसलती हुई नजर आएगी। व्यापार व काम-काज में सही समय पर सही निर्णय लेंगे। भूमि, भवन, वाहनादि पर इस वर्ष खर्च होगा। जायदाद व सम्पत्ति में निवेश के योग बने हुए हैं, परंतु अप्रैल से सितम्बर के मध्य सरकार के किसी फैसले या नीति से व्यापार में ढीलाई की स्थिति बन सकती है। शेयर्स, लॉटरी, जुआ, सट्टे आदि से सावधान रहें, दूरी बनाकर रखें। आप अपनी बौद्धिक क्षमता व काबिलीयत का उपयोग करके आजीविका में तथा आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। जून से अगस्त के मध्य आपकी राशि के अधिपति मंगल वक्र स्थिति में चलायमान रहेंगे, अत: इस समय कोई बड़ा ऑर्डर या अनुबंध आपके हाथों से निकल सकता है। कर्मचारियों की गतिविधियों व हरकतों पर नजर रखें। व्यापार में पार्टियां आपके काम से खुश रहेंगी। अपने व्यावसायिक प्रतिद्वन्द्वियों व प्रतिस्पर्दि्धयों के सामने आप बड़ा व मुश्किल लक्ष्य रख देंगे। आर्थिक उन्नति की राह में आगे बढ़ेंगे।
घर-परिवार, संतान व रिश्तेदार
इस वर्ष रिश्तेदारों से किसी भी प्रकार की अपेक्षा नहीं की जा सकती। घर-परिवार में आपकी व्यस्तता अधिक रहेगी। मेष राशि के जातक सामाजिक होते हैं। कुटुम्ब व परिवार के लोगों को साथ लेकर चलते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में नई ताजगी महसूस करेंगे। पतिपत्न एक-दूसरे की भावनाएं समझ कर उसके अनुरूप आचरण करेंगे। रिश्तेदारों से कभी-कभार हल्की-फुल्की नोंक-झोंक हो सकती है। ससुराल से सम्बन्धों में कटुता आएगी। वर्षारम्भ में सप्तम स्थान में मंगल गुरु की युति के कारण ससुराल वालों के बीच में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न होंगी। मई तक संतान के कैरियर, विवाह, नौकरी व व्यापार को लेकर असमंजस बना हुआ रहेगा। भाइयों से सम्पत्ति व बंटवारे सम्बन्धी विवाद होगा, जो बाद में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की मध्यस्थता से सुलझ जाएगा। संतान की आदतें, व्यवहार आपको विचलित कर सकते हैं। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य या बुजुर्ग का स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है। इस वर्ष बृहस्पति की दृष्टि के प्रभाव से अक्टूबर 2018 से पूर्व घर में कोई मांगलिक या शुभ आयोजन हो सकता है। साल के अन्त होते ही परिवार के किसी सदस्य से बिछोह हो सकता है। आपके लचीले स्वभाव, मिलनसार प्रकृति तथा उदारवादी दृष्टिकोण के कारण परिवार के सभी लोग आपका सम्मान व आदर करेंगे।
विद्याध्ययन, पढ़ाई व कॅरियर
मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए यह साल उत्तम है। इस समय प्रतियोगी परीक्षा विभागीय परीक्षा का परिणाम पक्ष में रहेगा। कैरियर व नौकरी में आपको बेहतर का प्रस्ताव मिलेगा। हालांकि इस वर्ष और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। उच्च अध्ययन के प्रबल योगायोग बन रहे हैं। विदेश जाकर, अध्ययनरत विद्यार्थियों को वीजा, पासपोर्ट, इमीग्रेशन आदि की समस्या किसी प्रभावशाली या बुद्धिमान व्यक्ति की मध्यस्थता से सुलझ जाएगा। एकाग्रचित्तता और लक्ष्य के प्रति समर्पण आगे बढऩे में आपको सहायता दिलाएगा। पढ़ाई से मन यदा -कदा भटकेगा। मन को स्थायी और मजबूत करें। बुरे लोग व बुरी सोहबत से दूर रहें। तकनीक, मैकेनिकल, मैनेजमेंट व पॉलिटेक्निक से जुड़े विद्यार्थियों के लिए यह साल एकदम उपयुक्त है। यद्यपि वर्ष के मध्य में आपको मेहनत कुछ ज्यादा करनी पड़ेगी। नौकरी में लक्ष्यों की प्राप्ति की आप भरसक कोशिश करेंगे। लक्ष्यों को आप मेहनत व परिश्रम से प्राप्त भी कर लेंगे।
प्रेम-प्रसंग व मित्र
प्रेम-प्रसंगों व प्रेम सम्बन्धों के लिहाज से यह वर्ष अच्छा है। आपकी राशि का अधिपति मंगल गुरु के साथ सप्तम स्थान में है। राशि स्वामी के प्रभाव से आप सहज ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। असंयमित व अमर्यादित प्रेम सम्बन्ध आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मित्र वक्त- बेवक्त आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। दोस्तों से अपने दु:ख-दर्द को साझा करेंगे तथा दोस्तों के दु:ख-दर्द सुनेंगे भी। प्रेम सम्बन्धों में इस वर्ष आपको अपनी मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए। असंयमित व अमर्यादित प्रेम सम्बन्ध आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
वाहन खर्च व शुभ कार्य
इस वर्ष वाहन पर खर्चा होने के योग हैं। वर्ष प्रारंभ में चौथे स्थान में राहु की स्थिति है। इस वर्ष राहु के चतुर्थस्थ परिभ्रमण के कारण आपको वाहन से सावधान रहना चाहिए, वाहन चलाते समय ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होने पाए। जहां तक शुभ कार्य की बात है, इस वर्ष के पूर्वार्द्ध में किसी शुभ कार्य की स्थिति बन सकती है। शुभ कार्यों पर खर्चा होगा, लेकिन इस साल आपको फालतू के खर्चों में कटौती करनी चाहिए। घर के किसी सदस्य की बीमारी पर खर्चे की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। संतान की शिक्षा, अध्ययन व विवाह आदि पर बड़ी राशि होने का अनुमान है।
हानि, कर्ज व अनहोनी
व्यापार में छोटी-मोटी धन हानि के योग बनते हैं, परन्तु कोई बड़ा नुकसान धनहानि की संभावना नहीं है। मकान, गाड़ी व सम्पत्ति की खरीद के लिए आपको बैंक से ऋण लेना पड़ सकता है। बच्चों शिक्षा के लिए भी ऋण लेना पड़ सकता किसी को भी उधार रुपया नहीं दें, अन्यथा वापस नहीं आएगा।
यात्राएं
इस वर्ष यात्राएं आपकी कोई खास व उपलब्धिपूर्ण नहीं रहेंगी। यात्राएं इस वर्ष निरर्थक ही साबित होंगी। व्यापार व काम-काज को लेकर आप यात्राएं करेंगे। कैरियर में नई संभावनाओं को तलाशने के लिए आप यात्रा करेंगे, साथ ही धार्मिक स्थान व घूमने-फिरने का भी कार्यक्रम बना सकते हैं।
उपायमेष राशि के जातकों को तांबे की अंगूठी में मूंगा की अंगूठी जड़वाकर धारण करनी चाहिए। मंगलवार को चमेली के तेल दीपक हनुमान जी के सन्मुख करें। रंग का सुगन्धित रूमाल पास में रखें। लाल रंग के कनेर के पुष्प वाले पौधे को सींचें।
