क्लब की प्रेसिडेंट रचना अग्रवाल और रितु गुप्ता जी हैं।यहां लेडीज क्लब की महिलाओं ने ढेर सारी फन एक्टिविटीज, गेम्स के साथ ही गृहलक्ष्मी फैशन शो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस बार की थीम थी ‘योगा’।

स्वच्छ भारत की शपथ

गृहलक्ष्मी दोपहर में कार्यक्रम की शुरूआत स्वच्छ भारत की शपथ के साथ हुई। क्लब मेंबर्स ने शपथ ली कि वे केवल अपने घर की ही साफ सफाई नहीं बल्कि आस-पास की जगह और शहर को भी साफ रखने में अपना सहयोग करेंगी और साथ ही और लोगों को भी स्वच्छ भारत के लिए प्रोत्साहित करेंगी। अपने वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने की कोशिश करेंगी और दूसरों को भी प्रोत्साहित करेंगी।

टाइटल्स की दिखी भरमार

गृहलक्ष्मी दोपहर द्वारा महिलाओं को कई टाइटल्स से नवाज़ा गया था। जिसमें आशिमा कालरा को ‘बेस्ट ड्रेस्ड’ का टाइटल और वहीं निर्मल सिंघल को बेस्ट हेयर का टाइटल दिया गया,। इसके अलावा बंपर प्राइज जीता शालू ने। 

रैंप पर बिखेरा जलवा

जब क्लब की मेंबर्स रैंप पर उतरी तो उनमें गजब का कॉन्फिडेंस देखने को मिला। हर महिला अलग-अलग अंदाज़ में ही रैंप वॉक करती नज़र आईं लेकिन जजेस को सबसे ज्यादा प्रभवित करके ‘गृहलक्ष्मी क्वीन’ बनी अनुज गोयल, फर्स्ट रनरअप रहीं अंकीता। 

ब्रांड एक्टिविटी में उमड़ी भीड़ 

हर बार की तरह इस बार भी इवेंट को और भी एक्ससाइटेड बनाने के लिए हमारे बीच ब्रांड पार्टनर ‘फेम क्रीम ब्लीच’ मौजूद रहे। फेम की तरफ से महिलाओं को टाइटल्स दिए गए, जिसमें फेम ‘ग्लोइंग स्किन’ का टाइटल मिला मीशा सैनी को, फेम शाइनिंग फेस ऑफ़ द डे का टाइटल मिला मिस रानी को।

ये भी पढ़ें