गृहलक्ष्मी दोपहर के सीजन-2 में इस बार हरियाणा के अंबाला में अंबाला लेडीज़ क्लब की महिलाओं ने धूम मचाई। यहां पुलिस लाइन रोड पर होटल एपी रेजीडेंसी में महिलाओं ने गृहलक्ष्मी दोपहर के साथ खूब मौजमस्ती की और अनेक मजेदार एक्टिविटीज में हिस्सा लेकर ढेरो इनाम भी जीते। इसके अलावा महिलाओं ने गृहलक्ष्मी दोपहर में वॉशिंगटन एप्पल से बनी रेसिपीज़ के साथ ही सीखे मेकअप करने के सही तरीके।

स्वच्छ भारत अभियान की शपथ

कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने स्वच्छ भारत अभियान की शपथ लेकर की जहां सभी महिलाओं ने  प्रण किया कि वे अब अपने घर ही नहीं बल्कि अपने आस-पास के सभी इलाकों में भी गंदगी नहीं होने देंगी और अपने श्रमदान से अपने शहर को स्वच्छ रखकर इसे क्लीन सिटी बनायेंगी।

औरा ज्वैलर्स ने कराया समर क्वीन कॉन्टेस्ट

औरा ज्वैलर्स ने गृहलक्ष्मी दोपहर में मौजूद महिलाओं के लिए समर क्वीन कॉन्टेस्ट का आयोजन किया। जिसमें रैंप पर वॉक करके महिलाओं ने अपने जलवे बिखेरे। इसमें हर उम्र की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कॉन्टेस्ट में दो राउंड आयोजित किये गए थे, जिसमें रैंप वॉक के अलावा अपना इंट्रोडक्शन और सवाल जवाब के बाद समर क्वीन का चयन किया गया। इसमें पहले राउंड में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रैंप वॉक, एक्टिवटी और क्विज राउड को सफलतापूर्वक पार करके कोमल बनीं समर क्वीन और मीतू और अचला जैन को मिला समर क्वीन रनरअप का खिताब।

प्रॉप्स के साथ महिलाओं का फोटो सेशन

क्लब की महिलाओं का उत्साह तब देखने को मिला जब गृहलक्ष्मी दोपहर में मौजूद विभिन्न प्रॉप्स के साथ महिलाओं ने तरह-तरह के पोज में फोटो सेशन करवाया। 

 

मिले मजेदार टाइटल्स

गृहलक्ष्मी की तरफ से वहां मौजूद महिलाओं को कई मजेदार टाइटल्स मिले, जिसमें मिसअर्ली बर्ड का टाइटल मिला निर्मल गुप्ता को, मिस चटर-पटर बनीं नेहा, मिस चुपचाप बनीं कंचन जैन, और मिस फिट एंड एक्टिव का टाइटल मिला कृष्णा को। टाइटल्स के अलावा महिलाओं को अनेक लकी डिप और बम्पर इनाम भी दिये गए। गृहलक्ष्मी दोपहर के दौरान महिलाओं को अनेक गेम्स भी खेलने थे, जिसमें श्वेता ने जीती क्विज प्रतियोगिता। 

 

लाइव मेकअप और कुकरी सेशन 

अम्बाला में आयोजित गृहलक्ष्मी दोपहर में वॉशिंगटन एप्पल की ओर से लाइव कुकरी सेशन का भी आयोजन किया गया था जिसमें कुकरी एक्सपर्ट अरुणा गर्ग  ने महिलाओं को वॉशिंगटन एप्पल्स से कुछ रेसिपीज़ बनाना सिखाया और वहां मौजूद महिलाओं से प्रशंसा बटोरी। इसके अलावा ब्यूटी एक्सपर्ट नीतिका बंटा ने वहां मौजूद महिलाओं को कई मेकअप टिप्स दिये और लाइव मेकअप- मेकओवर करके भी दिखाया। यही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि कैसे आप लाइट मेकअप के साथ भी पार्टी में ब्राइट दिख सकते हैं।

प्रेसीडेंट का कहना है- 

अम्बाला लेडीज क्लब की प्रेसिडेंट रुचि जैन का कहना था कि उन्हें और उनके क्लब की महिलाओं को गृहलक्ष्मी दोपहर के इस ईवेंट में बहुत मजा आया और वे ऐसे प्रोग्राम आगे भी करना चाहेंगी।

इन्हें भी पढ़ें-