अमरीका के ओहियो में स्थित सिनसिनाटी जू में जो हुआ उसकी चर्चा पूरी दुनिया में है। उस समय हर तरफ चीखें सुनाई देने लगी थी जब एक 4 साल का मासूम अचानक 10 -12 फुट की ऊंचाई से गोरिल्ला के बाड़े में जा गिरा। उसके बाद जो हुआ वो बेहद खतरनाक था। बाड़े में मौजूद 17 साल के एक नर गोरिल्ला ने बच्चे को पकड़ लिया। गोरिल्ला के हाथों में मासूम को देख कर जू प्रशासन को गोरिल्ला को गोली मारनी पड़ी। जिससे मासूम तो बच गया लेकिन गोरिल्ला को अपनी जान गवानी पड़ी।
इस घटना के बाद से ही जू प्रशासन का गोरिल्ला को गोली मारने के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर विरोध शुरू हो गया। लोगों का कहना है कि बच्चे के माता-पिता को सही से देख-रेख करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। फेसबुक पर भी “Justice for Harambe” नाम से बने पेज पर लाखों लोग गोरिल्ला डेथ के लिए आवाज उठा रहे हैं।
क्या था माजरा
दरअसल हुआ कुछ यूं कि हराम्बे नाम के एक नर गोरिल्ला के जन्मदिन पर सिनसिनाटी ज़ू ने फेसबुक फोस्ट के जरिए लोगों से ये गुजारिश की थी कि वह लोग गोरिल्ला को बधाई देने के लिए जू आएं। इसी के चलते भारी संख्या में लोग जू पहुँचे। दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच एक 4 साल का नन्हा मासूम अचानक 10 -12 फुट की ऊंचाई से गोरिल्ला के बाड़े में गिर गया। उस बाड़े के चारों ओर पानी ही पानी था।
फिर क्या था बच्चे के गिरते ही 17 साल के हराम्बे (नर-गोरिल्ला) ने बच्चे को अपनी ओर खींच लिया। जिससे वहां पर मौजूद भीड़ ने चीख-पुकार शुरू कर दी। देखते ही देखते गोरिल्ला ने बच्चे को अपनी टांगों के बीच ले लिया। लोगों की सांसे थम गई। इसी अफरा-तफरी के बीच रेसक्यू टीम ने बच्चे की जान बचाने के लिए गोरिल्ला को गोली मार दी।
देखिए घटना का वीडियो –
खतरनाक हो सकता था गोरिल्ला
वहीं जू के अधिकारियों का कहना है कि “गोरिल्ला को मारने का फैसला कठिन था लेकिन बच्चे को बचाने के लिए यह सही समय पर लिया गया सही फैसला था। क्योंकि थोड़ी भी देर होने पर बच्चे की जान भी जा सकती थी। यह ज्यादा बुरा होता। ऐसा साफ तो नहीं लग रहा था कि गोरिल्ला बच्चे पर हमला करने वाला है लेकिन वह उग्र अवस्था में था, जिसमें वह बहुत ही खतरनाक हो सकता था।”
बच्चे की जान बचा रहा था गोरिल्ला
इस पूरी घटना को लेकर जू अधिकारियों का कहना था कि गोरिल्ला बच्चे को गुस्से से खींच रहा था जबकि वहां मौजूद लोगों का कहना था कि गोरिल्ला मासूम को डूबने से बचा रहा था।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
हालही में चिली में भी एक युवक ने शेर के बाड़े में खुदकुशी करने की कोशिश की थी। जिसके चलते दो शेरों को अपनी जान गवानी पड़ी थी।
साल 2014 में दिल्ली के चिड़ियाघर में भी एक ऐसा ही हादसा हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति वाइट टाइगर के बाड़े में गिर गया। और उसकी मौत हो गई थी।
30 साल पहले ब्रिटेन में ऐसी घटना घटी थी जिसमें एक 5 साल का मासूम गोरिल्ला के बाड़े में गिरने से बेहोश हो गया था। जम्बो नामका गोरिल्ला आया और मासूम की पीठ सहलाने लगा। जम्बो तब तक वहां से नहीं हटा जब तक की मासूम होश में नहीं आया। फिर उसके बाद रेसक्यू टीम ने बच्चे को सही सलामत बाड़े से बाहर निकाल लिया था।
ये भी पढ़ें –

