उल्टा फंदा बुनाई
 
बदलता मौसम इस बात का अहसास करा रहा है कि अब समय आ गया है स्वेटरों को बाहर निकालने व नए-नए डिजाइन बुनने का । पर ये क्या? आप तो उदास हो गई यह सोच कर कि आपको बुनाई करना तो आता ही नहीं है। अरे आपको उदास होने की जरूरत नहीं है हम आपके लिए लेकर कर आए है गृहलक्ष्मी बुनाई मास्टर क्लास, जिसमें आपको बुनाई कैसे की जाती है और संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों मिलेंगी ताकि आप भी अपने हाथों से बने स्वेटर अपनों को पहना सकें। 
 
बुनाई की शुरूआत करने के लिए सबसे पहले हमें सीखना होता है फंदे डालना। इसका मतलब फदों की उस पंक्ति से है, जो बनुाई के लिए पहले चरण का काम करती है। फदें डालने की शुरूआत स्लिप गाठं से की जाती है।आइए जानते है कैसे डालते हैं फंदे …
 
 
 
उल्टा फंदा बुनाई

 स्टेप 1 –  सबसे पहले सिलाई पर एक गांठ लगाएं। दिखाए गए तरीके से निटिंग यार्न (ऊन) लपेट लें और सलाई को उस के नीचे से डालें।

 

उल्टा फंदा बुनाई

 स्टेप 2 –  यार्न के दोनों कोनों को एक हाथ से पकड़ कर सिलाई को ऊपर की ओर खीचें। इससे गांठ पक्की हो जाएगी।

 

उल्टा फंदा बुनाई

​स्टेप 3 –  इस सलाई को अपने बाएं हाथ में और दूसरी सलाई को दाएं हाथ में इस प्रकार पकड़े जैसे कोई पैंसिल पकड़ी हो।

 

उल्टा फंदा बुनाई

 ​स्टेप 4 –  दाएं हाथ की सलाई की नोक को फंदे में से बाएं हाथ की सलाई की तरफ धकेलें।

 
 

उल्टा फंदा बुनाई

स्टेप 5 –  दाएं हाथ की सलाई के ऊपर निटिंग यार्न को एक बार लपेटें।

 

उल्टा फंदा बुनाई

स्टेप 6 –  दाएं हाथ वाली सलाई और नए फंदे को बाएं हाथ वाली सलाई के फंदे के अंदर से निकालें। अब दोनों सलाइयों पर 1-1 फंदा है।

 

उल्टा फंदा बुनाई

स्टेप 7 –  नए फंदे को वापस बाएं हाथ की सलाई पर उतार लें। अब बाएं हाथ की सलाई पर दो फंदे है। 

 

उल्टा फंदा बुनाई

स्टेप 8 –  दाएं हाथ की सलाई को बाएं हाथ की सलाई के दो फंदो के बीच में पिरोएं दाएं हाथ की सलाई की नोक पर निटिंग यार्न लपेट लें।

 
उल्टा फंदा बुनाई

 ​स्टेप 9 –  दोनों फंदों के बीच से लिपटी इस निटिंग यार्न को खींच लें और बाएं हाथ की सलाई पर पहले की तरह उतार लें।

 
 
उल्टा फंदा बुनाई

 स्टेप 10 – अब सलाई पर तीन फंदे हैं। (फंदो की आवश्यक संख्या होने तक स्टेप 8 और 9 दोहराएं।)

 
 
 
 
 
 
ये भी पढ़ें –