इससे पहली क्लास में हमने आपको बताया था कि फंदे कैसे घटाएं-बढ़ाएं जाते हैं।बुनाई के पांचवें चरण में आज हम आपको बतायेंगे कि फंदों को बंद कैसे किया जाता है। बुनाई का काम पूरा कर लेने के बाद फंदों को सुरक्षित किया जाता है ताकि वे उधड़ें नही। इस प्रक्रिया को फंदे बंद करना कहा जाता है। आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप किस तरह से फंदे बंद किए जाते है…

स्टेप 1 – सबसे पहले दो फंदो को सीधा (अथवा उल्टा) बुनें।

स्टेप 2 – बाएं हाथ की सलाई को पहले फंदे मे डाल कर इसे दूसरे फंदे के ऊपर से उतार लें। फिर इसे दोनों सलाइयों की नोकों के बीच से गिरा दें।

स्टेप 3 – अगले फंदें को सीधा (अथवा उल्टा) बुनें। दाएं हाथ की सलाई पर केवल एक फंदा रह जाने तक दूसरा चरण दोहराएं।

स्टेप 4 – यार्न काट कर फंदे और धागे को बांध लें। यार्न को ऊपर की ओर खीचते हुए अन्तिम फंदे को बंद कर दें।
