1. ठंडा मौसम आपको बीमार करता है।
यह कथन बिल्कुल झूठ है क्योंकि कीटाणु आपको बीमार करते हैं न कि मौसम। यदि आप गीले बालों के साथ भी कहीं ठंडी जगह पर जाते हैं और वहां कीटाणु नहीं है तो आप बिल्कुल भी बीमार नहीं पड़ेंगे। परंतु इन दोनों तथ्यों के बीच एक सम्बन्ध है। बीमार करने वाले कीटाणु कम तापमान में ही पनपते हैं।
2. ज्यादा मीठा खाने से आपको डायबिटीज हो सकती है।
यह झूठ है। कुछ भी मीठा खाना तुरन्त आपके ब्लड सुगर के लेवल को नहीं बढ़ाता है। पर यह मोटापा बढ़ा सकता है जो डायबिटीज का एक कारण बन सकता है। इसलिए आप अपनी डाइट को हेल्दी ही रखें।
3. आप जले हुए पर बर्फ नहीं लगा सकते।
यह कथन एक दम सही है क्योंकि जले हुए पर बर्फ लगाने से बर्फ आपकी स्किन की सेल्स को नुक़सान पहुंचा सकती हैं और हालत को और भी बिगाड़ सकती है। इसकी बजाय आप ठन्डे पानी का प्रयोग के सकते हैं। 5 मिनट तक ठन्डे पानी में अपना जला हुआ अंग रखे और उसके बाद उसे साबुन से धोकर एक एंटीबायोटिक क्रीम लगा लें।
4. एंटी परस्पिरएंट्स से कैंसर होता है।
यह एक झूठ है। एंटी परस्पिरांट्स ज्यादा पसीने आने से रोकते हैं। कई एक्सपर्ट्स का मानना है की इनकी वजह से ट्यूमर का खतरा हो सकता है पर एंटी परस्पिरंट्स और कैंसर के बीच का कोई सम्बन्ध आज तक रिसर्च के द्वारा पता नहीं लगाया गया है।
5. सीपीआर में माउथ टू माउथ ब्रीदिंग की जरूरत नहीं होती।
यह कथन बिल्कुल सत्य है। 2017 में की गई रिसर्च के मुताबिक कार्डिएक अटैक में यदि किसी को माउथ तो माउथ ब्रीदिंग दी जाती है तो उसके बचने के चांस बहुत ही कम हो जाते हैं। इसकी बजाय हमें उसके सासो को बिना किसी रोक टोक के जैसे चल रहे हैं वैसे चलने देना चाहिए ।
6. ज्यादा वजन आपके जीवन काल को कम करता है।
यह एक झूठ है। रिसर्चर इसको ओवरवेट पैराडॉक्स की बजाए ओबेसिटी पैराडॉक्स कहते हैं। ओबेसिटी यानी कि मोटापा आपके स्वास्थ्य रोगों से जुड़ी हुई समस्या है, उसमें आपका जीवन काल कम होने के चांस हैं परन्तु ओवरवेट और ओबेसिटी दो अलग अलग चीजे हैं। एक रिसर्च के मुताबिक 1 लाख 90 हजार लोगो में से ओवरवेट लोगो का जीवन काल भी उतना ही है जितना की नॉर्मल लोगो का।
7. किसी चोटिल व्यक्ति को सीधे सोने न जाने दें।
यह सत्य है कि यदि किसी को कोई चोट लग जाती है तो आपको उनको थोड़ी देर के बाद नींद से उठाकर उनकी चोट के लक्षणों को देखना चाहिए न कि सीधे उनको कई घंटो तक सोने दे। इसके बाद वे रात में पूरी नींद ले सकते हैं।
8. नकसीर आने पर अपने सिर को थोड़ा पीछे की ओर टेढ़ा करें।
यह एक मिथ्या है। सिर टेढ़ा करने से आपको सोजन आजाती है जिसकी वजह से पेट में कुछ दिक्कत हो सकती हैं और आपको उल्टियां भी हो सकती हैं। इसकी बजाए नकसीर आने पर अपने सिर को सीधा रखे और नाक को 10 मिनट के लिए बन्द रखें।
9. आपको एक बार ज्यादा खाना खाने की बजाए थोड़ा थोड़ा खाना कई बार खाना चाहिए।
यह एक झूठ है। कुछ लोग थोड़ी मात्रा में ही खाना खाते हैं तो कुछ लोगो के लिए कम भोजन पर्याप्त नहीं रहता। यदि आपको ज्यादा भूख लगती है और आप थोड़ी मात्रा में खाना शुरू कर देंगे तो यह आपको उल्टा असर दिखा सकता है। आपको अपने खाने को विभाजित करने की बजाए उस से मिलने वाले पोषण पर ध्यान देना चाहिए।
10. दौरा पड़ने के दौरान जीभ सूजने का खतरा रहता है।
यह एक मिथ्या है। पुराने समय की तरह मुंह के अंदर चम्मच रखने से जीभ की सुजन को नहीं रोका जा सकता बल्कि इससे जीभ व दांतो को नुक़सान पहुंच सकता है। इसकी बजाए आप उस इंसान को ऐसे लेटाए जिससे इसको उल्टियां ना आए और उसके सिर के नीचे एक तकिया भी लगादे।
11. गाजर से आपकी दृष्टि बढ़ती है।
यह कथन झूठ है। गाजर में दृष्टि बढ़ाने वाला तत्त्व बीटा कैरोटीन होता है ।जिससे उसका रंग ऑरेंज होता है। बीटा कैरोटीन विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है जिसकी वजह से हमारी देखने की क्षमता मजबूत होती है। पर ज्यादा मात्रा में गाजर खाने से बीटा कैरोटीन विटामिन ए में परिवर्तित होना बन्द होजाता है। दृष्टि मजबूत करने के लिए हरी सब्जियां खाएं।
12. स्ट्रेस से आपको फोड़े होते हैं।
यह झूठ है। पेट में फोड़े होने के 2 मुख्य कारण है: एस्पिरिन व बैक्टीरिया से होने वाला इंफेक्शन। स्ट्रेस पहले से ही हुए फोडो को और ज्यादा गम्भीर बना सकती है। पर सटीक तौर से यह नहीं कहा जा सकता कि अल्सर होने का सीधा कारण स्ट्रेस है।
यह भी पढ़ें
