Summer Care: जैसाकि आमतौर पर मान लिया जाता है कि शरीर में नमी सिर्फ पानी पीकर ही बनाए रखी जा सकती है। दरअसल गर्मी में मिलने वाले मौसमी फल और सलादों में पाई जाने वाली नमी में भी यह पोषक गुण होते हैं। आइए जानें, इन्हीं के बारे में-
Also read: अद्भुत है यह मानव शरीर
भूखे नहीं रहें
गॢमयों में ज्यादा देर तक भूखे नहीं रहें। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। थोड़ी-थोड़ी देर पर लाइट डाइट लेते रहना चाहिए। गर्मियां आ चुकी हैं और एक स्फूत और ऊर्जा से भरा दिन डीहाइड्रेशन के कारण थकान भरा हो जाता है। देशभर में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और ऐसी स्थिति में डीहाइड्रेशन से बचना मुश्किल लगता है।
लाइट डाइट लेते रहना चाहिए
शरीर में पानी की कमी होने की वजह से शरीर से विषाक्त तत्व बाहर नहीं निकल पाते, जिससे पाचन तंत्र कमजोर होने के साथ-साथ आंत में संक्रमण, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ता है। इससे छुटकारा मिलना इतना आसान नहीं है।
लिक्विड डाइट बढ़ाइए
शरीर में पानी की कमी से थकान और आवश्यक खनिजों का असंतुलन हो सकता है। चिंता मत कीजिये, मेरे पास आपके लिए उपाय है। अपने भोजन पर ध्यान दीजिये, खूब पानी पीजिये और डीहाइड्रेशन दूर भाग जाएगा। पानी की कमी को कोल्ड ड्रिंक और डिब्बाबंद जूस पीकर पूरी करने की कोशिश न करें। सादा पानी पीने की बजाय उसमें नींबू, नमक, चीनी या इलेक्ट्रॉल पाउडर मिलाकर पिएं। एक सलाह यह भी है कि एयरैटेड ड्रिंक्स के बजाय ताजा जूस लें। गर्मियों में तरोताजा रहने के लिए ताजे जूस और पानी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता।
चॉकलेट्स से पाइए ताज़गी
इस गर्मी फाइबर वाले फलों और सब्जियों को अपना साथी बनाइये। यदि आप डाइट को दिलचस्प बनाना चाहते हैं तो आपको डीहाइड्रेशन से बचाने के लिए मेरे पास एक आइडिया है। जानना चाहते हैं कि वह क्या है? वह है डार्क चॉकलेट्स! यह मजाक नहीं है, डार्क चॉकलेट्स डीहाइड्रेशन और थकान से लड़ने में बहुत कारगर है।
वेजिटेबल जूस और सलाद लें
शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा के लिए उसे वैकल्पिक रूप में लेना भी अच्छा है। स्वस्थ और हाइड्रेटेड रहने के लिए सलाद एक बढ़िया तरीका है। फलों और सब्जियों, जैसे खीरा, सलाद पत्ता, टमाटर, सेलरी स्टिक्स, पालक, स्ट्रॉबेरी, तरबूज और साइट्रस फल को मिलाएं। अधिक मात्रा में सलाद का सेवन करें, क्योंकि सलाद में 95 प्रतिशत तक पनी होता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, ओमेगा-3, फाइबर, आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। मेरा पसंदीदा ताजा जूस है, खीरा, नींबू, शहद, पालक और मिंट की पत्तियों का मिश्रण। उन्हें मिलाकर पीसें। इससे न केवल जल की कमी दूर होती है, बल्कि यह डिटॉक्स भी करता है और आपको गर्मी का सामना करने के लिए तैयार करता है।
नॉनवेज को कहें ना
इस चर्चा का अगला महत्वपूर्ण पहलू है कि इस मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए। सबसे पहले मसालेदार भोजन से बचें। अगर आप मांसाहारी हैं तो इस मौसम में इसका सेवन कम कर दें। रात में खाना कम खाएं। इससे शरीर में गर्मी बढ़ती है और तरलता कम होती है, जो कि गर्मी में हानिकारक है। सिगरेट और अल्कोहल का दुष्प्रभाव गर्मियों में अधिक होता है। यह दोनों चीज़ें कोशिकाओं को सुखा देती हैं और शरीर को डीहाइड्रेट करती हैं। गर्मियों में कैफिन से भी परहेज करना चाहिए। कैफिन आपके शरीर की नमी को सोख लेता है, जिससे डीहाइड्रेशन होता है। आसानी से पचने वाला और कम वसा वाला भोजन करें।
योग से रहें फिट
व्यायाम की बजाय योग करें, क्योंकि योग आपके आस-पास तापमान बढ़ने पर भी शरीर को ठंडा रखता है। व्यायाम करते समय इस बात का ध्यान रखें कि एसी, कूलर या पंखे के एकदम सामने न हों। इससे बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है।
कपड़े भी चुने लाइट कलर्ड
ऐसे समय आरामदायक और हल्के रंग के कपड़े पहनें। डार्क कलर के कपड़ों से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। खासतौर पर डार्क कलर के अंडर गारमेंट्स तो इस मौसम में बिल्कुल न अपनाएं।
गॄमया मस्ती के लिए होती हैं। इस सीजन में अपने जोश को बढ़ाइये। यह मस्तियां करने से शर्माइये नहीं। डीहाइड्रेशन से बचने के लिए सही चीज़ें खाएं। खूब पानी पियें। खुद से लाड़ करें और ताजा जूस पिएं। मस्ती से भरपूर, सुखद और रोमांचक गर्मियां मनाने का सबसे बढ़िया तरीका है, खुद को सेहतमंद रखना।
