आलू चाट हरी भरी 

सामग्री :-

  • आलू 250 ग्राम (छोटे छोटे गोल एवं उबले हुए)
  • हरी धनिया 150 ग्रा0
  • हरी मिर्च 5-6
  • पिसी खटाई 2 बड़े चम्मच
  • चाट मसाला-1 छोटा चम्मच
  • नींबू -1 नग
  • नमक-स्वादानुसार

सजावट के लिये :-

  • पतले सेव 5 बड़े चम्मच
  • 1 धनिया की कुछ पक्तियां
  • 1 नींबू के कटे टुकड़े।

विधि :- आलू को उबाल लें। उन्हें छीलकर एक कटोरे में रख लें। हरी मिर्च एवं धनिया की पत्ती को पानी डालकर पीस लें। इसी में पिसी खटाई भी मिला लें। अब आलू वाले कटोरे में ये मसाला मिलाएं और स्वाद के अनुसार नमक भी डालें। अच्छी तरह से मिलाने के बाद चाट मसाला भी मिलाएं। थोड़ा सा पानी का छिड़काव कर ले तो मसाला अच्छी तरह मिल जायेगा। एक डोगें में सजा लें। आलू की हरी चाट तैयार है। परोसते समय सेव एवं नींबू से सजाकर पेश करें।

                                

 

स्प्राउट्स चटकारेदार चाट

सामग्री:-

  • साबूत मूंग 2 कप
  • 2 सेब कटे
  • कटा टमाटर 250 कप
  • 1 कप अनार दाना
  • कटा प्याज 150 कप
  • 2 उबले कटे आलू
  • कटी हरी मिर्च 4
  • 2 आम कटे
  • धनिया कटा 2 चम्मच आप चाहे तो भुजिया 1 कप
  • चाट मसाला 5 चम्मच नमक स्वादनुसार
  • नींबू रस 3 चम्मच

विधि :- रात को मूंग भिगो दें। दूसरे दिन उसे कपड़े में लपेट कर ढककर रख दें। स्प्राउटस तैयार हो जाये तब उसे एक बोल में डालकर अब उसमें आम और केला छोड़कर सब फल डाल दें नमक, मसाला, धनिया, हरी मिर्च, प्याज, टमाटर, नींबू रस डाल कर अच्छे से मिला दें। अगर आप ने भुजिया डालनी हो तो सर्व करते समय आम, केला, भुजिया डाल दें। थोड़ा सा हरा धनिया उपर से और डालें।