फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के बारे में शाहिद कपूर ने ट्विटर पर लिखा था की ये फ़िल्म अब उड़ेगी लेकिन इसके पहले की ये फिल्म उड़ान भरने की तैयारी पूरी करती, यह इंटरनेट पर लीक हो गयी। वैसे फिल्म की टीम को इस बात की जानकारी मिलते ही इसे इंटरनेट से हटा तो दिया गया, लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा की इस साल अाने वाली अब तक की सभी फिल्मों में इस फिल्म को रिलीज़ से पहले काफी कंट्रोवर्सीज का सामना करना पड़ा है। डालते हैं एक नज़र क्या था माज़रा –
बैन हुई फिल्म उड़ता पंजाब
मई महीने के अाखिरी सप्ताह में ऐसी खबरें अाई की इस फिल्म में ड्रग का सेवन करते हुए सीन्स व अत्यधिक अपशब्दों के इस्तेमाल की वजह से बैन कर दिया गया । फिर ये बात सामने अाई कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 40 कट्स के साथ पास किया है लेकिन फिल्म से एक गाना और कुछ सीन हटाये जाएंगे।
अागे अाएं सह निर्माता अनुराग कश्यप
इस खबर के बाद अनुराग कश्यप ने एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया कि फिल्म को रेवाइजिंग कमिटी के पास भेजा गया है। साथ ही अनुराग ने ट्विटर पर इस मसले पर अपनी राय भी देनी शुरू कर दी।
जब फिल्म में लगे 89 कट्स
इस फिल्म को रिवाइजिंग कमिटी ने पूरे 89 कट्स के साथ पास किया और कुछ महत्वपूर्ण सीन भी हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद रचनात्मक अभिव्यक्ति की अाज़ादी पर सोशल मीडिया व टीवी पर खूब चर्चाएं व बहस हुई। इसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया।
साथ में अाए ऐसे पोलिटिकल ट्विस्ट
इस मामले ने साथ-साथ में सरकारी गलियारों मे भी तब हलचल मनानी शुरू कर दी जब सेंसर बोर्ड के मुखिया पहलाज निहलानी ने ये कहा की फिल्म के निर्माताओं को अाम अादमी पार्टी ने पैसे दिए हैं। इसके जवाब में दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा की पहलाज निहलानी बीजीपी के दबाव में इस फिल्म को रिलीज़ नही होने दे रहे हैं। इस बीच में अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर लिखा की अरविंद केजरीवाल खुद को इस मामले से दूर ही रखें और इसे पोलिटिकल रंग न दें ।
हाईकोर्ट से मिली राहत
हाई कोर्ट ने दोनों तरफ की बातें सुनने के बाद फिल्म को एक कट व ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज़ करने की इजाज़त दे दी । साथ ही फिल्म से शहीद के पेशाब करने वाले से को हटाने के निर्देश भी । सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को कहा की यदि लोग कुछ देखना नही चाहेंगे तो उनके पास रिमोट होता है, इसलिए फिल्मों को सर्टिफिकेट दे, उन्हें सेंसर करने अधिकार उनके पास नहीं है ।
ये भी पढ़ें –
करीना-शाहिद ने प्रूव किया कि वे हैं परफेक्ट प्रोफेशनल
रीयल दलबीर कौर से जब मिली ‘सरबजीत’ की दलबीर
कपिल का उड़ाया मजाक सानिया मिर्जा और फराह खान ने
बिग बी की ‘टीई3एन’ है इमोशनल थ्रिलर, देखिए ट्रेलर
आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।



