अंगूरी भाभी की जगह शुभांगी अत्रे ने ले ली है ,ये तो आप सभी जानते ही है लेकिन क्या आप ये जानते है की ”भाभीजी घर पर है” की अनीता भाभीजी की जिंदगी में भी कोई आने वाला है। अनीता भाभी यानि सौम्या टंडन जल्द ही अपने बचपन के दोस्त सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी करने वाली है। सौम्या और सौरभ पिछले 10 सालों से एक -दूसरे के साथ हैं और लम्बे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे । 

 

 

 

 

 

बैंकर है सौरभ..

सौरभ रोयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं और उन्होंने सीएलएस (केलिमेरे स्पोर्टस) के लिए भी काम किया है। सौरभ मुंबई में बारक्लेज में डायरेक्टर ऑफ एशिया के तौर पर काम करते हैं। दोनों एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं। सौम्या ने कई बार कहा है कि पिता की मौत के बाद सौरभ हमेशा उनके साथ खड़े रहे और हर सुख- दुःख में उन्हें सम्भाला । सौम्या का कहना है कि उनसे बेहतर सोलमेट उन्हें नहीं मिल सकता था और वो सौरभ के साथ बहुत खुश हैं।

 

 

 

 

 

 

 सौम्या ने कहा कि सौरभ उनके फिलोसफर,गाइड ,दोस्त सब कुछ है ,शादी तो मेरे लिए बस एक पेपर पर साइन करने जैसा है। सौरभ कुछ समय से बाहर थे तो  हम दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप शेयर कर रहे थे। अब वह मुम्बई में हैं लेकिन अभी सौरभ और मैं दोनों ही व्यस्त हैं ।जैसे ही समय मिलेगा हम शादी की तारीख भी तय कर लेंगें।

 

ये भी पढ़ें-

जानिए कैसे मिलेगी आपको बिग बॉस के घर मे एंट्री 

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल का हुआ ब्रेक अप

‘साहिब बीवी और बॉस‘ में भाग जायेंगे बलमा और मनीषा!

बीच और बियर के अलावा एडवेंचर के लिए भी मशहूर है गोवा

प्लेन की लैंडिंग से लगता है डर- राधिका आप्टे

 

आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।