स्टार प्लस पर आने वाला धारावाहिक ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है‘ में नायरा की सास का किरदार निभाने वाली पारूल चौहान ने शो से अलविदा ले लिया है। शो में लगभग ढाई साल काम करने के बाद पारूल ने इसे छोड़ने का फैसला लिया है। मीडिया खबरों के अऩुसार, पारुल चौहान इस शो में मां के बाद दादी का रोल प्ले नहीं करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला किया है। वैसे भी आपको बता दें कि इन दिनों पारुल ‘ये रिश्ता’ में बीते एक महीने से अधिक वक्त से गायब हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अभिनेत्री ने इस खबर की पुष्टि की और कहा, हां, मैंने शो छोड़ दिया है क्योंकि मैं अपने करियर के शुरुआती चरण में दादी की भूमिका निभाने के लिए तैयार नहीं हूं। मैं इस भूमिका के साथ न्याय करने में असक्षम हूं। मैंने राजन सर (निर्माता) से बात की और शुक्र है कि वह मेरी चिंताओं को समझ गए।

वहीं अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि पारुल ने पिछले साल 12 दिसंबर को बॉयफ्रेंड चिराग ठक्कर से शादी की है। शो को अलविदा कहने के बाद पारुल पर्सनल लाइफ को एंजॉय करनी चाहती हैं। आए दिन पारुल अपने सोशल अकाउंट पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
