बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन का रिश्ता भले ही अब पति-पत्नी वाला नहीं रहा हो लेकिन आज भी दोनों के बीच की बाँडिंग तारीफ-ए-काबिल है। दोनों के तलाक को हुए 5 साल बीत चुके हैं लेकिन आज भी ये लोग एक दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करना नहीं भूलते हैं। जब भी मौका मिलता है यह दोनों एक साथ मस्ती करते हुए नज़र आते हैं। इतना ही नहीं ऋतिक रोशन और सुजैन अपने बच्चों को भी साथ में खूब एंजॉय करवाते हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुजैन ने ऋतिक को अपना सपोर्ट सिस्टम बताया है । हिंदुस्तान टाइम्स से बात करने के दौरान सुजैन ने कहा, ‘मेरे लिए ऋतिक सपोर्ट सिस्टम की तरह हैं । ये शादी नहीं लेकिन दोस्ती है । ये एक पवित्र रिश्ता है। ये रिश्ता कभी मुझे अकेला और दुखी महसूस नहीं होने देता ।’

एक और इंटरव्यू में सुजैन ने अपने करियर को लेकर भी बात की । सुजैन से पूछा गया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बारे में क्यों नहीं सोचा । इस पर सुजैन ने कहा, ‘जब मैं 5 साल की थी तभी से मुझे डिजाइनिंग का शौक था। मेरी मां उस समय डिजाइनिंग में बहुत रुचि रखती थीं।’

‘मैं उनके साथ साइट पर जाती थी। मुझे वो कलर्स की दुनिया अच्छी लगती थी और मैं हमेशा इस दुनिया का हिस्सा बनना चाहती थी। एक्टिंग की तरफ मैं कभी अट्रैक्ट नहीं हुई। मैं वो काम कभी नहीं कर सकती हूं जो मुझे पसंद नहीं आए।’
यह भी पढ़ें..
