ब्यूटी ट्रीटमेंट के बाद बारी आती है मेकअप की। जिस खास दिन के लिए आप इतनी मेहनत कर रही हैं उस दिन आपको और भी खास दिखाता है आपका मेकअप। ऑरिफ्लेम की ब्यूटी व मेकअप एक्सपर्ट आकृति कोच्चर बता रही हैं कि इस वैलेंटाइन डे में आप गॅार्जियस लुक पाने के लिए विभिन्न प्रकार के स्टाइलिश मेकअप अपना सकती हैं।
स्वीट एडोरेशन :-
स्वीट एडोरेशन मेकअप से आप रोमांटिक लुक पा सकती हैं। इस मेकअप के अंतर्गत पिंक कलर को ज्यादा हाईलाइट किया जाता है। यह मेकअप सांवली से लेकर गोरी त्वचा वाली सभी महिलाओं पर फबता है। आप आंखों के मेकअप से शुरूआत करें। आईलिड पर न्यूट्रल शेड्स के आईशैडो लगाएं और फिर ब्लैक या ब्राउन मस्कारा लगाएं। इसके बाद गाल पर लाइट पिंक ब्लशर से टचअप दें। इतना कि चेहरे पर बस गुलाबी रंगत की झलक देखने को मिले। होठों पर पिंक लिप ग्लॉस लगाएं। इस तरह का मेकअप बन हेयरस्टाइल के साथ ज्यादा फबता है।
कैची लुक :-
यह कैची लुक मेकअप है। पार्टी में आकर्षण का केंद्र बनने के लिए आप इस तरह के मेकअप अपना सकती हैं। इसमें भी मेकअप की शुरूआत आंखों से करें। आईलिड पर पेल पिंक शैडों लगाएं और आंखों के बाहरी कोनों को डार्क कलर के शैडो से हाईलाइट करें। आंखों को कैची लुक देने के लिए बोल्ड काजल लगाएं और उसके बाद मस्कारा लगाते हुए पलकों को कर्ल करें। होठों पर डार्क शेड की लिपस्टिक लगाएं।
फ्लर्टी मेकअप :-
फ्लर्टी मेकअप में आंखों के मेकअप के लिए ब्राइट शेड्स का इस्तेमाल किया जाता है। आईलिड पर नियॉन आईशैडो लगाएं फिर पलकों के ऊपर ब्लैक आईलाइनर लगाएं। इस लुक को खास बनाने के लिए लाइट शेड के काजल का इस्तेमाल करें और फिर उसके बाद मस्कारा लगाएं। गालो पर पिंक ब्लशर से टचअप दें। इसके बाद लाइट कलर का लिप ग्लॉस या लिप स्टेन लगाएं। इस लुक को अपनाने के लिए आईलिड पर न्यूड शेड्स के आईशैडो लगाएं। ब्रो बोन की तरफ डार्क स्मज्ड कलर लगाएं। आईलाइनर मोटा लगाते हुए आंख के बाहरी कोनों के ऊपर की तरफ कर्व करते हुए ले जाएं। पलकों में डबल कोट मस्कारा लगाएं। मोटा काजल लगाएं। बोल्ड लुक के लिए गहरे रंग की रेड मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।
