Overview:
वैलेंटाइन डे पर लाल रंग का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। लव बर्ड एक दूसरे को लाल रंग के गिफ्ट देते हैं। वहीं आउटफिट और ड्रेसेज में भी इस खूबसूरत रंग का असर साफ नजर आता है। अब जब यह रंग इतना जरूरी है और इसे प्यार से जोड़ दिया गया है तो मेकअप इससे दूर कैसे रह सकता है।
Makeup for Valentine’s Day: इश्क का रंग ‘लाल’ होता है। दिल से लेकर होंठों तक यह रंग प्यार की जुबान बोलता है। यही कारण है कि वैलेंटाइन डे पर लाल रंग का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। लव बर्ड एक दूसरे को लाल रंग के गिफ्ट देते हैं। वहीं आउटफिट और ड्रेसेज में भी इस खूबसूरत रंग का असर साफ नजर आता है। अब जब यह रंग इतना जरूरी है और इसे प्यार से जोड़ दिया गया है तो मेकअप इससे दूर कैसे रह सकता है। जी हां, वैलेंटाइन डे पर अगर आप अपने स्पेशल पर्सन के लिए कुछ स्पेशल करने का प्लान कर रही हैं तो आपका मेकअप भी खास होना चाहिए। मेकअप की दुनिया में इन दिनों रेड कलर की धूम है। ऐसे में आप रेड कलर थीम पर वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक मेकअप कर सकती हैं। सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर के तमाम देशों में रेड थीम मेकअप ट्रेंड में है। ऐसे में आपके दो काम हो जाएंगे, पहला आप प्यार के रंग में रंगी नजर आएंगी। दूसरा आप ट्रेंड के अनुसार अपना लुक चुन सकेंगी।
चेरी गर्ल मेकअप लुक
वैलेंटाइन डे के लिए चेरी गर्ल मेकअप लुक एक परफेक्ट च्वाइस हो सकती है। इसे मेकअप की दुनिया में नया ट्रेंड माना जा रहा है। इसे स्ट्रॉबेरी गर्ल ट्रेंड का ग्लैमरस अवतार कहा जाता है। इस मेकअप लुक का बेस ही लाल रंग होता है। यह मेकअप लुक गर्ल्स की मासूमियत और खूबसूरती को निखारने के कारण ही ट्रेंड में आया है। इसमें लाल लिपस्टिक, हाइड्रेट स्किन और आंखों पर रेड लाइट मेकअप किया जाता है।
ऐसे पाएं रोमांटिक लुक : चेरी गर्ल मेकअप लुक पाने के लिए सबसे पहले अपनी स्किन पर एक अच्छा हाइड्रेशन वाला मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके बाद गालों पर रेड, पीच और पिंक ब्लश लगाएं। यह ब्लश क्रीम बेस होना चाहिए, जिससे गाल रूखे न लगें। आप हाइलाइटर भी लगा सकती हैं। होंठों पर चेरी रेड कलर का कंडीशनिंग लिप ऑयल, लिप ग्लॉस या हाइड्रेटेड लिपस्टिक लगाएं। इससे होंठ जूसी और हाइड्रेटेड नजर आते हैं। साथ ही बहुत ही नेचुरल लुक इन्हें मिलेगा। चेरी गर्ल मेकअप में आंखों का मेकअप सबसे खास है। इसमें आंखों पर बोल्ड ब्लैक विंग लाइनर लगाया जाता है। इसके उपर रेड कलर के आईशैडो से लुक दिया जाता है। आप चाहें तो लाल रंग के आईशैडो से एक गहरा विंग लाइनर भी लगा सकती हैं। आप इसे ग्लिटर से हाइलाइट करें। साथ ही इसे काजल के तौर पर भी अप्लाई करें। आप यहां डार्क बैरी, रस्क और ब्रिक रेड कलर का उपयोग भी कर सकती हैं।
डॉयिन मेकअप लुक
डॉयिन मेकअप लुक के बारे में भले ही आपने बहुत कम सुना होगा, लेकिन आपने बहुत सारे चाइनीज ड्रामा और कोरियन ड्रामा में एक्ट्रेसेज को इस लुक में देखा होगा। दरअसल, डॉयिन मेकअप ‘के ब्यूटी मेकअप’ लुक और चाइनीज मेकअप लुक का मिश्रण है। इसका फोकस और बेस रेड कलर ही होता है। हालांकि इसमें बहुत ज्यादा बोल्ड कलर का उपयोग न करते हुए सॉफ्ट लुक को अपनाया जाता है। यूथ में यह मेकअप लुक काफी ट्रेंड में है। अगर आप भी वैलेंटाइन डे की स्पेशल डेट पर एक खास सॉफ्ट लुक चाहती हैं तो डॉयिन मेकअप लुक आपके लिए बेस्ट है। इस मेकअप में शिमरी आईशैडो, पिगमेंटेड रेड-पिंक ब्लश और धुंधले लाल होंठ आपको रोमांटिक लुक देंगे। इसमें आंखों में गहरा मस्कारा लगाया जाता है, जिससे पलकें लंबी नजर आती हैं।
ऐसे पाएं रोमांटिक लुक : इसे करने के लिए आप सबसे पहले शीयर फाउंडेशन लगाएं। इससे आपको अच्छी फिनिश मिलेगी। आप चाहे तो हाइलूरोनिक हाइड्रो पाउडर का उपयोग करके एक चमकदार बेस बना सकती हैं। या फिर सॉफ्ट मैट फाउंडेशन और ग्लिटर को मिक्स करके लगाएं। इससे भी अच्छी फिनिश मिलेगी। अपने गालों पर रेड या सॉफ्ट पिंक क्रीम बेस ब्लश लगाएं। और इसे ग्लिटर से हाइलाइट करें। डॉयिन लुक की जान आंखें होती हैं। पलकों पर सॉफ्ट शिमर आईशैडो और विंग आईलाइनर लगाएं। आंखों के नीचे भी ब्लश अप्लाई करें। आप ग्लिटर का यूज भी कर सकती हैं। अपनी पलकों पर मस्कारा के कई कोट लगाएं। जिससे पलकें लंबी नजर आएंगी। अपनी आंखों का लुक बढ़ाने के लिए इनके कोनों ग्लिटर लगाएं। आईब्रो को शेप करना न भूलें। अपनी नाक को लंबा और सुडौल दिखाने के लिए इसके प्वाइंट को भी हाइलाइट करें।
कोरियन मेकअप ‘इगारी’ करें ट्राई
कोरियन मेकअप या के ड्रामा मेकअप इन दिनों यूथ की पहली पसंद है। अगर आप वैलेंटाइन डेट पर नेक्स्ट लेवल लुक चाहती हैं तो इस सॉफ्ट मेकअप को ट्राई कर सकती हैं। यह आपके प्यार की नजाकत सा नजर आएगा। इसमें ब्लश चीकबोन्स की जगह आंखों के नीचे गालों पर लगाया जाता है। यह मेकअप आपको सॉफ्ट और नेचुरल लुक देता है। इससे आप ग्लोइंग और फ्रेश नजर आएंगी। आपकी स्किन यंग दिखाई देती है।
ऐसे पाएं रोमांटिक लुक : सबसे पहले अपनी स्किन को अच्छे से क्लीन करें। इसके बाद चेहरे पर अच्छा हाइड्रेशन वाला मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके बाद एक क्रीम बेस फाउंडेशन लगाएं। अब आंखों के नीचे गालों लिक्विड ब्लश लगाएं। यह ब्लश आप चैरी रेड, सॉफ्ट पिंक या पीच शेड का लगाएं। इस पर हाइलाइटर लगाकर हाइलाइट करें। आंखों पर बहुत बोल्ड मेकअप न करके इसपर पिंक, रेड या न्यूड शेड का आईशैडो लगाएं। पतला सा आई लाइनर लगाएं। ध्यान रखें ब्लैक की जगह आप डार्क ब्राउन काजल का यूज करें। मस्कारा के कई कोट लगाकर पलकों को वैल्यूम दें। अब बारी आती है होंठों की। इनपर आप रेड कलर का लिप टिंट लगाएं। आप ग्लॉसी रेड लिपस्टिक भी यूज कर सकती हैं।
अपनाएं बॉलीवुड का बोल्ड लुक
अगर आप अपनी वैलेंटाइन डेट पर बोल्ड एंड ब्यूटिफुल लुक में नजर आना चाहती हैं तो आप बॉलीवुड का फेवरेट स्टाइल स्मोकी आइज और बोल्ड लिप्स जरूर ट्राई करें। इससे आपका लुक शानदार नजर आएगा। अगर आप वैलेंटाइन डे की पार्टी पर जा रही हैं तो भी यह लुक आपके लिए बेस्ट है।
ऐसे पाएं रोमांटिक लुक : इस बोल्ड लुक के लिए आप चेहरे पर एक सिलिकॉन बेस प्राइमर लगाएं। इससे आपके मेकअप को अच्छा फिनिश मिलेगा साथ ही मेकअप में क्रैक नहीं आएंगे। इसके बाद अपनी स्किन से मैच करता हुए हाइड्रेशन वाला फाउंडेशन लगाएं। इसे स्किन पर अच्छे से ब्लेंड करें। गालों पर ब्रॉन्ज, कॉपर, पीच कलर का ब्लश लगाएं। इसे एक न्यूट्रल हाइलाइटर से हाइलाइट करें। इससे आपको डेवी लुक मिलेगा। अब आंखों को स्मोकी लुक दें। इससे आपकी आंखों की गहराई बढ़ जाती है। होंठो पर डार्क रेड, बरगंडी, प्लम शेड की ग्लॉसी लिपस्टिक लगाएं। यह लुक आपके हर आउटफिट के लिए एक परफेक्ट च्वाइस होगी।
