फरवरी सिर्फ साल का दूसरा महीना ही नहीं है बल्कि ये वैलेंटाइन डे का महिना भी है। सभी इस महीने का इंतजार ‘लव मंथ’ के तौर पर करते हैं। अब इस महीने का इतना इंतजार होता है तो खास दिन माने 14 फरवरी को अच्छा दिखने का हक तो आपका बनता ही है। पर सिर्फ अच्छी ड्रेस से काम नहीं चलेगा। बल्कि आपको बेहतरीन तरह का मेकअप भी करना ही होगा। इस मेकअप के लिए खास मेहनत नहीं करनी है लेकिन एक्सपर्ट की तरह परफेक्शन लाने की कोशिश करनी ही होगी। ताकि आपके लुक में कोई कमी ना रह जाए। तो चलिए वेलेंटाइन्स डे पर मेकअप के बेस्ट लुक के लिए बेस्ट मेकअप ऑप्शन जान लें-
बुशी आईब्रो विद पिंक लिप-
इस मेकअप लुक की लिए आपको आईब्रो बनाने की बजाए इनको थोड़ा बुशी लुक देना है। अब बाकी मेकअप को हल्का रखते हुए सिर्फ लिप्स को कोरल जैसे पिंक कलर की लिपस्टिक से सजाना है। वैलेंटाइन डे पर जब अपने वैलेंटाइन से मिलें तो इस लुक को पिंक कपड़ों के साथ ही डार्क कलर के कपड़ों के साथ पहनें, वो आपका ये लुक कभी भूल नहीं पाएंगे। 
ब्रोंज मेकअप लुक-
अगर आप वैलेंटाइन डे  पर जींस या शॉर्ट स्कर्ट पहनने का प्लान कर रही हैं तो इस लुक के साथ आप खूब अच्छी लगेंगी। इसमें लिपस्टिक और आईशैडो एक रंग हल्के ही चुने गए हैं। जबकि ब्लश ऑन में ब्रोंज के शेड चुने गए हैं। और इन्हें ही हाईलाइट किया गया है। ये लुक आपको बिलकुल अलग दिखाएगा। 
नो मेकअप लुक-
हां जी, अब मेकअप भी नो मेकअप लुक के लिए किया जाता है। नो मेकअप लुक आपके चेहरे की खासियतों को उभारता है और आपके बेस्ट लुक को सबके सामे रखता है। वैलेंटाइन पर आप भी नो मेकअप लुक अपनाएंगी तो आपको अलग ही अनुभव होगा। जिनके वैलेंटाइन को ज्यादा मेकअप नहीं पसंद है, उनके लिए है ये मेकअप लुक। 
पर्पल लाइनर मेकअप लुक-
वैलेंटाइन डे पर आप बिलकुल अलग दिखें, इसके लिए जरूरी है कि आपके मेकअप को बिलकुल अलग तरह से करें। इसके लिए आप आंखों को बिलकुल अलग मेकअप कर सकती हैं। आप ब्लैक लाइनर की बजाए पर्पल लाइनर लगाइए। ये आपकी आंखों को हटकर दिखा देगा। 
रोजी मोनोक्रोमेटिक टोन्स-
ये लुक काफी पिंकी-पिंकी है। मतलब इसमें आपको लड़कियों का पसंदीदा रंग माने जाने वाले पिंक कलर का खूब इस्तेमाल किया गया है। लेकिन कोई भी शेड डार्क नहीं है बल्कि इसके बहुत सॉफ्ट रंगों का इस्तेमाल हुआ है। साथ में इसमें आई लाइनर का इस्तेमाल भी बिलकुल अलग तरीके से हुआ है। 
पीची मेकअप लुक-
पीच कलर वैसे भी सब रंगों के साथ मैच कर जाता है। इस मेकअप लुक में इसी रंग का इस्तेमाल किया गया है। इसको बिलकुल हल्का मेकअप कहा जा सकता है। ये आपकी किसी भी ड्रेस पर फबेगा और कैसे भी हेयर स्टाइल के साथ इसका लुक बढ़िया आएगा। 
पर्पल लिप्स लुक्स-
इस लुक की हाईलाइट पर्पल लिप्स हैं। इसमें किसी भी दूसरे मेकअप प्रोड्क्टस से ज्यादा लिपस्टिक पर ध्यान दिया गया है। इस लुक में आईशैडो के लिए हल्के भूरे रंग का इस्तेमाल किया गया है। साथ में आईलाइनर बहुत पतला लगाया गया है। वैलेंटाइन डे पर जब अपने प्यार से मिलने की तैयारी कर रही हों तो आंखों के हल्के मेकअप वाला ये लुक आपके बहुत काम आएगा। 
फॉल्सीज और थिक मस्कारा-
मेकअप के इस लुक में फ़ॉल्स के साथ मोटा मस्कारा भी लगाया गया है। कह सकते हैं कि इसमें आंखों के मेकअप पर खूब ध्यान दिया गया है। इस वजह से पूरे मेकअप की हाईलाइट आंखें ही लग रही हैं। अगर आपकी आंखें बहुत सुंदर हैं या बिलकुल भी खास नहीं हैं, दोनों ही स्थिति में ये लुक आपके काम का है। वैलेंटाइन डे पार्टी में आप ही अप सबको दिखने वाली हैं। 
ग्लिटर लुक-
मेकअप में ग्लिटर का इस्तेमाल पूरे लुक को एक अलग टच देने के लिए ही किया जाता है। इस लुक में भी वही किया गया है। इसमें आईशैडो ग्लिटर वाली लगाई गई है। इस ग्लिटर की वजह से पूरा चेहरा अलग से ही चमकता हुआ महसूस होता है। इसमें आईब्रो पर कुछ काम किया गया है लेकिन बाकी मेकअप बहुत हल्का है। 
कैट आई लुक-
कैट आई मेकअप अच्छा लगता ही है। इसमें वैलेंटाइन डे की पार्टी में इस आई लाइनर के साथ आंखें कुछ ज्यादा ही अच्छी लगती हैं। इसके साथ होंठों को हल्का गुलाबी शेड दिया गया है, जो इसको बहुत एलिगेन्ट लुक दे रहा है।