आंवला

आंवला के गुणों के बारे में कौन नहीं जानता है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, इसका पैक बनाने के लिए आंवला पाउडर और नींबू के रस को मिलाकर लगाने से बालों झड़ना कम होता है और डैंड्रफ़ से छुटकारा मिलता है। इसके सूखने पर बालों को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद बालों में सीरम लगाएं, इससे बाल मुलायम और उलझेंगे नहीं।

प्याज

प्याज के रस का इस्तेमाल करने के लिए दो प्याज का रस निकाल लें और सिर में लगाएं। इसे कम से कम 30 मिनट तक रहने दें। उसके बाद गुनगुने पानी और शैंपू की मदद से बालों को धो लें। ऐसा करने से बाल तेजी से बढ़ेंगे और साथ ही  डैंड्रफ़ से भी छुटकारा मिलेगा।

नींबू का रस

नींबू का रस पैक लगाने के लिए पहले दो चम्मच नींबू के रस को गुनगुने पानी में मिला लें और हल्के हाथों से बालों की मालिश करें। इसे लगाना के आधे घंटे बाद गुनगुने पानी और शैंपू से बालों को धो लें। इसका इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करें और ध्यान रखें की नींबू के रश की मात्रा ज्यादा इस्तेमाल करने से इसका गलत असर भी पड़ता है।

एलोवेरा और अंडा

एलोवेरा और अंडा बालों को सिल्की और बढ़ने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए दोनों को मिलाकर बालों में लगाएं। सूखने के बाद बालों को शैंपू की मदद से धो लें। इसके बाद बालों में कंडीशनर जरूर लगाएं। बालों को और फायदा पहुंचाने के लिए एलोवेरा लगाने से पहले बालों को स्टीम दे।

आलू का रस

अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो आलू का रस लगाएं। इसे बनाने के लिए. दो या तीन आलू का रस निकाल लें। इस रस को सिर धोने से 15 मिनट पहले बालों में लगा लें। आलू में मौजूद विटामिन बी बालों को जल्दी बढ़ने में मदद करता है।

दही और अंडा

बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए और जल्दी बढ़ाने के लिए इनके पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दो अंडे लेकर इसके अंदर का पीला हिस्सा निकाल कर, सफेद हिस्सा ले लें। अब इसमें दो चम्मच दही मिलाकर बालों में आधे घंटे के लिए लगा लें। इसके सूखने पर बालों में शैंपू कर लें। 

यह भी पढ़ें –सर्दियों में ऐसे रखें स्किन का ख्याल, नहीं होगी डार्क स्किन

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com