grey hair remedies
Grey hair

आज के समय में दुनिया की आबादी का एक बड़ा हिस्सा जल्दी बाल सफेद होने की समस्या से परेशान है। जेनेटिक कारण हों या फिर लाइफस्टाइल चेंजेस, कई कारणों से अक्सर आप इस प्रोब्लम का सामना करते होंगे। ये बाल सफेद होने की दिक्कत धीरे धीरे आपके सिर पर मौजूद सभी बालों को ग्रे कर देती है, जिससे बेहद कम उम्र में आप ज्यादा उम्र के नजर आने लगते हैं। अगर आप इस बाल सफेद की समस्या से बचना चाहते हैं तो आप कुछ घरेलू नुस्खों के सहारे अपने हेयरलॉस को रोक सकते हैं। आइए इस विषय में जानते हैं।

आंवला

आंवला एक औषधीय फल है, जिसके सेवन से आप कई समस्याओं से बच सकते हैं। खाने में तो आंवला बहुत खट्टा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप आंवले के सेवन से अपने सफेद होते बालों को रोक सकते हैं। दरअसल आंवला एक हेयर टॉनिक की तरह काम करता है, जिसमे मौजूद विटामिन सी एक एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है। इसके सेवन से आप एंटी-एजिंग के फायदे उठा सकते हैं। यह बालों की जड़ तक जाकर डेड सेल्स को जीवित कर बालों का विकास करता है।

ब्लैक टी है कारगर

black tea

ब्लैक टी एक ऐसी रामबाण है जो आपको सफेद बाल  की समस्या से निजात दिलाने में सक्षम है। विशेषज्ञ बताते हैं कि ब्लैक टी में एंटीऑक्सिडेंट का भण्डार होता है, जो आपके बालों के नेचुरल कलर को रोकती है और सफेद बालों के विकास को रोकने में भी मदद करती है।  ब्लैक टी के सेवन से आप अपने बालों के रंग को गहरा करने के साथ साथ उनमे चमक भी ला सकते हैं।

करी पत्ता के जादुई गुण

अगर आपके बाल भी सफेद हो रहे हैं, तो जान लें बालों के सफेद होने का मुख्य कारण मेलेनिन पिगमेंट की कमी होती है। ऐसे में अगर आपके बाल सफेद हो रहे हैं, तो इसके पीछे का कारण भी यही है। अगर आप अपने शरीर में मेलेनिन की कमी दूर करना चाहते हैं तो आपको करी पत्ता का सेवन करना होगा। दरअसल करी पत्ता आपके बालों में मेलेनिन की कमी को पूरा करता है। करी पत्ता एक ऐसी जादुई गुण वाला पत्ता है जिसमे जिंक, कॉपर, आयरन, आयोडीन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो आपके बालों को सफेद करने से रोकते हैं।

नींबू का रस

Lemon Juice
Lemon Juice For Long Time

हेयर व्हाइटनिंग यानिकि बाल सफेद होने वाली समस्या से बचने के लिए नींबू का रस भी एक बेहतरीन उपाय है। नींबू में विटामिन बी और विटामिन सी पाया जाता है जो फास्फोरस की कमी को दूर करता है और आपके बालों को सफेद होने से रोकता है।

प्याज का रस

प्याज का रस भी आपके बालों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होता है। आप प्याज के रस से अपनी बाल सफेद होने की समस्या से बच सकते हैं। दरअसल प्याज के रस में प्रचुर मात्रा में सल्फर होता है, जो आपके बालों को सफेद होने से बचाता है और साथ ही झड़ने से भी रोकता है।

 अंडे का मास्क

egg mask
avocado and egg hair mask

अंड़े से बना हुआ गुणकारी मास्क भी आपके बालों को सफेद होने से रोकता है। अंडा बालों को सफेद होने से और झड़ने से रोकता है। अंडे के सफेद पार्ट और जैतून के तेल को मिलाकर बनाए जाने वाले इस मास्क को बालों की जड़ों के साथ ही बालों की टीप तक लगाएं। यह आपके बालों को सफेद होने से रोक देगा।

मेरा नाम वामिका है, और मैं पिछले पाँच वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, रिश्तों की जटिलताएं, बच्चों की परवरिश, और सामाजिक बदलाव जैसे विषयों पर लेखन का अनुभव है। मेरी लेखनी...