Holistic and natural skin care with aromatherapy
Holistic and natural skin care with aromatherapy

Aromatherapy Skin Care: परिपक्व त्वचा की देखभाल के लिए अरोमाथेरेपी आधारित मालिश, हाइड्रेटिंग मास्क और सकारात्मक जीवनशैली बेहद मददगार होती है।

त्वचा हमारे शरीर का सबसे बड़ा और सबसे संवेदनशील अंग है, जो प्रतिदिन पर्यावरण के विविध प्रभावों जैसे- गर्मी, धूल, प्रदूषण, ठंड, आर्द्रता और अन्य जलवायु स्थितियों के संपर्क में आती है। ऐसे में यह स्वाभाविक है कि त्वचा को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है न केवल बाहरी रूप से, बल्कि आंतरिक पोषण के माध्यम से भी।
अक्सर लोग त्वचा की समस्याओं के लिए केवल क्रीम और साबुन का सहारा लेते हैं, लेकिन यह जानना जरूरी है कि हमारी त्वचा का स्वास्थ्य हमारे आंतरिक अंगों और मानसिक स्थिति से भी गहराई से जुड़ा होता है। उदाहरण के तौर पर, अत्यधिक गुस्सा और निराशा यकृत (लीवर) को
प्रभावित करते हैं, जिससे शरीर सही तरह से पोषक तत्वों को नहीं आत्मसात कर पाता और त्वचा रूखी होने लगती है।
डिहाइड्रेटेड त्वचा का संबंध भय और चिंता से होता है, जो गुर्दे और मूत्राशय को प्रभावित करती है। वहीं, तैलीय त्वचा तनाव और चिंता से संबंधित होती है, जो बड़ी आंत को प्रभावित करती है और कब्ज की समस्या बढ़ाती है।
यही कारण है कि केवल बाहरी देखभाल पर्याप्त नहीं है। इस स्थिति में अरोमाथेरेपी एक प्रभावशाली समाधान के रूप में उभरती है।
अरोमाथेरेपी में प्रयुक्त आवश्यक तेल त्वचा में गहराई तक प्रवेश करते हैं, रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं और कोशिका पुनर्जनन में मदद करते हैं। ये तेल सभी प्रकार की त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं लेकिन ध्यान रहे कि इन्हें सीधे चेहरे पर न लगाया जाए।

Holistic and natural skin care with aromatherapy
Holistic and natural skin care with aromatherapy

एक नियमित और व्यवस्थित स्किन केयर रूटीन से न केवल त्वचा की सफाई होती है, बल्कि यह उसे पोषण भी देता है। दिनभर की गंदगी और मृत कोशिकाएं हटाने, रक्त संचार बढ़ाने और त्वचा को जीवंत बनाए रखने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है।

इस दिनचर्या में शामिल होना चाहिए

दिन में दो बार: क्लिंजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग
हफ्ते में दो बार: स्क्रबिंग या एक्सफोलिएशन
हफ्ते में एक बार: फेस मास्क

1. सामान्य से तैलीय त्वचा के लिए फेस वॉश उपयोग करें।
2. रूखी त्वचा के लिए क्रीमी क्लींजर बेहतर होता है।
3. यह सुनिश्चित करें कि उपयोग किए जाने वाले उत्पादों में कोई रासायनिक सुगंध, रंग,
सल्फेट, पैराबेन या खनिज तेल न हो।

टोनिंग

टोनर का उद्देश्य त्वचा के पीएच को संतुलित करना होता है।

1. गुलाब जल और गुलाब एसेंशियल ऑयल (10 बूंद 100 मि.ली.) का मिश्रण एक उत्कृष्ट टोनर है जो संवेदनशील, रूखी और सामान्य त्वचा के लिए उपयोगी है।
2. तैलीय त्वचा के लिए विच हेजल बेस्ड टोनर बेहतर है।

मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए स्क्रबिंग आवश्यक है

तैलीय त्वचा के लिए: मुल्तानी मिट्टी, संतरे के छिलके और चंदन पाउडर का मिश्रण।
रूखी त्वचा के लिए: ओटमील, ताजी क्रीम, बादाम और चंदन तेल।
मिश्रित/परिपक्व त्वचा के लिए: क्रीम और कॉफी पाउडर का मिश्रण, जिसमें
गुलाब या चमेली का तेल मिलाया जा सकता है।

प्रत्येक रात फेशियल ऑयल से त्वचा की मालिश त्वचा को पोषण देती है और उसकी
मरम्मत करती है।
तैलीय त्वचा के लिए: टी ट्री, नींबू और जोजोबा तेल का हल्का मिश्रण उपयोग करें।
रूखी त्वचा के लिए: चंदन, जेरैनियम, बादाम और कैस्टर ऑयल का मिश्रण।
परिपक्व त्वचा के लिए: चमेली, पैचौली, बादाम और कैस्टर तेल से मालिश करें।
सामान्य त्वचा के लिए: बादाम तेल और गुलाब एसेंशियल ऑयल का संयोजन फायदेमंद होता है।
इन मिश्रणों का उपयोग करने के बाद हल्के गर्म तौलिये से स्टीम देना त्वचा में तेलों के
बेहतर अवशोषण में सहायता करता है।

अरोमाथेरेपी न केवल त्वचा को प्राकृतिक पोषण देती है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान
करती है। सही आहार और नियमित दिनचर्या अपनाकर हम अपनी त्वचा को उम्र भर स्वस्थ,
चमकदार और युवा बनाए रख सकते हैं।