A smiling women with long straight hair is touch her face with her hands
A smiling women with long straight hair is touch her face with her hands

Summery : ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए बेस्ट ऑयल्स

सर्दियों में त्वचा ड्राई और बेजान हो जाती है, ऐसे में कोकोनट, बादाम, जैतून, एवोकाडो और आर्गन ऑयल स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। इन तेलों का रात को सोने से पहले इस्तेमाल करने से त्वचा हाइड्रेट, मुलायम और चमकदार बनी रहती है।

Oil for Glowing Skin: अब सर्दियां शुरू होने वाली है ऐसे में हमारी त्वचा बहुत ही ज्यादा ड्राई हो जाती है। जिसकी वजह से त्वचा पर खिंचाव रहता है और त्वचा खुरदरी और फटी हुई दिखने लगती है। ऐसे में अगर आप स्किन केयर करते हैं तो आप अपनी त्वचा को ग्लोइंग और मुलायम रख सकते हैं। इसके लिए आप सोने से पहले इन तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तेल हमारे चेहरे के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

कोकोनट ऑयल का करें इस्तेमाल

कोकोनट ऑयल हमारी त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज रखने का काम करता है। कोकोनट ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिससे हमारी त्वचा को नुकसान नहीं होता और यह हमारी त्वचा पर एक्ने और मुंहासों को कम करने में भी मददगार साबित होता है।

बादाम ऑयल का करें इस्तेमाल

a bottle of oil and plate of almonds in a tray
oils for healthy glowing skin

बादाम का तेल चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से त्वचा मुलायम और चमकदार रहती है। बादाम का तेल डार्क सर्कल और फाइन लाइंस को भी कम करता है।

एवोकाडो तेल का करें इस्तेमाल

इस तेल में विटामिन ए, डी और ई पाया जाता है। जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है और यह हमारी त्वचा को पोषण देता है। इसी के साथ सूरज की रोशनी से होने वाले नुकसान से भी हमारी त्वचा को बचाने का काम करता है।

जैतून ऑयल का करें इस्तेमाल

olives in a bowl with bottle of oil in front of a tree
olives in a bowl with bottle of oil in front of a tree

जैतून के तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जिससे हमारी त्वचा को नमी मिलती है। इसी के साथ यह हमारी त्वचा को डैमेज होने से भी बचाता है।

आर्गन ऑयल का करें इस्तेमाल

आर्गन ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई पाया जाता है। जिसकी वजह से हमारी त्वचा हाइड्रेट रहती है और मुलायम बनी रहती है। इसी के साथ यह हमारी त्वचा को बेहतर बनाने का काम करता है।

ऑयल के बेनिफिट

  • तेल से हमारी त्वचा की ऊपरी परत की नमी लॉक हो जाती है जिससे हमारी त्वचा लंबे समय तक हाइड्रेट रहती है।
  • तेल हमारी त्वचा को पोषण देते हैं और मुलायम और चमकदार भी बनाते हैं।
  • कुछ तेल ऐसे होते है जिसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो त्वचा पर एक्ने और मुंहासों को कम करने में मदद करते है।
  • तेल त्वचा पर से फाइन लाइंस और झुर्रियां को कम करने में भी मदद करती है।

तेल को कैसे करें इस्तेमाल

herbals and oil bottle
how to use oils for glowing and healthy skin
  1. तेल का इस्तेमाल रात को सोने से पहले करना चाहिए।
  2. रात को सोने से पहले चेहरे को साफ करें और हल्के हाथ से तेल की मसाज करें।
  3. जब कोई नया तेल इस्तेमाल करें तो पैच टेस्ट जरूर करें।
  4. तेल का इस्तेमाल कम मात्रा में करना चाहिए ज्यादा मात्रा में करने से चिपचिपाहट रहती है।
  5. अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आप तेल का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें इससे त्वचा पर नुकसान हो सकता है।
  6. अगर आपकी स्किन कांबिनेशन है तो इसके लिए आप केवल ड्राई हिस्सों में ही तेल का इस्तेमाल करें।

इस तरह आप रात को सोने से पहले तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होता है। इससे आपकी त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ बनी रहती है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...