आंखों की शेप को डिपफाइन करने में आईलाइनर की भूमिका अहम होती है। आंखों को आकर्षक लुक देने के लिए सिर्फ ब्लैक आईलाइनर का प्रयोग करना अब गुजरे जमाने की बात हो चली है। इन दिनों मार्केट में डिपफरेंट-डिपफरेंट शेड्स के आईलाइनर उपलब्ध हैं।
ब्लू, ग्रीन, काॅपर, पिंक, ग्रे, सिल्वर, ब्राउन आदि शेड्स इस समय फैशन में बहुत ही प्रचलन में है। आप अपनी सुविध के अनुसार इन्हें किसी भी रूप में, जैसे-लिक्विड, जैल, पेंसिल, पेन और केक पफार्म में इस्तेमाल कर सकती हैं। ये लाइनर शिमर पफार्म में भी मिलते हैं। यदि आप कहीं जल्दी में हैं और आईशैडो लगाने का वक्त नहीं है तो आप सिर्फ शिमर मिक्स लाइन का भी प्रयोग कर सकती हैं। गर्मी और बरसात के दिनों में वाॅटरप्रूफ लाइनर का इस्तेमाल बेहतर होता है।
लगाने की विधि
आईलाइनर को हमेशा नाक की तरफ से लगाना शुरू करना चाहिए और उसे आईज के आॅउटर कार्नर तक लेकर जाना चाहिए। आईलाइनर लगाते समय आंखों की शेप को जरूर ध्यान में रखें। मोटी आंखों को अगर और भी खूबसूरत बनाना है तो आईलाइनर बाहर की ओर निकलता हुआ लगाएं, इससे बिलकुल मृगनयनी सी आंखें लगेंगी। यदि आंखें छोटी हैं तो पतला लाइनर लगाएं, चाहें तो बीच में और नीचे की ओर मोटा लगा सकती हैं। आप चाहें तो ब्लैक और कलर्ड आईलाइन को एक साथ एप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आंखों पर ब्लैक लाइनर से एक लाइन बना लें और पिफर आई-रिम हुए दूसरा कलर लाइनर लगा लें। काजल- काजल न सिर्फ आंखें और चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाता है, बल्कि खूबसूरती को नजर लगने से भी बचाता है।
काजल… क्रीम, स्टिक, पेंसिल और जैल के रूप में मिलते हैं। स्मजिंग की प्राॅब्लम से बचने के लिए आप वाॅटरप्रूफ काजल का इस्तेमाल कर सकती हैं। वैसे यदि काजल लगाने से पहले उसे प्रिफज में रख लें तो वो ज्यादा देर तक आंख पर टिका रहता है। इसके अलावा काजल पेंसिल को प्रिफज में रखने से वो शार्प अच्छे से होती है और यूज करने पर फिनीशिंग भी परपफेक्ट आती है। छोटी आंखों वालों को काजल लगाने से थोड़ा बचना चाहिए। आप काजल की बजाय सफेद पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें
