South indian films releasing in july 2025
South indian films releasing in july 2025

Overview: जुलाई 2025 में साउथ सिनेमा का बड़ा धमाका

जुलाई 2025 में विजय देवरकोंडा, पवन कल्याण सहित कई बड़े स्टार्स की 5 बड़ी साउथ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल।

Upcoming South Indian in July 2025: एंटरटेनमेंट के मामले में अब साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री भी किसी से पीछे नहीं है। हर साल ये इंडस्ट्री अपनी फिल्मों की दमदार स्टोरी और जबरदस्त एक्शन के दम पर फैंस का दिल जीत लेती है। यही कारण है कि फैंस इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक तरफ जहां जून 2025 में ठग लाइफ, कुबेर, कन्नप्पा जैसी बेहतरीन फ़िल्में रिलीज़ हुईं। वहीं अब अगले महीने जुलाई के आते ही दर्शकों के लिए कुछ जबरदस्त फ़िल्में देखने को मिलेंगी। यूं समझिए कि जुलाई में एक से बढ़कर एक दक्षिण फिल्में धमाका करने वाली हैं।

अगर आप भी साउथ फिल्मों के फैन हैं, तो हम आपके लिए उन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो जुलाई 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इन मूवीज में पवन कल्याण, धनुष, प्रभास और विजय देवरकोंडा जैसे साउथ सुपरस्टार नजर आने वाले हैं।

 किंगडम (Kingdom Release) 

जुलाई के पहले ही हफ्ते रिलीज होने वाली है विजय देवरकोंडा की तेलगू फिल्म किंगडम, जिसमें जासूसी एक्शन थ्रिलर देखने को मिलने वाला है। अभिनेता देवरकोंडा इसमें मेन रोल में होंगे। जर्सी फेम गौतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बनी यह मूवी एक ऐसे इंसाान की स्टोरी है, जो अपने लोगों का रक्षक बन जाता है। बताते चलें कि सोशल मीडिया पर इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही काफी वायरल हो चुका है, जिसे लोगों की खूब सराहना मिली। 

यह तेलगू भाषाई फिल्म एक धमाकेदार एक्शन एंटरटेनर है, जिसमें पवन कल्याण अहम भूमिका में दिखाई देंगे। ये वीरा मल्लू नाम के एक डाकू की कहानी है, जिसे मुगलों से कोहिनूर हीरा चुराने का काम सौंपा गया है। फिल्म, जिसे अपनी शुरुआत से ही कई बार स्थगित किया जा चुका है। इस फिल्म के रिलीज करने की घोषणा 12 जून 2025 को की गई थी, हालांकि अभी तक नई तारीख अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। फिल्म जुलाई में रिलीज होने संभावना है।

घाटी एक तेलुगु भाषा की फिल्म है जिसमें अनुष्का शेट्टी अनुष्का शेट्टी मुख्य किरदार निभा रही हैं। यह क्राइम एक्शन फिल्म कृष जगरलामुदी द्वारा डायरेक्ट की गई है। यह एक ऐसी लेडी की स्टोरी है, जो अपनी लाइफ की कुछ कंडीशन के चलते  के व्यापार में जाने पर मजबूर हो जाती है। पूरी मूवी में यही दिखाया गया है कि वह एक आम महिला से कैसे अपराधी बन जाती है।

इक्का एक एक्शन थ्रिलर मूवी है, जो मुथु नाम के एक नौजवान के लाइफ पर बनी है। मुथु अपने दोस्त रमेश की खोज में बेंगलुरु चला जाता है। दरअसल उसके दोस्त ने ही उसे धोखा दिया था।, जिसके बाद वो उसको तलाश करने जाता है। लेकिन जब वह नई सेटिंग के बारे में जानता है तो उसे शहर के अपराध से भरे खतरनाक कंडीशन को झेलना पड़ता है। इसके बाद वह सच्चाई और न्याय के लिए लड़ता है। पूरी कहानी मुथु के जीवन के ईर्द-गिर्द घूमती है।

जुलाई में आने वाली तमिल भाषा की ओहो एनथन बेबी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस मूवी का डायरेक्शन मॉडर्न लव फेम कृष्णकुमार रामकुमार द्वारा निया गया है। इसके अलावा एक्टर-प्रोड्यूसर विष्णु विशाल इस फिल्म में एक अभिनेता के रूप में नजर आएंगे। लिटिल थिंग्स फेम मिथिला पालकर और ओरी देवुडा की को-स्टार रोल वाली यह फिल्म जुलाई 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज की जााएगी।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...