War 2
War 2

War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ का दर्शक काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज़ हो गई है। यह एक ज़बरदस्त एक्शन से भरपूर फिल्म है, जो 2019 में आई हिट फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है। इस बार कहानी मेजर कबीर यानी कि ऋतिक रोशन की वापसी से शुरू होती है, जो एक खतरनाक मिशन पर है। उसका सामना एक नए और बहुत ही ताकतवर दुश्मन से जूनियर एनटीआर से होता है जो विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। दोनों के बीच देश और दुनिया की सुरक्षा को लेकर जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं, और इसमें कियारा आडवाणी भी अहम रोल में हैं। ‘

WAR 2 Bollywood Movie

निर्देशकअयान मुखर्जी
निर्माताआदित्य चोपड़ा
अभिनेताऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी
संगीतकारप्रीतम
स्टूडियोयश राज फिल्म्स
प्रदर्शन तिथि(याँ)14 अगस्त 2025
बजट₹100 crore
भाषाहिन्दी
WAR 2 Bollywood Hindi Movie

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की मच-अवेटेड फिल्म वॉर 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर की शुरुआत होती है जूनियर एनटीआर के इंटेंस डायलॉग से, जहां वो बताते हैं कि वो कब से कबीर यानी ऋतिक पर नजर टिका के बैठे हैं। पहले ही सीन से ये साफ हो जाता है कि कबीर से उसकी पुरानी रंजिश है, जिसकी वजह से वो बदला लेने पर तुला है। 1 मिनट 34 सेकेंड के इस टीजर में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच आग-पानी-बर्फ हर जगह लड़ाई होती दिखाई गई है। फिल्म में कियारा भी बिकिनी पहनकर ग्लैमर का तड़का लगाती दिखेंगी।

‘वॉर 2’ की रिलीज़ डेट

‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर भी दमदार रोल में नजर आएंगे। अब फिल्म के प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये धमाकेदार एक्शन-ड्रामा फिल्म 14 अगस्त 2025 को, स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले, दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यश राज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,”कहना पड़ेगा, आपने माहौल बना दिया। अब हमारी बारी है। ‘वॉर 2’ की मार्केटिंग शुरू करने से पहले। 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में तबाही मचने वाली है।”



वॉर 2 Latest Video

YouTube video
YouTube video
YouTube video

WAR 2 News

थिएटर में खाली सीटें – OTT पर फुल व्यूज पाकर ये फिल्म बनी 2025 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट

War 2 OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आज दर्शकों के लिए मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया बन चुके हैं, जहां हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं। हाल ही में एक ऐसी फिल्म ओटीटी पर आई है, जिसने थिएटर में तो निराश किया…

 क्या सच में ऋतिक ने जूनियर NTR को किया अनफ़ॉलो? फैक्ट-चेक से सामने आया असली सच

Hrithik unfollowed Jr NTR after War 2: साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक  ‘वॉर 2’  ने रिलीज़ से पहले ही दर्शकों में गजब का जोश पैदा कर दिया था। ऋतिक रोशन और जूनियर NTR स्टारर यह फिल्म 14 अगस्त को बॉक्स…

वॉर 2 के पहले दिन के कलेक्शन ने किया फैंस को निराश, कुली से हुई रेस में पीछे

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की मचअवेचेड फिल्म ‘वॉर 2’ ने स्वतंत्रता दिवस के लंबे वीकेंड से ठीक पहले, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री की। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे दो बड़े सितारों के साथ, फिल्म से दर्शकों और ट्रेड फॉलोवर्स को काफी…

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर बड़ी मुश्किल से जीत पाते हैं ‘वॉर 2’

War 2 Film Review: साल 2012 की ‘एक था टाइगर’ से यशराज फिल्म्स ने ‘स्पाई यूनिवर्स’ की नींव रखी। कहानी थोड़ी टेढ़ी-मेढ़ी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये रॉकेट बन उड़ी। यश राज की स्पाई सीरीज में असली धमाका 2019 की ‘वॉर’ ने ही किया था।…

15 अगस्त पर 3 फिल्मों की टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर वॉर 2, कुली और थलावारा का  तगड़ा मुकाबला

15 August 2025 Movie Clash: इंडिपेंडेंस डे का वीकेंड फिल्मों के लिए हमेशा खास रहा है। इस समय लोग छुट्टियों का मज़ा लेने के लिए सिनेमा हॉल का रुख करते हैं और बड़े पर्दे पर धमाकेदार फिल्मों का लुत्फ उठाते हैं। पिछले साल जहां…

वॉर 2 अन्य विवरण

लिखितश्रीधर राघवन
कहानीआदित्य चोपड़ा
छायांकनबेंजामिन जैस्पर
संपादितआरिफ शेख
वितरितयश राज फिल्म्स
देशभारत
वॉर 2 अन्य विवरण

वॉर 2 स्टार कास्ट

  • Hrithik Roshan
  • Kiara Advani
  • Jnr. NTR

वॉर 2 वीडियो

YouTube video
YouTube video
YouTube video


वॉर 2 तस्वीरें

FAQ | वॉर 2

‘वॉर 2’ किस फिल्म का सीक्वल है?

‘वॉर 2’, 2019 में आई सुपरहिट एक्शन फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ नजर आए थे।

‘वॉर 2’ में मुख्य भूमिकाओं में कौन-कौन हैं?

इस फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

‘वॉर 2’ का निर्देशन कौन कर रहा है?

फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्म के लिए भी जाने जाते हैं।

‘वॉर 2’ कब रिलीज़ होगी?

यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।