Raid 2 Box Office Day 5: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर ‘रेड 2’ ने संडे की कमाई की बदौलत ने आखिरकार भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक दिन की कमाई के मामल में 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म टिकट खिड़कियों पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अच्छा यह है कि इस महीने अभी तक कोई बड़ी फिल्म है नहीं तो इसे कमाने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। मुकाबले के अभाव में कमाई का यह सिलसिला जारी रह सकता है। इसके ओपनिंग वीकेंड का आंकड़ा सामने है और इसे देखकर आप कह सकते हैं कि यह सफल रहा है।
बता दें 2018 में, राज कुमार गुप्ता की पहली ‘रेड’ ने अपने पहले दिन 10.04 करोड़ की कमाई की थी। तुलना करें तो, इसके सीक्वल ‘रेड 2’ ने लगभग 96% ज़्यादा ओपनिंग की है। इस क्राइम थ्रिलर के चारों ओर मौजूद जबरदस्त चर्चा को देखते हुए, उम्मीद की जा रही थी है कि यह 2025 के सबसे बेहतरीन ओपनिंग वीकेंड्स में से एक दर्ज करेगी और ऐसा हुआ भी है।
शनिवार (तीसरा दिन) को, राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया और 18.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यह 20 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब थी, लेकिन थोड़ा पीछे रह गई। 20 करोड़ पार जाने की तमन्ना पूरी हुई संडे को। रविवार (चौथा दिन) को, ‘रेड 2’ ने बड़ी छलांग लगाई और 22.52 करोड़ रुपए की कमाई की। यह फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी एक-दिनी कमाई रही। इस तरह दिन 3 के मुकाबले कलेक्शन में 21% की बढ़त देखने को मिली। ओपनिंग वीकेंड कुल कलेक्शन 73.83 करोड़ रुपए (ग्रॉस में लगभग 87 करोड़ रुपए) रहा। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कई अन्य फिल्में मौजूद हैं, लेकिन प्री-रिलीज़ प्रचार कम होने के बावजूद अजय देवगन की इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि कंटेंट ही असली राजा होता है।
दिन-वार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट):
- दिन 1: 19.71 करोड़
- दिन 2: 13.05 करोड़
- दिन 3: 18.55 करोड़
- दिन 4: 22.52 करोड़
- कुल: 73.83 करोड़
2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्म बनी
73.83 करोड़ की कमाई के साथ ‘रेड 2’ ने 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्म का दर्जा हासिल किया है। इसने स्काय फोर्स (73.20 करोड़), जाट (40.62 करोड़) और पांच अन्य फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
केवल दो फिल्में इससे आगे हैं:
- छावा (विक्की कौशल): 121.43 करोड़
- सिकंदर (सलमान खान): 86.44 करोड़
अजय देवगन की पोस्ट-कोविड फिल्मों में Raid 2 अब 5वें स्थान पर
‘रेड 2’ ने ‘मैदान’ (53 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए अजय देवगन की कोविड के बाद की फिल्मों में पांचवां सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। अगर इसकी तारीफ होती तो यह काफी कमाती। अजय देवगन की ‘रेड 2’ को तमाम रिव्यूज में दो से तीन स्टार की रेटिंग ही मिली है। इसमें कहा जा रहा है कि फिल्म में कहानी किसी सत्य घटना पर आधारित नहीं है इसलिए सब नकली महसूस होता है। जगह तक के नाम नकली हैं सो आप क्या ही उम्मीद रख सकते हैं। अजय देवगन से ज्यादा रितेश देशमुख की तारीफ है। अच्छे गानों की यहां कमी है, जबकि रेड का संगीत औसत से बेहतर था। ज्यादातर समीक्षाओं में इसे रेड से कमजोर बताया गया है।
अजय देवगन की टॉप 10 पोस्ट-कोविड ग्रॉसर्स (कुल कमाई के अनुसार):
- सिंघम अगेन – 270.60 करोड़
- दृश्यम 2 – 241 करोड़
- शैतान – 151 करोड़
- भोला – 90 करोड़
- रेड 2 – 73.83 करोड़
- मैदान – 53 करोड़
- रनवे 34 – 32 करोड़
- थैंक गॉड – 30.75 करोड़
- औराें में कहाँ दम था – 12.20 करोड़
- नाम – 1.02 करोड़
