Gadar 2 Box Office Collection Day 6: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म लगातार बेहतरीन कमाई कर रही है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस पर ₹ 55 करोड़ की भारी कमाई के बाद, फिल्म बुधवार को गिर गई, लेकिन फिर भी शुरुआती अनुमान के अनुसार ₹ 34.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ ₹ 250 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर गई। अनुमान है कि फिल्म जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
शानदार हुई कमाई

गदर 2 की घरेलू कमाई अब 263.48 करोड़ रुपये हो गई है। शुक्रवार को इसने ₹40 करोड़ से शानदार ओपनिंग की और रविवार को ₹51 करोड़ तक पहुंच गई। स्वतंत्रता दिवस पर इसके ₹55 करोड़ के कलेक्शन ने कई ट्रेड विश्लेषकों को आश्चर्यचकित कर दिया कि क्या यह अब साल की ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ को हरा पाएगी।
पठान को देगी टक्कर
गदर 2 के ‘पठान’ को मात देने की संभावना के बारे में बात करते हुए, फिल्म प्रदर्शक अक्षय राठी ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कहा ”जिस रास्ते पर यह चल रहा है, उसे देखते हुए, गदर 2 न केवल पठान, बल्कि किसी भी रिकॉर्ड को हरा सकता है। उन्होंने कहा “15 अगस्त को पूरे भारत के सिनेमाघरों में आपने जो देखा वह बिल्कुल ऐतिहासिक है।”
यह भी देखें-अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, स्वतंत्रता दिवस पर किया ऐलान: Akshay Kumar Indian Citizenship
सनी देओल हुए खुश

सनी देओल ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, कि “फिल्म रिलीज होने से पहले वो काफी स्ट्रेस में थे। रिलीज के बाद, तो वो रातभर कभी रोए और कभी हंसे। उन्होंने आगे कहा कि मेरे फादर मेरे पास थे और उन्होंने मुझे देखा, तो उन्हें लगा कि, ‘मैंने शराब पी है। मैंने उन्हें बताया मैं खुश हूं, मैंने शराब नहीं पी।
