Skin Problems Reason: उम्र के साथ त्वचा में दाग, धब्बे और ढीलापन आना सामान्य बात है लेकिन कम उम्र में ऐसे लक्षणों का दिखाई देना किसी समस्या का संकेत हो सकता है। खराब जीवनशैली और त्वचा की सही देखभाल न करना जैसे कारण त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। लेकिन एक कारण ऐसा है जो न चाहते हुए भी आपकी त्वचा को गंभीर बीमारी का शिकार बना सकता है, वह है तनाव। तनाव या स्ट्रैस की वजह से आपकी त्वचा पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। अधिक तनाव से चेहरे पर पिंपल्स, चकत्ते और सूजन उभर सकती है। कई बार ये एक्जिमा और सोरायसिस जैसी गंभीर बीमारी का भी कारण बन जाता है। तनाव और त्वचा का आपस में क्या संबंध है और ये कैसे त्वचा को प्रभावित करता है चलिए जानते हैं इसके बारे में।
तनाव और त्वचा स्वास्थ्य

तनाव के कारण जब हाइपोथैलेमिक-पिट्यूटरी-एड्रेनल जब एक्टिवेट होता है तो कर्टिसोल और अन्य स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होते हैं। ये हार्मोन त्वचा को कई तरह से प्रभावित करते हैं। इसके अलावा लंबे समय तक रहने वाला स्ट्रेस इंम्यून सिस्टम को कमजोर बना देता है और इंफ्लेमेशन को प्रमोट करता है। जिसकी वजह से एक्जिमा, मुहांसे और सोरायसिस की समस्या हो सकती है। अधिक तनाव से शरीर से फ्री रेडिकल्स रिलीज होते हैं जो प्रोटीन और लिपिड जैसे सेल्युलर कंपोनेंट्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा कर्टिसोल के बढ़ने से स्किन एजिंग की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। तनाव की वजह से स्किन एजिंग की समस्या होना भी आम है। अधिक तनाव कोलेजन ब्रेकडाउन का कारण बन सकता है जिससे त्वचा में झुर्रियां और ढीलापन दिखाई दे सकता है। इसके अलावा त्वचा का रंग भी तनाव की वजह से काला और भूरा पड़ सकता है। ऐसे में त्वचा को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।
तनाव से हो सकते हैं ये त्वचा संबंधित रोग
– एक्जिमा
– सोरायसिस
– एटोपिक डार्माटाइटिस
– पिगमेंटेशन
– मुहांसे
– त्वचा में सूजन
– त्वचा में झुर्रियां और जल्दी बुढ़ापा आना
– त्वचा में मौजूद प्रोटीन का डैमेज होना
त्वचा को तनाव मुक्त करने का तरीका

– त्वचा में मौजूद तनाव को कम करने के लिए सबसे पहले मानसिक तनाव को कम करना आवश्यक है।
– तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा ले सकते हैं।
– नियमित एक्सरसाइज और वॉक करने से भी तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है।
– इसके अलावा समय-समय पर त्वचा की देखभाल करें।
– त्वचा को मॉइस्चराइज करें ताकि झुर्रियों को कम किया जा सके।
– मानसिक तनाव और त्वचा संबंधित तनाव को कम करने के लिए हाइड्रेशन का ध्यान रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
– सुबह उठकर और रात में सोने से पहले त्वचा की सफाई करना न भूलें।
– पोषित और बैलेंस डाइट लें ताकि त्वचा को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल सके।
– डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स चीजों को शामिल करें ताकि तनाव से होने वाली सूजन को कम करने में मदद मिल सके।
– इसके अलावा फेस योगा का सहारा लिया जा सकता है जो चेहरे की मसल्स को तनावमुक्त करके डैमेज होने से बचा सकती है।
