मूंग हरियाली चीला

सामग्री: मूंग की दाल 1 कप (1 घंटा पानी में भिगोकर रखें, फिर पानी से निकाल दें), पालक उबली व कटी द कप, धनिया पत्ती द कप कटी हुई, हरी मिर्च ½ छोटा चम्मच कटी हुई, नमक स्वादानुसार, मीठा सोडा 1 चुटकी, लाल मिर्च ½ छोटा चम्मच, गरम मसाला द छोटा चम्मच, तेल चीला बनाने के लिए आवश्यकतानुसार।

विधि: भीगी दाल को बाकी सारी सामग्री व द कप पानी डालकर पीस लें। इस मिश्रण को 1-2 मिनट तक दोबारा पीसें। एक नॉनस्टिक तवे में तेल गरम करें। मिश्रण को तवे पर फैलाकर पतला चीला बनाएं। दोनों ओर से हल्का तेल लगाकर सेकें। इमली की चटनी व हरी चटनी से परोसें।

भरवां भल्ला चाट

सामग्री: उड़द धुली 1 कप, हरी मिर्च ½ छोटा चम्मच, कटी हुई, धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच, कटी हुई, अदरक 1 छोटा चम्मच बारीक कटा।

भरावन की सामग्री: काजू 1 बड़ा चम्मच, किशमिश 1 बड़ा चम्मच, कद्दूकस नारियल 2 बड़े चम्मच, पिसा धनिया 2 बड़े चम्मच, हरी मिर्च ½ छोटा चम्मच, तेल तलने के लिए आवश्यकतानुसार।

परोसने की सारी सामग्री एक साथ मिलाएं, दही 250 ग्राम, नमक द छोटा चम्मच, भुना पिसा जीरा 1 छोटा चम्मच, काली मिर्च 1 चुटकी, धनिया पत्ती व हरी मिर्च सजावट के लिए आवश्यकतानुसार।

विधि: दाल को 2 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगोएं। फिर पानी से निकालकर मिक्सी में पीसें। इस गाढ़े पेस्ट को 2-4 मिनट तक फेंटें। फिर बड़े डोंगे में पलटकर धनिया पत्ती, हरी मिर्च, अदरक मिलाएं। अब मिश्रण को गीले हाथों में लेकर चपटा करें। भरावन डालकर भल्ले का आकार दें व धीमी आंच पर सुनहरा-भूरा होने पर तलें। परोसने से पहले हर भल्ले को पानी से निकालकर निचोड़ें व बड़ी प्लेट में रखें। इस पर फेंटा हुआ दही, लाल मिर्च, भुना जीरा, नमक, काला नमक व काली मिर्च छिड़कें। धनिया पत्ती व हरी मिर्च से सजाएं। इमली व धनिए की चटनी से परोसें।

 

समोसा चाट (छोले व चटनी के साथ)

समोसे की सामग्री: मैदा 250 ग्राम, घी 1 कप, नमक 1 छोटा चम्मच, अजवायन ½ छोटा चम्मच, 2-3 बड़े चम्मच पानी डालकर आटा गूंधें।

भरावन: उबले व बारीक कटे आलू 1½ कप, उबले मटर ½ कप, धनिया पत्ती 1 बड़ा चम्मच, सरसों के दाने ½ छोटा चम्मच, जीरा ½ छोटा चम्मच, अदरक 1 छोटा चम्मच बारीक कटा, नमक ½ छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच, काली मिर्च पाउडर द छोटा चम्मच, अनारदाना/चाट मसाला 1 छोटा चम्मच।

विधि: एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें आलू, मटर, सरसों व जीरा डालकर तेज आंच पर पकाएं। सभी सूखे मसाले, धनिया पत्ती व हरी मिर्च मिला दें। समोसे का आटा बनाने की विधि: मैदा, नमक, अजवायन व घी को अंगुलियों के पोरों से मिलाएं। फिर ठंडे पानी से आटा गूंधें व पेड़ों से पूरियां बेलें। अब एक पूरी को काटकर दो हिस्से करें व कोन का आकार बनाएं। इसमें भरावन डालें व पानी से समोसा सील करें। मध्यम आंच पर सुनहरे-भूरे होने तक तलें। धनिया पत्ती, हरी मिर्च व मूंगफली से सजाकर परोसें।

छोले के लिए सामग्री: सफेद चने 1 कप (खड़ा मसाला डालकर उबालें), कद्दूकस प्याज ½ कप, कद्दूकस टमाटर ½ कप, लहसुन ½ छोटा चम्मच, अदरक 1 छोटा चम्मच, नमक ½ छोटा चम्मच, पिसी लाल मिर्च ½ छोटा चम्मच, पिसा धनिया ½ छोटा चम्मच, पिसा जीरा द छोटा चम्मच, पिसी हल्दी ½ छोटा चम्मच, पिसा अनारदाना 1 छोटा चम्मच, पिसा गरम मसाला द छोटा चम्मच, जीरा साबुत 1 छोटा चम्मच।

विधि: चने उबालकर पानी अलग कर लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें प्याज और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब उसमें सारे सूखे मसाले डालें और कद्दूकस किया हुआ टमाटर डालकर भूनें। चने डालकर भूनें फिर उसमें अदरक, धनिया पत्ती डालकर समोसे के साथ गर्मागर्म हरी चटनी के साथ परोसें।

हरी चटनी के लिए: धनिया, पुदीना, प्याज, टमाटर, अदरक 1 छोटा चम्मच, लहसुन 1 छोटा चम्मच, चाट मसाला ½ छोटा चम्मच, काला नमक द छोटा चम्मच, नमक ½ छोटा चम्मच, हरी मिर्च 2, नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच।

विधि: थोड़ा पानी मिलाकर सब कुछ एक साथ पीसें।

कुल्हड़ की फ्रूट चाट

सामग्री: फल (केला, सेब, कीवी, अंगूर, आम, अन्नानास, अनार) 2 कप बारीक कटे, नींबू का रस 4 छोटे चम्मच, पिसी चीनी 5 छोटे चम्मच, पुदीना पत्ती 2 बड़े चम्मच कटी हुई, इमली का गूदा 2 बड़े चम्मच, नमक द छोटा चम्मच, काला नमक द छोटा चम्मच, अजवायन द छोटा चम्मच।

विधि: सारे फल व सामग्री एकसाथ मिलाएं व मिट्टी के कुल्हड़ में डालें। पुदीना पत्ती व अनार के दानों से सजाकर परोसें।

चटपटी आलू चाट

सामग्री: उबले व कटे आलू 4 कप, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च द छोटा चम्मच, अजवायन द छोटा चम्मच, काला नमक द छोटा चम्मच, चाट मसाला ½ छोटा चम्मच, नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच, हरा रंग 1 चुटकी, लाल मिर्च, पिसा लहसुन ½ छोटा चम्मच, पिसा अदरक ½ छोटा चम्मच, कटा प्याज, पनीर के क्यूब, टमाटर, धनिया पत्ती।

ड्रेसिंग: पुदीना पत्ती 1 कप, प्याज 2 बड़ा चम्मच, धनिया पत्ती 1-2 बड़ा चम्मच, टमाटर 1 बड़ा, हरी मिर्च, काला नमक 1 छोटा चम्मच, सलाद ऑयल व रिफाइंड ऑयल 2 बड़े चम्मच, नमक स्वादानुसार, अजवायन ½ बड़ा चम्मच, चाट मसाला 1 बड़ा चम्मच।

विधि: सारी सामग्री एकसाथ मिलाकर मिक्सी में पीस लें। अब यह ऊपर वाले आलू के मिश्रण में मिक्स करके परोसें।

सूजी/आटे के कुरकुरे गोलगप्पे

सामग्री सूजी वाले गोलगप्पे के लिए: मैदा 1 कप, सूजी 1 कप, आटा 2 बड़े चम्मच।

आटे वाले गोलगप्पे: सूजी 2 छोटे चम्मच, तेल 2 छोटा चम्मच, आटा 1 बड़ा चम्मच।

विधि: सारी सामग्री एकसाथ मिलाएं। फिर पानी की सहायता से रोटी के आटे जैसा आटा गूंधें। इन्हें बेलें और गोल कटर से काटें। मध्यम आंच पर तलें।

पानी: पुदीना पत्ती 1 कप, पिसा भुना जीरा ½ छोटा चम्मच, धनिया द कप, पिसा जीरा ½ छोटा चम्मच, चाट मसाला 1 छोटा चम्मच, नींबू का रस, नमक 1 छोटा चम्मच, पिसी लाल मिर्च ½ छोटा चम्मच, पिसी चीनी 1½ बड़ा चम्मच, इमली ½ कप (उबालें व गूदा बना लें)।

विधि: नमक, मिर्च व काला नमक को छोड़कर बाकी सभी कुछ ½ कप पानी में डालकर पीसें। इसमें 1 छोटा चम्मच नमक, ½ छोटा चम्मच पिसी लाल मिर्च, ½ छोटा चम्मच काला नमक डालें। साथ ही 3 कप पानी मिला दें।

यह भी पढ़ें –घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी सूप