दो घंटे का 'डिजिटल अरेस्ट', पूर्व फेमिना मिस इंडिया कंटेस्टेंट शिवांकिता दीक्षित ने गंवाए 99 हजार: Digital Arrest Scam
Digital Arrest Scam

Digital Arrest Scam: इन दिनों डिजिटल अरेस्ट के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। हाल ही में मॉडल और पूर्व फेमिना मिस इंडिया कंटेस्टेंट शिवांकिता दीक्षित साइबर ठगी की शिकार हो गई। इस ठगी में उन्होंने 99,000 रुपए गंवा दिए। ठगों ने खुद को सीबीआई ऑफिसर बताकर ये पैसे ठग लिए। ठगों ने दावा किया कि उनका आधार कुछ आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ है और दो घंटे के इस वीडियो कॉल में ठगों ने उन्हें पैसे भेजने पर मजबूर कर ही दिया। जब उन्हें महसूस हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है, तब शिवांकिता के पिता ने पुलिस और साइबर क्राइम में घटना। की शिकायत की।

पूर्व फेमिना मिस इंडिया, वेस्ट बंगाल 2017 का टाइटल जीतने वाली शिवांकिता को मंगलवार को कॉल आया जिन्होंने खुद को सीबीआई ऑफिसर्स बताकर दो घंटे ‘डिजिटल अरेस्ट’ किया। ठगों ने शिवांकिता को धमकी दी कि उन पर अवैध धनराशि प्राप्त करने के आरोप लग सकते हैं, जो कथित रूप से मानव तस्करी और ड्रग तस्करी से जुड़े हैं। इससे डराकर उन्होंने पैसे ट्रांसफर करवाए।

Also read: नकली नोटिस और वारंट की पहचान कैसे करें: Digital Arrest News

“डिजिटल अरेस्ट” एक साइबर धोखाधड़ी का तरीका है, जिसमें ठग खुद को सरकारी अधिकारी या इडी अधिकारी बताकर किसी व्यक्ति को अपराध से जोड़ने की झूठी कहानी सुनाते हैं। वे गिरफ्तारी या कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर पीड़ित से पैसे या निजी जानकारी निकलवाने की कोशिश करते हैं। यह ठगी अक्सर फर्जी फोन कॉल, ईमेल, या वीडियो कॉल के जरिए की जाती है। इससे बचने के लिए सतर्कता और साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करना जरूरी है।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...