Mix and Match Outfit: हम सभी खुद को एक बेहद ही यूनिक और स्टाइलिश तरीके से कैरी करना चाहते हैं और इसलिए हर बार अपने लुक के साथ थोड़े एक्सपेरिमेंटल होने की कोशिश करते हैं। ऐसे में मिक्स एंड मैच स्टाइलिंग करना काफी अच्छा माना जाता है। इस तरीके से खुद को स्टाइल करने के कई फायदे हैं। सबसे पहले तो आप अपने पर्सनल स्टाइल को बेहद आसानी से एक्सप्रेस कर पाते हैं। साथ ही साथ, इससे आप अपने वार्डरोब को बेहतर तरीके से यूटिलाइज कर पाते हैं, क्योंकि आपको हर बार एक नया आउटफिट खरीदने की जरूरत महसूस नहीं होती है। आप अपने वार्डरोब में मौजूद आउटफिट्स को ही हर बार मिक्स एंड मैच करके एक नए अंदाज में पहनती हैं।
मिक्स एंड मैच स्टाइलिंग उन लड़कियों के लिए भी अच्छा ऑप्शन माना जाता है, जो हर बार खुद को यूनिक तरीके से कैरी करना चाहती हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि मिक्स एंड मैच स्टाइलिंग आपको एक डिफरेंट लुक कैरी करने में मदद करती हैं। लेकिन एक परफेक्ट लुक क्रिएट करने के लिए आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखने की जरूरत होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो मिक्स एंड मैच स्टाइलिंग करते हुए आपको एक परफेक्ट लुक क्रिएट करने में मदद करेंगे-
बेसिक्स में करें इनवेस्ट
अगर आपको हर बार मिक्स एंड मैच लुक कैरी करना अच्छा लगता है तो आप कोशिश करें कि आप कुछ बेसिक्स पीसेस में जरूर इनवेस्ट करें। आपके पास कुछ ऐसे आउटफिट्स जरूर होने चाहिए, जो बेहद वर्सेटाइल हों और उन्हें कई अलग-अलग आउटफिट्स के साथ पेयर किया जा सके। मसलन, सिंपल और न्यूट्रल टॉप्स जैसे व्हाइटशर्ट, ब्लैक टर्टलनेक, बेज़ ब्लाउज़ या बेसिक टी-शर्ट्स को जींस से लेकर स्कर्ट तक आसानी से पेयर किया जा सकता है। इसी तरह बॉटम्स में आपके वार्डरोब ब्लैक पैंट्स, डेनिम जींस, मिडी स्कर्ट और सिंपल ट्राउज़र्स जरूर होने चाहिए। वहीं, अगर बात आउटरवियर की हो तो आप ब्लेज़र, डेनिम जैकेट, लेदर जैकेट और ट्रेंच कोट आदि को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। आपके लुक में एक्सेसरीज़ भी बहुत मायने रखती हैं, इसलिए बेल्ट से लेकर स्कार्फ और कुछ सिंपल या स्टेटमेंट ज्वैलरी को वार्डरोब में जगह देने से आप हर बार एक डिफरेंट लुक क्रिएट कर पाएंगी।
कलर कॉम्बिनेशन का रखें ध्यान

मिक्स एंड मैच लुक में आपके पास एंडलेस ऑप्शन होते हैं, लेकिन फिर भी आपका लुक अजीब व बेकार ना लगे, इसके लिए बेहद जरूरी है कि आप कलर कॉम्बिनेशन का खासतौर पर ध्यान रखें। अपने लुक को थोड़ा पॉप अप लुक देने के लिए आप न्यूट्रल बेस चुनें। जिसमें आप न्यूट्रल कलर जैसे व्हाइट, ब्लैक, ग्रे या बेज़ को किसी एक पॉप कलर के साथ पहनें। वहीं मिक्स एंड मैच लुक में मोनोक्रोम लुक भी ट्राई किया जा सकता है, जिसमें आप एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स पहनें, जैसे लाइट ब्लू टॉप के साथ नेवी ब्लू पैंट्स को पेयर किया जा सकता है। अगर आप अपने सिंपल आउटफिट को एक स्टेटमेंट लुक देना चाहती हैं तो आउटफिट में स्टेटमेंट कलर चुनें। मसलन, रेड जैकेट या येलो बैग जैसे बोल्ड कलर्स आपके सिंपल आउटफिट में जान डाल सकते हैं।
पैटर्न और टेक्सचर के साथ करें प्ले

अपने आउटफिट व लुक को ट्रांसफार्म करने के लिए आप पैटर्न्स और टेक्सचर के साथ प्ले कर सकती हैं। पैटर्न मिक्सिंग के कई तरीके हो सकते हैं। मसलन, आप एक ही कलर पैलेट रखें और पैटर्न अलग-अलग ट्राई करें। एक जैसा रंगों वाला फ्लोरल टॉप और स्ट्राइप्ड पैंट्स एक साथ पहना जा सकता है। हालांकि, इस दौरान पैटर्न का साइज काफी मैटर करता है, जैसे बड़े प्रिंट के साथ छोटे प्रिंट को मिक्स करें। वहीं, अगर आप बोल्ड प्रिंट को स्टाइल कर रही हैं तो उसे हमेशा बैलेंस तरीके से ही कैरी करें। मसलन, पैटर्न वाले आउटफिट के साथ सिंपल न्यूट्रल पीस पहनें।
स्मार्टली करें लेयरिंग

मिक्स एंड मैच लुक कैरी करते हुए लेयरिंग की मदद से आप हर बार एक ही आउटफिट को कई अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। लेयरिंग से न सिर्फ स्टाइल बढ़ता है, बल्कि ये ठंडे और गर्म मौसम दोनों के लिए काम करता है। लेयरिंग करते हुए शुरुआत सिंपल बेस से करें। मसलन, आप टी-शर्ट या टैंक टॉप को बेस के तौर पर पहनें। अब इसमें लेयर्स जोड़ें। इसके लिए आप ब्लेज़र, लॉन्ग कार्डिगन या स्कार्फ आदि को पेयर करें। लेयरिंग करते हुए प्रपोर्शन पर ध्यान देना बेहद ही जरूरी है। अगर आप ऊपर ओवरसाइज़्ड जैकेट पहन रही हैं, तो नीचे फिटेड जींस या स्कर्ट ही चुनें, ताकि आपका लुक बैलेंस नजर आए।
ड्रेस को अलग-अलग तरीकों से करें स्टाइल
अक्सर यह देखने में आता है कि महिलाएं ड्रेस को एक ही तरह से स्टाइल करती हैं, जबकि ये बेहद ही वर्सेटाइल आइटम है और इसे अलग-अलग मौकों पर अलग तरह से स्टाइल किया जा सकता है। मसलन, आप ए-लाइन ड्रेस को ड्रेस ही तरह ही पहन सकती हैं और इसके साथ बेल्ट और हील्स पहनकर एलीगेंट लुक कैरी करें। वहीं, मिडी ड्रेस के ऊपर आप स्वेटर पहन सकती हैं। साथ ही, बूट्स पहनकर एक विंटर-फ्रेंडली लुक क्रिएट करें। इसी तरह, अपनी स्लिप ड्रेस को किसी शर्ट के अंदर डालकर ट्राउज़र्स के साथ पहनें।
एक्सेसरीज की कीमत को समझें

अमूमन यह देखने में आता है कि जब भी खुद को मिक्स एंड मैच लुक में स्टाइल करने की बात होती है तो ऐसे में महिलाएं खासतौर से अपने आउटफिट पर ही फोकस करती हैं, जबकि इसके साथ-साथ आपको एक्सेसरीज स्टाइलिंग पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए। एक्सेसरीज आपके ओवर ऑल लुक को बदल सकती है और आपको एक परफेक्ट लुक क्रिएट करने में मदद कर सकती हैं। मसलन, अपने आउटफिट में शेप और स्ट्रक्चर लाने के लिए बेल्ट्स का इस्तेमाल करें। वहीं, केजुअल लुक को स्पाइस अप करने के लिए आप स्कार्फ की मदद ले सकती हैं। आप इसे अपने गले में, बालों में या फिर अपने बैग पर बांध सकती हैं। इसी तरह, छोटे-छोटे नेकपीस या बड़े ईयररिंग्स आपके आउटफिट को फिनिशिंग टच देते हैं। अगर आप सिंपल आउटफिट को पार्टी रेडी बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप स्टेटमेंट नेकपीस या इयररिंग्स में भी इनवेस्ट कर सकती हैं।
