शालिनी पासी ने किया शाहरुख खान से अपने खास रिश्ते का खुलासा, बोलीं 'मेरे पति और गौरी…': Shalini Passi with SRK
Shalini Passi with SRK

Overview: शालिनी पासी ने किया शाहरुख खान से अपने खास रिश्ते का खुलासा

शालिनी पासी की कई पुरानी तस्वीरें, खासकर गौरी खान के साथ भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इसी बीच, इंडिया टुडे डिजिटल के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में, शालिनी पासी ने अब खान परिवार-शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।

Shalini Passi Connection To Shah Rukh Khan (Shalini Passi with SRK ): दिल्ली की रहने वाली कला पारखी और सोशलाइट शालिनी पासी ने नेटफ्लिक्स शो ‘फैब्युलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ में आने के बाद से ही सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। इस शो का तीसरा सीजन शुरू होने के साथ ही इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इसमें महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम सोनी, सीमा सजदेह, कल्याणी साहा चावला और रिद्धिमा कपूर साहनी जैसी हस्तियों में शामिल हो गई हैं। इंडिया टुडे डिजिटल के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में शालिनी ने शाहरुख खान और गौरी खान के साथ अपने करीबी संबंधों के बारे में बात की।

शालिनी पासी की कई पुरानी तस्वीरें, खासकर गौरी खान के साथ भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इसी बीच, इंडिया टुडे डिजिटल के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में, शालिनी पासी ने अब खान परिवार-शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।

Also read: छठ पूजा पर पहनें ट्रेंडी साड़ियों के ये डिजाइन, सासू मां भी कहेंगी ‘खूब सुंदर लगा तारू’: Saree for Chhath Puja

शाहरुख खान और उनके परिवार से है खास नाता

शालिनी ने बताया कि उनके पति संजय पासी दिल्ली में रहने के दौरान गौरी खान के पड़ोसी थे। उन्होंने ये भी बताया कि उनके पति और शाहरुख खान दोनों एक साथ बड़े हुए हैं। उनका ये रिश्ता उनकी अगली पीढ़ी तक भी फैला हुआ है। बता दें कि शालिनी के बेटे रॉबिन ने शाहरुख और गौरी के बेटे आर्यन के साथ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की है।

परिवार जैसा है रिश्ता

शालिनी ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया, “मेरे पति और गौरी दिल्ली में पड़ोसी थे और वे एक साथ बड़े हुए। वास्तव में, शाहरुख और मेरे पति ने एक साथ पढ़ाई की। मेरा बेटा और आर्यन भी एक साथ यूनिवर्सिटी गए। हम बहुत करीब हैं। वे हमारे लिए परिवार की तरह हैं।” ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ में शालिनी ने गौरी के साथ अपनी पुरानी दोस्ती के बारे में बताया, वो अक्सर उनके इवेंट्स और स्टोर लॉन्च में शामिल होती हैं।

गौरी के नेचर की तारीफ के बांधे पुल

शालिनी पासी ने गौरी की डाउन-टू-अर्थ नेचर की प्रशंसा करते हुए कहा, “गौरी दिल्ली से हैं और उनके पिता आर्मी में हैं, उन्होंने हमारी इंडस्ट्री में एक दुर्लभ जमीनीपन बनाए रखा है। वह एक मजबूत इंसान हैं, चाहे बात परिवार की हो या दोस्तों की। जब वह दिल्ली में होती हैं, तो स्कूल और कॉलेज के दोस्तों से फिर से मिलना-जुलना जरूर करती हैं। उन्हें और उनके परिवार को जानना वाकई खुशी की बात है।”

शालिनी पासी की पर्सनैलिटी

शो के लाइव होने के बाद से ही शालिनी पासी को उनके स्पष्ट व्यक्तित्व और शानदार जीवनशैली के लिए फैंस द्वारा सराहा जा रहा है। ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। ये शो इन दिनों लाइमलाइट मे है।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...