आज की हमारी गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे बनी हैं ‘जूही गौड़ शर्मा’। आपको गृहलक्ष्मी टीम की तरफ से बधाई।

 

 

जूही जी ने भेजी हमें एक रेसिपी जो हम आपके साथ सांझा कर रहे हैं-

 

स्वीट कॉर्न सलाद  –

रेसिपी क्विज़ीन : सलाद

कितने लोगों के लिए : 1 – 2

समय : 5 से 15 मिनटमील

टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

  • 2 कप उबले मकई के दाने (स्वीट कॉर्न)
  • आधा कप हरा प्याज बारीक कटा हुआ
  • आधा प्याज बारीक कटा हुआ
  • आधा कप शिमला मिर्च चौकोर कटी हुई
  • आधा कप टमाटर कटे हुए
  • आधा बड़ा नींबू का रस
  • एक बड़ा चम्मच जैतून (ऑलिव) का तेल (चाहें तो)
  • आधी बड़ी चम्मच चीनी
  • आधी चम्मच राई पिसी हुई
  • स्वादानुसार काली मिर्च पिसी हुई
  • स्वादानुसार नमक

गार्निश करने के लिए-

बारीक कटे हरी धनिया पत्ते

विधि

– बर्तन में मकई के दाने, टमाटर, हरा प्याज, प्याज और शिमला मिर्च डालें.
– अब इसमें नींबू का रस, जैतून का तेल, चीनी, पिसी हुई राई, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
– फिर सलाद को एक घंटे के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा करें.
– तैयार है स्वीट कॉर्न सलाद. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें।

आपका वाउचर कूपन कोड आपके मेल आई डी पर या मोबाइल पर भेजा जायेगा वाउचर कोड इस्तेमाल करने के लिए लॉग इन करें –

 
 
 
नियम व शर्ते –

 

1 -सभी कूपन सिर्फ 31 मार्च तक ही मान्य होंगे ,उसके बाद रिडीम नहीं किये जा सकेंगे। 
2 -कूपन  कैश में नहीं बदले जा सकेंगे ना हीं दोबारा बेचे जा सकेंगे। 
3 -कूपन कोड वाउचर खो जाने ,चोरी होने या डिलीट होने की जिम्मेदारी कम्पनी की नहीं होगी। 
4 – लिबर्टी की साइट पर इस कूपन से खरीदे जाने वाला सामान एक्सचेंज और वापस नहीं होगा। 
5 -किसी अन्य प्रमोशन कोड के साथ,डिस्काउंट वाले फुटवियर्स पर और सेल वाले  फुटवियर कलेक्शन पर यह वाउचर मान्य नहीं होगा। 
6 -एक कूपन एक ही बार इस्तेमाल किया जा सकेगा। 
7 -वाउचर कूपन कोड केवल लिबर्टी की साइट पर लॉगिन करने के बाद ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। 
8 -इस कूपन पर कैश ऑन डिलेवरी का विकल्प नहीं होगा।