Badshah and Hania Aamir: अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से हमारे देश के राजनीतिक रिश्ते भले ही खराब चल रहे हों, पर दोनों देशों के लोग एक दूसरे का बेहद सम्मान और प्यार करते हैं। साथ ही कुछ लोगों को छोड़ दें तो दोनों देशों के लोग जब भी कभी मौका मिलता है तो अच्छे से मिलते हैं। हाल ही में आप ऐसे कई उदाहरण देख सकते हैं जिनसे ये पता चला है कि भारत और पाकिस्तान के लोग दूसरे को कितना पसंद करते हैं। चाहे वो सचिन-सीमा के प्यार की न्यूज क्यों न हो। वहीं भारत-पाकिस्तान के इस रिश्ते को तड़का लगाने के लिए अब फ़िल्मी दुनिया से एक बड़ी खबर आ रही है। खबरों की माने तो भारत के जाने माने रैपर बादशाह और पाकिस्तान की प्रसिद्ध अभिनेत्री हानिया आमिर एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं, विदेश में कई बार दोनों को एक साथ देखा गया है। रैपर बादशाह अपनी प्रेमिका एक्ट्रेस हानिया आमिर से मिलने बार-बार दुबई पहुँच जाते हैं। अभी हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में बादशाह एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ दुबई के रेस्टोरेंट में डिनर करते नजर आ रहे हैं।
Also read : पाकिस्तानी एक्टर हानिया आमिर ने सोशल मीडिया पर साझा की एक इमोशनल पोस्ट: Hania Aamir
हानिया आमिर ने पोस्ट की तस्वीरें
पाकिस्तान की अभिनेत्री हानिया आमिर वैसे तो रैपर बादशाह से 12 साल छोटी हैं, पर कहते हैं प्यार करने में उम्र नहीं देखा जाता है। तो शायद इसी राह पर भारत के रैपर बादशाह और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर चल दिए हैं। हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो रैपर बादशाह के साथ डिनर करते हुई दिखाई दे रही हैं। हालाँकि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार इन दोनों की तस्वीर एक साथ छुट्टियों का आनंद लेते सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। वहीं रैपर बादशाह ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर अपने सभी फैंस को बताया था कि वो दुबई में है, इसी वीडियो में कोल्ड कॉफी पीती एक्ट्रेस हानिया आमिर जमीन पर बैठी हुई नजर आई हैं। ये दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।
बादशाह ने गाया हानिया के लिए गाना
पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया और भारत के रैपर बादशाह के दुबई ट्रिप का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जारी हुए वीडियो में रैपर बादशाह अपनी प्रेमिका अभिनेत्री हानिया आमिर के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं। हालाँकि इस बीच रैपर बादशाह गाने के लिरिक्स भूल जाते हैं, जिस पर अभिनेत्री हानिया आमिर कहती हैं ‘अरे! अपना गाना ही इन्हे नहीं आता!’ इसके बाद दोनों हँसने लगते हैं। वायरल हुए वीडियो के दौरान दोनों एक दूसरे के साथ बेहद कम्फर्टेबल नजर आये।
