मेरी उम्र 19 साल है। मेरी स्किन बहुत ऑयली है। इस कारण मेरा चेहरा मेकअप के 1-2 घंटे बाद ही काला सा दिखने लगता है। इसके अलावा बहुत चिपचिपा भी हो जाता है। कृपया कोई घरेलू उपाय बताएं।
सोनाली गुप्ता, भोपाल
आप मेकअप के लिए केवल वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, इससे मेकअप बहेगा नहीं और चेहरा भी बिल्कुल फ्रेश दिखाई देगा। इसके अलावा पर्स में टू-वे केक या लूज पाउडर को भी टच अप के लिए रख सकती हैं। चेहरे पर पसीना न आए, इसके लिए आप घरेलू पैक का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में नारियल पानी डालकर पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इस पैक से पोर्स बंद हो जाएंगे और पसीना भी नहीं आएगा।
मेरी उम्र 20 साल है। मेरी आंखें बहुत छोटी-छोटी हैं। कृपया बताएं कि मुझ पर किस तरह का आई मेकअप अच्छा लगेगा,जिससे मेरी आंखें भी बड़ी दिखें।
दीपाली सिन्हा, इलाहाबाद
आप अपनी आंखों पर डार्क की बजाय लाइट आईशैडो का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही पतला आईलाइनर ही लगाएं। चाहें तो बीच में थोड़ा बड़ा कर सकती हैं। वैसे अपनी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए कैटी आई-मेकअप भी कर सकती हैं। ये इन दिनों ट्रेंड में भी है। वॉटरलाइन पर काजल की बजाय व्हाइट पेंसिल का इस्तेमाल करें।
मेरी उम्र 24 साल है। मैं एक वॄकग वुमेन हूं। मुझे बहुत पसीना आता है जिस कारण मेरा सारा मेकअप खराब हो जाता है। मैंने कई तरह के वॉटरप्रूफ प्रोडक्टस् इस्तेमाल करके देख लिए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मैं क्या करूं।
स्मिता बंसल, गोरेगांव, मुंबई
आपकी स्किन ऑयली है, इसी कारण ऐसा हो रहा है। आप अपने फेस पर दिन में 2-3 बार एस्ट्रिजेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा मेकअप से पहले पोर्स बंद करने के लिए टमाटर का पल्प फेस पर लगा सकती हैं। इससे पोर्स बंद हो जाएंगे और पसीना भी नहीं आएगा। इसके अलावा लाइट मेकअप के तौर पर टू-वे केक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मेरी उम्र 18 साल है। मेरी स्किन बहुत सेंसिटिव है। धूप में निकलने से मुझे एलर्जी हो जाती है, इस कारण मेकअप भी नहीं कर पाती। मुझे क्या करना चाहिए।
ललिता सिंह, नई दिल्ली
आपको अगर धूप से एलर्जी है तो चेहरे पर एसपीएफ 30 से 40 युक्त हर्बल सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इसके अलावा इन दिनों मार्केट में सेंसिटिव स्किन के लिए स्पेशल मेकअप प्रोडक्टस उपलब्ध हैं, आप मेकअप के लिए उनका इस्तेमाल कर सकती हैं।
मेरी उम्र 25 साल है। मेरी स्किन काफी ड्राई है। मेकअप के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। कृपया बताएं मैं क्या करूं।
इंद्राणी सिन्हा, गोरखपुर
मेकअप से ड्राई स्किन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। आप मेकअप से पहले अपनी स्किन को अच्छे से क्लीन कर लें और उसे कुछ मिनट तक मॉइश्चराइज करें। इसके अलावा 3-4 बादाम को रात भर थोड़े से दूध में भिगो दें। इसके बाद सुबह उनको पीसकर उसमें थोड़ा सा केओलीन पाउडर और शहद डालकर पेस्ट बनाएं व अपने चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें। इस स्क्रब से त्वचा नॉरिश व मॉयश्चराइज दोनों होगी।
मैं 26 साल की वॄकग वुमेन हूं। मेरे चेहरे पर कई जगह टैनिंग के निशान पड़ गए हैं। क्या कोई एंटी-टैनिंग फेशियल है, जिससे ये निशान दूर हो सकें।
अनीता दुग्गल, लखनऊ
आप टैनिंग को रिमूव करने के लिए फ्रूट बायोपील फेशियल करवा सकती हैं। इसमें पपीते के एंजाइम्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो डार्कनेस को दूर करके कलर फेयर करता है।
मैं जब भी मस्कारा या काजल लगाती हूं, कुछ ही देर में मेरी आंखें जलने लगती हैं व पानी गिरता है, जो मेकअप को खराब कर देता है। बताएं मैं क्या करूं।
शेफाली भारद्वाज, झारखंड
आप अपने काजल व लाइनर का ब्रांड बदलकर देखती रहें, क्योंकि कई बार किसी ब्रांड के प्रोडक्टस सूट न करने के कारण ऐसी प्रॉब्लम हो जाती है। वैसे वॉटरलाइन से पानी निकलने की समस्या से पर्मानेंट तौर पर छुटकारा पाने के लिए पर्मानेंट काजल लगवा सकती हैं। ये 15-20 सालों तक आंखों में टिका रहता है और पसीने या नहाने से फैलता भी नहीं है।
