सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। सर्दियों से बचने के साथ-साथ हर किसी को अपने लुक को लेकर काफी सोचना पड़ता है। क्योंकि गर्मियों में तो फैशन ऐसा होता है कि आप हर ट्रेंड के साथ चल सकते हैं। लेकिन जैसे ही सर्दियां शुरू होती हैं, वैसे ही हमारे दिमाग में लुक को लेकर जो बातें उभरती हैं, वो हैं मोटे-मोटे स्वेटर, ऊनी कोट, जैकेट, चंकी स्वेटर, दस्ताने, मोजे की तस्वीर होती है। जो पूरे फैशन ट्रेंड को बर्बाद कर सकता है, 

भारत में मौसम लेह लद्दाख से कन्याकुमारी तक, गुजरात से अरुणाचल प्रदेश में अपने हिसाब से ही करवट लेता है। ऐसे में आप सर्दियों में अपने फैशन ट्रेंड को छोड़ने की तैयारी में हैं तो आप गलती कर रही हैं। सर्दियों में अपने फैशन ट्रेंड को पीछे छोड़ने का फैसले के बारे में एक बार फिर से सोचें, क्योंकि आज का हमारा ये लेख आपको बताएगा की विंटर में आप फैशन के साथ कैसे खूबसूरत और ट्रेंडी दिख सकती हैं। आइये जानते हैं। 

फ्रंट ओपन जैकेट देगी हटकर लुक– सर्दियों में अधिकतर सभी रंग फबते हैं। ऐसे में रंगों के चयन में भी ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ती। अगर आप जैकेट की शोकिन हैं तो यहां आपके त्रेद्य फैशन के लिए कुछ है। आप हैवीवेट फ्रंट ओपन यानि की बटनलेस स्टाइलिश जैकेट के साथ सॉलिड रंग की सिल्क ड्रेस पहनें। कैट-आई सनग्लासेस के आपका लुक क्लासिक डे या ऑफिस पार्टी के लिए बिलकुल तैयार हैं।

पेपलम जैकेट से दिखें ट्रेंडी– ऑफ-व्हाइट कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता है। आप अपने टोन के हिसाब से लाइट कलर में पेपलम जैकेट पहन सकती हैं। ये जैकेट आपके फिगर को उभारकर चारचांद लगा सकती है। इसे न्यूड कलर के पीपल-टू पंप्स या पैंट्स के साथ मैच करें। अगर आप पैंट्स पहनना नहीं पसंद करती तो आप पेंसिल स्कर्ट और चौड़े बेल्ट के साथ इस लुक को अपना सकती हैं।  इस शार्प लुक में एक अपडाउन हेयरस्टाइल, और स्मोकी आई मेकअप के साथ आप का विंटर वाला स्टाइलिश लुक बिलकुल तैयार है।

लॉन्ग जैकेट का जुदा हैं अंदाज– अगर आप लुक के साथ क्रिएटिविटी की शौकीन हैं तो आप रंगीन सिंगल-ब्रेस्टेड, लॉन्ग जैकेट ड्रेस के साथ हाई लेंथ बूट मैच करें। इसके साथ आप नेचुरल मेकअप के साथ जा सकती हैं।

ट्रेंडी फैशन के साथ दिखेंगी लंबी– सर्दियों में जैकेट कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं जाते हैं, हम आपको इसे घुटने की लंबाई वाली ड्रेस के साथ पेयर करने की सलाह देते हैं। बटन लगाना या अनबटन करना पूरी तरह से आपकी पसंद है। घुटने की लंबाई वाली कंट्रास्ट या लैपल्स और कफ के साथ एक मोनोटोन ग्रीन मिंट ड्रेस का मिलान आपके ड्रेसिंग सेंस को निखार देगा, और अगर आप लम्बे दिखना चाहती हैं तो, अपने आउटफिट से मेल खाते हुए ब्लॉक पी-टो हील्स का चुनाव बेस्ट होगा। वहीं विंटर स्मोकी आई मेकअप आपके लुक को कम्प्लीट करेगा।

ये है कम्फर्टेबल लुक– अगर आप अपने विंटर लुक को लेकर परेशान हैं। आप आरामदायक ट्रेंडी लुक के बारे में सोच रही हैं तो हमारे पास इसलिए लिए भी विकल्प है। आप या तो ढीले फिटेड प्रिंटेड ऑफ-शोल्डर टॉप या बोट नेक, या सिंगल नॉट स्वेटर पर एंटी-फिट क्रॉप टॉप चुनें। जो ट्रेंडी के साथ आरामदायक भी है।

लैदर से करें प्यार– लैदर का फैशन कभी आउट नहीं होता। आप लैदर की शौकीन हैं तो ये लुक सिर्फ आपके लिए है। इस लुक के जरिये आप खुद को प्रभावशाली महिला के रूप में दर्शा सकती हैं। इसके लिए आप फुल लैदर लुक के लिए तैयार रहें। जहां लैदर की जैकेट के साथ लैदर की बेल्ट और लैदर की फिटेड पैंट के साथ हाई लेंथ बूट पहन सकती हैं। इस लुक को पूरा करेगा सनग्लासेस के साथ हाई पोनीटेल।

बोरिंग लुक को कहें बाय– सर्दियों में बोरिंग लुक को बदलने के लिए आप क्रॉप जैकेट के साथ शोर्ट लैदर स्कर्ट पहन सकती हैं। और अपनी गर्दन के इर्द गिर्द कलरफुल स्कार्फ लपेटिये। यकीन मानिये ये सिंपल सा लुक आपको सबसे अलग दिखाएगा।

सर्दियों में ट्रेंड के साथ चलना मुश्किल नहीं है। जरूरत है तो सिर्फ फैशन के लिए सही कपड़ों और स्टाइल के चुनाव की। फैशन कोई भी हो लेकिन आज के समय में फैशन तभी पूरा होगा जब आप खुद को सुरक्षित भी रखें। इसकेलिए आप मास्क जरुर लगाएं। मास्क से आपका विंटर फैशन कम्प्लीट हो जाएगा।

इनपुट- जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी

यह भी पढ़ें –

महिलाओं के फैशन ट्रेंड में क्या है इस बार खास